• About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy
Sunday, September 14, 2025
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result

मुंबई इंडियंस द्वारा आईपीएल के इतिहास में खरीदे गए 6 सबसे महंगे खिलाड़ी

Nitesh Pratap by Nitesh Pratap
March 10, 2022
in News
0
मुंबई इंडियंस द्वारा आईपीएल के इतिहास में खरीदे गए 6 सबसे महंगे खिलाड़ी

5 बार आईपीएल का खिताब जीतने वाली मुंबई इंडियंस टूर्नामेंट के इतिहास की सबसे सफल टीम है। जिसका मुख्य कारण मैदान पर बेहतरीन प्लानिंग के साथ उनका खेलना है। उनकी सफलता का श्रेय खिलाड़ियों के साथ-साथ टीम मैनेजमेंट को भी जाता है।

फ्रेंचाइजी नीलामी में खिलाड़ियों को भी सोच समझकर ही खरीदती है। तो उसी चीज को लेकर आज हम आपको आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस द्वारा खरीदे गए 6 सबसे महंगे खिलाड़ियों के बारे में आपको बताने जा रहे है।

6. जोफ्रा आर्चर- 8 करोड़

आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में मुंबई ने 8 करोड़ की राशि में आर्चर को अपनी टीम में शामिल किया है। हालांकि चोट के चलते आर्चर इस आईपीएल में खेलते हुए नहीं दिखाई देंगे।

वो 2023 के आईपीएल में खेलेंगे। ऐसे में मुंबई ने उन्हें इतनी बड़ी रकम में खरीदकर सभी को हैरान कर दिया है।

इससे पहले इंग्लैंड का यह तेज गेंदबाज राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा था। आर्चर के आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने 35 मैच खेले है और 7.13 इकॉनमी रेट से 46 विकेट अपने नाम किये है।

5. नाथन कूल्टर- नाइल- 8 करोड़

ऑस्ट्रेलिया के इस तेज गेंदबाज को मुंबई ने 2020 में अपनी टीम में शामिल करने के लिए बड़ी रकम खर्च कर दी थी। कूल्टर-नाइल को मुंबई ने 2022 की मेगा नीलामी से पहले बाहर का रास्ता दिखा दिया था।

इसके बाद मेगा नीलामी में उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने उनके 2 करोड़ के बेस प्राइस में खरीद लिया था। उनके आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने अभी तक 38 मैच खेले है और 48 विकेट हासिल किये है।

4. टिम डेविड- 8.25 करोड़

सिंगापुर के टिम डेविड दुनियाभर में होने वाली टी20 लीग्स में खेलते है और इन सभी लीग्स उन्होंने बल्ले से अच्छा प्रदर्शन करके दिखाया है। इसी वजह से 2021 में वो आरसीबी की टीम में शामिल हुए थे लेकिन उन्हें सिर्फ एक मैच खेलने का मौका मिल पाया।

हालाँकि मुंबई इंडियंस ने 2022 की मेगा नीलामी में इस प्रतिभाशाली खिलाड़ी को 8.25 करोड़ रुपये में खरीद लिया। टिम ने 11 टी20 इंटरनेशनल मैच भी खेले है और 157.72 के बेहतरीन स्ट्राइक रेट की मदद से 429 रन बनाये है। वो बड़ी-बड़ी हिट लगाने में माहिर है।

3. कुणाल पांड्या- 8.8 करोड़

मुंबई इंडियंस द्वारा आईपीएल इतिहास में खरीदे गए सबसे महंगे खिलाड़ियों की लिस्ट में क्रुणाल पांड्या चौथे स्थान पर अपना नाम दर्ज करवाने में सफल हो गए है।

2018 की नीलामी में मुंबई ने अपने राइट टू मैच कार्ड का इस्तेमाल करते हुए उन्हें 8.8 करोड़ रूपये में अपनी टीम में शामिल कर लिया था।

हालांकि आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी से पहले फ्रेंचाइजी ने क्रुणाल को रिलीज कर दिया था। जिसके बाद इस ऑलराउंडर को लखनऊ सुपर जाइंट्स ने 8.25 करोड़ की राशि में अपनी टीम में शामिल कर लिया है।

2. रोहित शर्मा- 9.2 करोड़

पहले तीन सीजन में रोहित डेक्कन चार्जर्स की तरफ से खेलते हुए दिखाई दिए थे। उसके बाद फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिलीज कर दिया था। ऐसे में मुंबई इंडियंस ने 2011 में रोहित शर्मा को अपनी टीम में शामिल कर लिया।

रोहित को फ्रेंचाइजी ने अपनी टीम का कप्तान बना दिया और उनके कप्तान बनते ही टीम की किस्मत पलट गयी। उन्हीं की कप्तानी ने टीम ने 5 आईपीएल खिताब अपने नाम किये है।

1. ईशान किशन- 15.25 करोड़

ईशान किशन को मुंबई इंडियंस आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी से पहले रिटेन नहीं कर पायी थी। ऐसे में फ्रेंचाइजी हर कीमत पर इस विकेटकीपर बल्लेबाज को अपनी टीम में शामिल करना चाहती थी।

इसी वजह से मेगा नीलामी में उन्होंने किशन को 15.25 करोड़ की भारी भरकम राशि में खरीदकर दोबारा अपनी टीम में शामिल कर लिया था। वो मुंबई इंडियंस द्वारा सबसे महंगे खरीदे गए खिलाड़ियों की लिस्ट में 1 स्थान पर काबिज है।

Previous Post

5 यादगार लम्हें जो विराट कोहली और एमएस धोनी के बंधुत्व को करते है साबित

Next Post

IPL 2022: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का पूरा शेड्यूल जानिये, कब और किसके खिलाफ खेलेगी मैच

Nitesh Pratap

Nitesh Pratap

Next Post
IPL 2022: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का पूरा शेड्यूल जानिये, कब और किसके खिलाफ खेलेगी मैच

IPL 2022: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का पूरा शेड्यूल जानिये, कब और किसके खिलाफ खेलेगी मैच

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Categories

  • Home
  • News
  • Stats
  • Feature
  • Featured
  • Video
  • Trending

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV

No Result
View All Result
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV