• About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy
Wednesday, May 21, 2025
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result

टॉम लैथम 145* (104) ने जड़ा ताबड़तोड़ शतक, केन विलियमसन ने बनाए 94*, 306 बनाकर भी भारत हारा

Nitesh Pratap by Nitesh Pratap
November 25, 2022
in Match Highlights
0
टॉम लैथम 145* (104) ने जड़ा ताबड़तोड़ शतक, केन विलियमसन ने बनाए 94*, 306 बनाकर भी भारत हारा

भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच ईडन पार्क, ऑकलैंड में खेला गया था। इस मैच को कीवी टीम ने 7 विकेट से अपने नाम कर लिया।

इस मैच में भारत की तरफ से दो तेज गेंदबाजों अर्शदीप सिंह और उमरान मलिक ने डेब्यू किया। न्यूज़ीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

उनका ये फैसला गलत साबित हुआ क्योंकि कप्तान शिखर धवन और शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए 124 रन जोड़े। इस साझेदारी को लोकी फर्ग्यूसन ने गिल को आउट करते हुए तोड़ा।

गिल ने 65 गेंद में एक चौके और 3 छक्के की मदद से 50 रन की पारी खेली। उनके आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने के लिए क्रीज पर श्रेयस अय्यर आये। हालांकि अगले ओवर में शिखर टिम साउथी की गेंद पर आउट हो गए।

शिखर धवन ने 77 गेंद में 13 चौको की मदद से 77 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। उनके आउट होने के बाद क्रीज पर बल्लेबाजी करने के लिए ऋषभ पंत उतरे।

अय्यर ने उनके साथ तीसरे विकेट के लिए 32 रन जोड़े। इस साझेदारी को फर्ग्यूसन ने पंत को आउट करके तोड़ा। पंत ने 23 गेंद में 2 चौको की मदद से 15 रन बनाये।

उनके आउट होने के कुछ देर बाद सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतरे। हालांकि फर्ग्यूसन ने उन्हें 3 गेंद बाद ही 4 रन के निजी स्कोर पर आउट कर दिया।

उनके आउट होने के बाद क्रीज पर बल्लेबाजी करने के लिए संजू सैमसन आये। अय्यर ने उनके साथ 5वें विकेट के लिए 94(77) रन जोड़े। इस साझेदारी को एडम मिल्ने ने संजू को आउट करते हुए तोड़ा।

संजू ने 38 गेंद में 4 चौको की मदद से 36 रन की पारी खेली। उनके आउट होने के बाद क्रीज पर बल्लेबाजी करने के लिए वाशिंगटन सुंदर आये। उन्होंने अय्यर के साथ तेजी से छठे विकेट के लिए 46(21) रन की साझेदारी की।

इस साझेदारी को साउथी ने अय्यर को आउट करते हुए तोड़ा। अय्यर ने 76 गेंद में 4 चौको और 4 छक्कों की मदद से 80 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। वो आखिरी ओवर की दूसरी गेंद पर आउट हुए थे।

उनके आउट होने के बाद क्रीज पर बल्लेबाजी करने के लिए शार्दुल ठाकुर आये। हालांकि वो साउथी की आखिरी गेंद पर आउट हो गए। अंत में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 306 रन बनाये।

सुंदर 16 गेंद में 3 छक्के और 3 चौको की मदद से 37 रन बनाकर नाबाद रहे। कीवी टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 3-3 विकेट फर्ग्यूसन और साउथी ने अपने नाम किये। इसके अलावा एक विकेट एडम मिल्ने भी लेने में सफल रहे।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी कीवी टीम की तरफ से पारी की शुरुआत करने फिन एलन और डेवोन कॉनवे आये। दोनों ने पहले विकेट के लिए 35 रन जोड़े। इस साझेदारी को शार्दुल ठाकुर ने एलन को आउट करते हुए तोड़ा।

एलन ने 25 गेंद में 2 चौके और एक छक्के की मदद से 22 रन बनाये। उनके आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने के लिए कप्तान केन विलियमसन आये। हालांकि थोड़ी देर बाद डेब्यूटेंट उमरान मलिक ने कॉनवे को आउट कर दिया।

कॉनवे ने 42 गेंद में 3 चौके की मदद से 24 रन बनाये। उनके आउट होने के बाद क्रीज पर डेरिल मिचेल आए। हालांकि वो ज्यादा देर क्रीज पर टिकने में सफल नहीं हो पाए और उमरान की गेंद परे कैच आउट हो गए।

मिचेल ने 16 गेंद में एक छक्के की मदद से 11 रन बनाये। उनके आउट होने के बाद क्रीज पर बल्लेबाजी करने के लिए टॉम लैथम आये।

उन्होंने विलियमसन के साथ चौथे विकेट के लिए नाबाद 221 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 47.1 ओवर में जीत दिलवा दी।

लैथम ने 104 गेंद में 19 चौको और 5 छक्कों की मदद से 145* रन की पारी खेली। वहीं केन 98 गेंद में 7 चौको और एक छक्के की मदद से 94 रन बनाकर नाबाद रहे।

भारत की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट उमरान मलिक ने लिए। उन्होंने 10 ओवर में 66 रन देकर 2 विकेट लिए। वहीं शार्दुल ने एक विकेट लिया।

Previous Post

अंतिम ओवरों में वाशिंगटन सुंदर 37*(16) ने की चौकों और छक्कों की बारिश, ट्विटर पर आया प्रतिक्रियाओं का सैलाब

Next Post

4 खिलाड़ी जो अबू धाबी टी10 में अच्छा प्रदर्शन कर आईपीएल ऑक्शन 2023 में बढियां कॉन्ट्रैक्ट हासिल कर सकते हैं

Nitesh Pratap

Nitesh Pratap

Next Post
4 खिलाड़ी जो अबू धाबी टी10 में अच्छा प्रदर्शन कर आईपीएल ऑक्शन 2023 में बढियां कॉन्ट्रैक्ट हासिल कर सकते हैं

4 खिलाड़ी जो अबू धाबी टी10 में अच्छा प्रदर्शन कर आईपीएल ऑक्शन 2023 में बढियां कॉन्ट्रैक्ट हासिल कर सकते हैं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Categories

  • Home
  • News
  • Stats
  • Feature
  • Featured
  • Video
  • Trending

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV

No Result
View All Result
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV