• About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy
Monday, May 19, 2025
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result

आकाश चोपड़ा ने चुने 2022 के टॉप 5 टी20 बल्लेबाज, कहा – मेरी टीम में बाबर आजम कभी नहीं होंगे

Nitesh Pratap by Nitesh Pratap
January 3, 2023
in News
0
आकाश चोपड़ा ने चुने 2022 के टॉप 5 टी20 बल्लेबाज, कहा – मेरी टीम में बाबर आजम कभी नहीं होंगे

2022 में विराट कोहली की फॉर्म में वापसी क्रिकेट के सबसे यादगार पलों में से एक थी। 2022 में एशिया कप से पहले भारत के पूर्व कप्तान रन बनाने के लिए संघर्ष करते हुए आ रहे है।

उन्होंने 2022 में एशिया कप 2022 में सुपर 4 में अफगानिस्तान के खिलाफ शतक लगाते हुए अपने 1020 दिन से चले आ रहे इंटरनेशनल शतक के सूखे को खत्म कर दिया।

उसके बाद से रन मशीन कोहली लगातार रन बनाते हुए आ रहे है। कोहली ऑस्ट्रेलिया में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2022 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे।

दाएं हाथ के बल्लेबाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 में खेले 6 मैचों में 136.41 के स्ट्राइक रेट की मदद से 296 रन अपने खाते में जोड़ने में सफल रहे। इस दौरान उनके बल्ले से 4 अर्धशतक देखने को मिले है।

2022 के अंत तक, कोहली टी20 इंटरनेशनल में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने के मामलें में तीसरे स्थान पर थे। 2022 में उन्होंने 20 पारियों में 138.23 के स्ट्राइक रेट से 781 रन बनाये है।

इस दौरान उनके बल्ले से 8 अर्धशतक और एक शतक देखने को मिला है। वहीं वो भारत के लिए वनडे मैचों में सबसे ज्यादा रन (302) बनाने के मामलें में छठे स्थान पर थे।

वहीं भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने कोहली के इस प्रदर्शन की तारीफ की है। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर कोहली को 2022 के तीसरे सर्वश्रेष्ठ टी20 इंटरनेशनल बल्लेबाज के रूप में स्थान दिया।

2022 के आंकड़ों और अपने व्यक्तिगत मूल्यांकन के आधार पर आकाश ने भारत के सूर्यकुमार यादव, पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान, भारत के विराट कोहली, जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा और न्यूजीलैंड के डेवोन कॉनवे को सर्वश्रेष्ठ पांच बल्लेबाजों के रूप में आंका।

बाबर आजम 2022 में टी20 इंटरनेशनल मैचों में पांचवें सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज थे लेकिन आकाश चोपड़ा ने उन्हें टॉप पांच में जगह नहीं दी। उन्होंने इसके पीछे की वजह भी बताई।

चोपड़ा ने कहा, “विराट कोहली का नाम इस लिस्ट में नहीं होता अगर इसे किसी और ने बनाया होता।

वो पिछले काफी समय से रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे। उनका आईपीएल प्रदर्शन भी बहुत अच्छा नहीं रहा। उनका समय बहुत खराब चल रहा था।”

उन्होंने आगे कहा, “हालांकि 2022 के अंत तक, उन्होंने चीजों को बदलने का शानदार काम किया था। कोहली ने इस साल 20 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 55.78 की औसत और 138.23 की स्ट्राइक रेट से 781 रन बनाए हैं।

टी20 वर्ल्ड कप के दौरान उन्होंने बहुत अच्छा काम किया था। वर्ल्ड कप के दौरान, पाकिस्तान और इंग्लैंड के खिलाफ मुश्किल परिस्थितियों में रन बनाकर दिखाए।”

चोपड़ा ने अपनी बात पूरी करते हुए कहा, “नंबर्स के आधार पर, बाबर आजम नंबर 5 पर होने चाहिए लेकिन वह मेरी लिस्ट में नहीं है। 26 मैचों में उन्होंने 735 रन बनाए हैं, लेकिन उनका औसत 32 है और स्ट्राइक रेट केवल 123 है।

मुझे खेद है, लेकिन मैं उन्हें अपनी टीम में खेलने नहीं दे सकता। उनके नाम के बजाय, मैं वहां डेवन कॉनवे का नाम डाल रहा हूं। 2022 में टी20 इंटरनेशनल में कॉनवे के नंबर्स शानदार है।

अगर उन्होंने इस साल और टी20 इंटरनेशनल मैच खेले होते तो वह टॉप स्थान हासिल करने के लिए स्काई (सूर्यकुमार यादव) को पीछे छोड़ देते।”

दाएं हाथ के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव 2022 में टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे।

उन्होंने 31 पारियों में 187.43 के शानदार स्ट्राइक रेट और 46.56 के औसत की मदद से 1164 रन बनाये है। इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 9 अर्धशतक जड़े है।

Previous Post

3 खिलाड़ी जो आगामी बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज में ऋषभ पंत की जगह ले सकते हैं

Next Post

जयदेव उनादकट ने रणजी ट्रॉफी में दिल्ली के खिलाफ रचा इतिहास

Nitesh Pratap

Nitesh Pratap

Next Post
जयदेव उनादकट ने रणजी ट्रॉफी में दिल्ली के खिलाफ रचा इतिहास

जयदेव उनादकट ने रणजी ट्रॉफी में दिल्ली के खिलाफ रचा इतिहास

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Categories

  • Home
  • News
  • Stats
  • Feature
  • Featured
  • Video
  • Trending

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV

No Result
View All Result
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV