• About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy
Sunday, June 1, 2025
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result

ज़ाकिर हसन ने डेब्यू मैच में शतक जड़कर बढ़ाया इंतजार, जीत से 4 कदम दूर भारत

Nitesh Pratap by Nitesh Pratap
December 17, 2022
in Match Highlights
0
ज़ाकिर हसन ने डेब्यू मैच में शतक जड़कर बढ़ाया इंतजार, जीत से 4 कदम दूर भारत

भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। पहले टेस्ट के चौथे दिन बांग्लादेश ने अच्छा जुझारूपन दिखाया।

टीम ने चौथे दिन का खेल खत्म होने तक 102 ओवर में 6 विकेट खोकर 272 रन बनाये। मेजबान टीम को जीत के लिए अभी 241 रन बनाने की जरुरत है और उनके पास पूरा एक दिन बचा हुआ है।

बांग्लादेश ने कल के स्कोर 42 रन से आगे खेलते हुए लंच ब्रेक तक बिना विकेट खोये 42 ओवर में 119 रन बना लिए है। दोनों ही सलामी बल्लेबाजों ने टीम को बेहतरीन शुरुआत दी है।

नजमुल हुसैन शान्तो 143 गेंद में 7 चौको की मदद से 63 रन बनाकर खेल रहे थे। वहीं जाकिर हसन 109 गेंद में 8 चौको की मदद से 55 रन बनाकर नाबाद लौटे।

बांग्लादेश टीम को जीतने के लिए अभी 394 रन की जरुरत हैं। वहीं के बाद मैच शुरू हुआ तो बांग्लादेश का पहला विकेट 5 रन के बाद ही गिर गया। शान्तो और जाकिर ने पहले विकेट के लिए 124 रन जोड़े।

इस साझेदारी को उमेश यादव ने शान्तो को आउट करते हुए तोड़ा। शान्तो ने 156 गेंद में 7 चौको की मदद से 67 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उनके आउट होने के बाद क्रीज पर बल्लेबाजी करने के लिए यासिर अली आये।

हालांकि वो ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक पाए और 12 गेंद में एक चौके की मदद से 5 रन बनाकर अक्षर पटेल की गेंद पर बोल्ड हो गए। उनके आउट होने के बाद क्रीज पर बल्लेबाजी करने के लिए लिटन दास आये।

जाकिर ने उनके साथ तीसरे विकेट के लिए 42 रन जोड़े। इस साझेदारी को कुलदीप यादव ने लिटन को आउट करते हुए तोड़ा। लिटन ने 59 गेंद में 2 चौको की मदद से 19 रन बनाये।

उनके आउट होने के बाद क्रीज पर मुशफिकुर रहीम बल्लेबाजी करने के लिए क्रीज पर आये। जाकिर ने उनके साथ 35(58) रन जोड़े। इस दौरान उन्होंने अपने शतक जड़ दिया।

वो डेब्यू मैच में ही शतक जड़ने वाले बांग्लादेश के चौथे खिलाड़ी है। हालांकि वो शतक बनाने के बाद ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक पाए और अश्विन की गेंद पर आउट हो गए।

जाकिर ने 224 गेंद में 12 चौके और एक छक्के की मदद से 100 रन की शतकीय पारी खेली। उनके आउट होने के बाद क्रीज पर बल्लेबाजी करने के लिए कप्तान शाकिब अल हसन आये।

उन्होंने रहीम के साथ 5वें विकेट के लिए 26(53) रन जोड़े। इस साझेदारी को अक्षर ने रहीम को आउट करते हुए तोड़ा। रहीम ने 50 गेंद में 2 चौको की मदद से 23 रन बनाये।

उनके पवेलियन लौट जानें के बाद क्रीज पर बल्लेबाजी करने नुरुल हसन आये। हालांकि अक्षर ने उन्हें उसी ओवर में 3(3) रन के निजी स्कोर पर पंत के हाथों स्टंप आउट करवा दिया।

नुरुल के आउट होने के बाद क्रीज पर बल्लेबाजी करने के लिए मेहदी हसन मिराज आये। शाकिब ने उनके साथ सातवें विकेट के लिए 34(84)* रन की साझेदारी की और चौथे दिन का खेल खत्म होने तक कोई विकेट दिया।

शाकिब 69 गेंद में 3 चौके और 2 छक्के की मदद से 67 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं मिराज भी 34 गेंद में 2 चौको की मदद से 9 रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए है।

भारत की तरफ से दूसरी पारी में सबसे ज्यादा 3 विकेट अक्षर पटेल ने लिए। उनके अलावा अश्विन, उमेश और कुलदीप को एक-एक सफलता मिली।

Previous Post

2 बदलाव जो बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट में हो सकते हैं अगर रोहित शर्मा चयन के लिए उपलब्ध हैं

Next Post

शुभमन गिल ने शतक बनाने के बाद की विराट कोहली की तारीफ, ट्वीटर पर फैंस ने दी प्रतिक्रिया

Nitesh Pratap

Nitesh Pratap

Next Post
शुभमन गिल ने शतक बनाने के बाद की विराट कोहली की तारीफ, ट्वीटर पर फैंस ने दी प्रतिक्रिया

शुभमन गिल ने शतक बनाने के बाद की विराट कोहली की तारीफ, ट्वीटर पर फैंस ने दी प्रतिक्रिया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Categories

  • Home
  • News
  • Stats
  • Feature
  • Featured
  • Video
  • Trending

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV

No Result
View All Result
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV