• About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy
Thursday, June 5, 2025
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result

3 खिलाड़ी जिन्हें मुंबई इंडियंस कैमरून ग्रीन के उपलब्ध नहीं होने पर रिप्लेसमेंट के रूप में साइन कर सकती हैं

Nitesh Pratap by Nitesh Pratap
January 1, 2023
in News
0
3 खिलाड़ी जिन्हें मुंबई इंडियंस कैमरून ग्रीन के उपलब्ध नहीं होने पर रिप्लेसमेंट के रूप में साइन कर सकती हैं

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2023 की नीलामी में कैमरून ग्रीन को 17.5 करोड़ रुपये में हायर किया। हालाँकि, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ, ग्रीन को चोट लग गई और उन्हें सर्जरी करानी हैं।

उनके गेंदबाजी वाले दाएं हाथ की उंगली टूट गई थी। हड्डी टूट कर चमड़ी फाड़ कर बाहर आ गई थी जिससे काफी खून बहा था।

उम्मीद की जा रही है कि वह 2 महीने में फिट हो जाएंगे। लेकिन इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं होगी अगर मुंबई इंडियंस पहले से ही बैकअप योजनाओं की तैयारी कर रही होगी।

इसी चीज को ध्यान में रखते हुए हम आपको उन तीन खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें मुंबई इंडियंस आईपीएल 2023 के लिए कैमरून ग्रीन के उपलब्ध नहीं होने पर रिप्लेसमेंट के रूप में साइन कर सकती हैं।

1) दासुन शनाका

दासुन शनाका ने श्रीलंका के लिए लोअर मिडिल आर्डर में अच्छा प्रदर्शन किया है। हां, वह विभिन्न परिस्थितियों में कामयाब नहीं हो पाए है, लेकिन आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस के लिए एक ठोस विकल्प है।

वह मध्यम गति से गेंदबाजी भी कर सकते है, जो आगे चलकर कैमरून ग्रीन की जगह उन्हें विकल्प बना देगा। उन्होंने श्रीलंका के लिए गेंद से अच्छा प्रदर्शन करके दिखाया है।

दाएं हाथ के बल्लेबाजी ऑलराउंडर के टी20 इंटरनेशनल करियर की बात की जाये तो उन्होंने 82 मैच खेले है और 117.58 के स्ट्राइक रेट की मदद से 1204 रन अपने नाम किये है।

इस दौरान वो 4 अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे है। वहीं 38 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 8.11 के इकॉनमी रेट की मदद से 21 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है।

2) वेन पार्नेल

वेन पार्नेल उन खिलाड़ियों में से एक हैं, जिन्हें मुंबई इंडियंस आईपीएल 2023 के लिए कैमरून ग्रीन के उपलब्ध नहीं होने पर रिप्लेसमेंट के रूप में साइन कर सकता हैं।

मुंबई के पास विदेशी गति विभाग में जोफ्रा आर्चर, जेसन बेहरेनडॉर्फ, डुआन जानसेन और झाय रिचर्डसन हैं। उन्हें प्लेइंग इलेवन में उनमें से कम से कम दो की आवश्यकता होगी।

हालांकि, जोफ्रा को छोड़कर, कोई अन्य तेज गेंदबाज बल्ले से अच्छा नहीं है। इसलिए टीम को वेन पार्नेल जैसे किसी खिलाड़ी को साइन कर सकती हैं, जो नंबर 7 या नंबर 8 पर एक अच्छा विकल्प होंगे।

इम्पैक्ट प्लेयर रूल के साथ पार्नेल का नंबर 7 पर होना कोई बड़ा मुद्दा नहीं होगा क्योंकि टीम जरूरत पड़ने पर एक अतिरिक्त घरेलू बल्लेबाज के साथ इसकी भरपाई कर सकती हैं।

पार्नेल के आईपीएल करियर की बात की जाए तो उन्होंने 26 मैच खेले है और 7.35 के इकॉनमी रेट की मदद से 26 विकेट लिए है। वहीं 13 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 64 रन बनाये है।

3) जिमी नीशम

न्यूज़ीलैंड के ऑलराउंडर नीशम पहले मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके हैं और अगर फ्रेंचाइजी को एक अनुभवी विकल्प की जरूरत है, तो वे इस कीवी खिलाड़ी के लिए जा सकते हैं।

नीशम के रूप में टीम के पास फिनिशिंग विभाग में एक बाएं हाथ का बल्लेबाज भी होगा, जो फिलहाल उनके पास नहीं है। इसलिए, वह भी एक अच्छा विकल्प होगा।

नीशम ने आईपीएल में अभी तक 14 मैच खेले है और 98.92 के स्ट्राइक रेट की मदद से सिर्फ 92 रन ही अपने खाते में जोड़ पाए है। वहीं 9.28 के खराब इकॉनमी रेट से 8 विकेट लिए है।

Previous Post

5 खिलाड़ी जिन पर टीमों ने आईपीएल 2023 की नीलामी में अधिक खर्च किया

Next Post

आईपीएल 2023 की नीलामी में 20 लाख रुपये में बिके क्रिकेटरों की प्लेइंग इलेवन

Nitesh Pratap

Nitesh Pratap

Next Post
आईपीएल 2023 की नीलामी में 20 लाख रुपये में बिके क्रिकेटरों की प्लेइंग इलेवन

आईपीएल 2023 की नीलामी में 20 लाख रुपये में बिके क्रिकेटरों की प्लेइंग इलेवन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Categories

  • Home
  • News
  • Stats
  • Feature
  • Featured
  • Video
  • Trending

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV

No Result
View All Result
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV