• About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy
Monday, August 18, 2025
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result

पुरानी टीम के खिलाफ वार्नर ने नाबाद 92 रन जड़कर दिल्ली को दिलाई जीत, पूरन का संघर्ष हुआ बेकार

Nitesh Pratap by Nitesh Pratap
May 5, 2022
in Match Highlights
0
पुरानी टीम के खिलाफ वार्नर ने नाबाद 92 रन जड़कर दिल्ली को दिलाई जीत, पूरन का संघर्ष हुआ बेकार

आईपीएल 2022 का 50वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया था। इस मैच में दिल्ली ने हैदराबाद को 21 रन से हार का स्वाद चखा दिया।

इस मैच में दिल्ली की टीम ने पृथ्वी शॉ की जगह मंदीप सिंह को खिलाया। पृथ्वी इसलिए नहीं खेले क्योंकि उनकी तबियत सही नहीं थी।

वहीं चोटिल अक्षर पटेल की जगह रिपल पटेल, चेतन साकरिया की जगह खलील अहमद और मुस्तफिजुर रहमान की जगह एनरिक नॉर्खिया को खिलाया।

वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने चोटिल वाशिंगटन सुंदर की जगह श्रेयस गोपाल, चोटिल टी नटराजन की जगह कार्तिक त्यागी और मार्को जानसेन की जगह सीन एबट को खिलाया।

इस मैच में हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया और उनका ये फैसला सही साबित हुआ क्योंकि भुवनेश्वर कुमार ने पारी के पहले ओवर की 5वीं गेंद पर मंदीप सिंह को 0 के स्कोर पर आउट कर दिया।

उनके आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आये मिचेल मार्श ने डेविड वार्नर के साथ दूसरे विकेट के लिए 37 रन की साझेदारी की। इस साझेदारी को एबट ने मार्श को आउट करते हुए तोड़ा। मार्श ने 7 गेंद में 2 चौको की मदद से 10 रन की पारी खेली।

इसके बाद बल्लेबाजी करने आये ऋषभ पंत ने तेजी से बल्लेबाजी करते हुए वार्नर के साथ तीसरे विकेट के लिए 48 रन की साझेदारी निभाई। इस साझेदारी को श्रेयस गोपाल ने पंत को आउट करते हुए तोड़ा।

पंत ने 16 गेंद में 1 चौके और 3 छक्के की मदद से 26 रन की पारी खेली। कप्तान के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने उतरे रोवमैन पॉवेल के साथ चौथे विकेट के लिए 66 गेंद में नाबाद 122 रन की साझेदारी की।

इसी वजह से दिल्ली की टीम 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 207 रन का स्कोर खड़ा करने में कामयाब रही। वार्नर 58 गेंद में 12 चौके और 3 छक्के की मदद से नाबाद 92 रन की पारी खेली।

वहीं पॉवेल ने 35 गेंद में 3 चौके और 6 छक्के की मदद से नाबाद 67 रन की पारी खेली। हैदराबाद की तरफ से भुवनेश्वर, एबट और गोपाल को एक-एक विकेट मिला।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद टीम की शुरुआत खराब रही। टीम को पहला झटका दूसरे ओवर में अभिषेक शर्मा के रूप में लगा। अभिषेक 6 गेंद में 1 चौके की मदद से 7 रन बनाकर खलील की गेंद पर आउट हो गए।

इसके कुछ देर बाद ही कप्तान केन विलियमसन भी 11 गेंद में 4 रन बनाकर नॉर्खिया की गेंद पर आउट हो गए। इसके कुछ देर बाद ही राहुल त्रिपाठी भी 18 गेंद में 2 चौके और एक छक्के की मदद से 22 रन बनाकर मिचेल मार्श की गेंद पर अपना विकेट खो बैठे।

इसके बाद एडेन मार्कराम और निकोलस पूरन ने चौथे विकेट के लिए 60 रन की साझेदारी की। इस साझेदारी को खलील ने मार्कराम को आउट करते हुए तोड़ा।

मार्कराम ने 25 गेंद में 4 चौको और 3 छक्कों की मदद से 42 रन की पारी खेली। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये शशांक सिंह के साथ निकोलस पूरन ने 5वें विकेट के लिए 37 रन की साझेदारी की।

इस साझेदारी को शार्दुल ठाकुर ने शशांक को आउट करते हुए तोड़ा। शशांक ने 6 गेंद में 2 चौको की मदद से 10 रन की पारी खेली। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये एबट भी 5 गेंद में 1 छक्के की मदद से 7 रन बनाकर खलील की गेंद पर आउट हो गए।

वहीं निकोलस ने इसके बाद तेजी से खेलना शुरू कर दिया। अंत में वो 34 गेंद में 2 चौके और 6 छक्के की मदद से 62 रन की पारी खेलकर आउट हो गए। अंत में हैदराबाद की टीम 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 186 रन ही बना पायी।

दिल्ली की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट खलील अहम्,अहमद ने लिए। उन्होंने 4 ओवर में 30 रन देकर 3 विकेट लिए। इसके अलावा शार्दुल  ने 2 विकेट लिए। वहीं एनरिक नॉर्खिया, मिचेल मार्श और कुलदीप यादव को एक-एक विकेट मिला।

Previous Post

जानिए कौन हैं मुंबई के युवा खिलाड़ी ट्रिस्टन स्टब्स, कीरोन पोलार्ड की जगह किया पदार्पण

Next Post

4 भारतीय क्रिकेटर्स जो काफी ज्यादा पढ़े-लिखे हैं, जानिए कितनी है क्वालिफिकेशन

Nitesh Pratap

Nitesh Pratap

Next Post
4 भारतीय क्रिकेटर्स जो काफी ज्यादा पढ़े-लिखे हैं, जानिए कितनी है क्वालिफिकेशन

4 भारतीय क्रिकेटर्स जो काफी ज्यादा पढ़े-लिखे हैं, जानिए कितनी है क्वालिफिकेशन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Categories

  • Home
  • News
  • Stats
  • Feature
  • Featured
  • Video
  • Trending

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV

No Result
View All Result
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV