• About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy
Sunday, June 1, 2025
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result

ऋतुराज गायकवाड़ और ईशान किशन ने ठोके अर्धशतक, करो या मरो के मैच में भारत जीता

Nitesh Pratap by Nitesh Pratap
June 14, 2022
in Match Highlights
0
ऋतुराज गायकवाड़ और ईशान किशन ने ठोके अर्धशतक, करो या मरो के मैच में भारत जीता

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच 5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मैच विशाखापत्तनम में खेला गया था। इस मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 48 रन से हरा दिया।

इस मैच में दोनों ही टीमों ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया। इस मैच में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

हालांकि उनका ये फैसला गलत साबित हुआ क्योंकि भारत के सलामी बल्लेबाजों ऋतुराज गायकवाड़ और ईशान किशन ने पहले विकेट के लिए 10 ओवर में 97 रन जोड़े।

इस साझेदारी को स्पिनर केशव महाराज ने गायकवाड़ को आउट करके तोड़ा। गायकवाड़ ने 35 गेंद में 7 चौके और 2 छक्के की मदद से 57 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। यह टी20 इंटरनेशनल में उनका पहला अर्धशतक था।

गायकवाड़ के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आये श्रेयस अय्यर ईशान किशन तक साथ नहीं दे पाए और 11 गेंद में दो छक्के की मदद से 14 रन बनाकर तबरेज शम्सी की गेंद पर आउट हो गए।

इसके कुछ देर बाद ही ईशान किशन ड्वेन प्रिटोरियस की गेंद पर अपना विकेट खो बैठे। किशन ने 35 गेंद में 5 चौके और 2 छक्के की मदद से 54 रन की अर्धशतकीय पारी खेली।

किशन के आउट होने के कुछ देर बाद ही कप्तान ऋषभ पंत 8 गेंद में 6 रन बनाकर प्रिटोरियस की गेंद पर आउट होकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे दिनेश कार्तिक 8 गेंद में 6 रन बनाकर कगिसो रबाडा की गेंद पर आउट हो गए।

कार्तिक ने 8 गेंद में 6 रन बनाये। अंत में हार्दिक ने 21 गेंद में 4 चौके की मदद से 30 रन की पारी खेली। वहीं अक्षर पटेल 2 गेंदों में एक चौके की मदद से 5 रन बनाकर नाबाद पौटे।

दक्षिण अफ्रीका की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट ड्वेन प्रिटोरियस ने लिए। उन्होंने 4 ओवर में 29 रन देते हुए 2 विकेट लिए। उनके अलावा कगिसो रबाडा, तबरेज शम्सी और केशव महाराज ने एक-एक विकेट लिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही क्योंकि कप्तान टेम्बा बावुमा चौथे ओवर में अक्षर पटेल की गेंद पर आउट हो गए। बावुमा ने 10 गेंद में 8 रन की पारी खेली।

इसके कुछ देर बाद रीज़ा हेंड्रिक्स 20 गेंद में 2 चौके और एक छक्के की मदद से 23 रन बनाकर हर्षल पटेल की गेंद पर अपना विकेट खो बैठे। थोड़ी देर बाद ही रस्सी वैन डेर डूसन 4 गेंद में एक रन बनाकर युजवेंद्र चहल की गेंद पर आउट हो गए।

चहल ने इसके बाद ड्वेन प्रिटोरियस को भी आउट कर दिया। उन्होंने 16 गेंद में 2 चौके और एक छक्के की मदद से 20 रन की पारी खेली। इसके कुछ देर बाद डेविड मिलर 5 गेंद में 3 रन बनकर हर्षल की गेंद पर आउट हो गए।

अंत में हेनरिक क्लासेन भी अपना धैर्य खो बैठे और चहल का शिकार बन गए। हेनरिक ने 24 गेंद में 3 चौके और एक छक्के की मदद से 29 रन की पारी खेली।

इसके थोड़ी देर बाद कगिसो रबाडा 8 गेंद में एक चौके की मदद से 9 रन बनाकर हर्षल की गेंद पर अपना विकेट खो बैठे। थोड़ी देर बाद केशव महाराज 8 गेंद में 11 रन बनाकर भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर आउट हो गए।

एनरिक नॉर्खिया बिना खाता खोले रन आउट हो गए। अंत में दक्षिण अफ्रीका की टीम 19.1 ओवर में 131 रन पर सिमट गयी।

भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 4 विकेट हर्षल पटेल ने लिए। उन्होंने इसके लिए 3.1 ओवर में 25 रन खर्च किये। वहीं युजवेंद्र चहल ने 3 विकेट लिए। उनके अलावा अक्षर पटेल और भुवनेश्वर कुमार को एक-एक विकेट मिला।

Previous Post

5 भारतीय मूल के खिलाड़ी जो ऑस्ट्रेलिया के लिए खेल चुके हैं मैच

Next Post

इंग्लैंड दौरे पर जाने से पहले भारत को लग सकता हैं बड़ा झटका, केएल राहुल एकमात्र टेस्ट मैच से हो सकते है बाहर

Nitesh Pratap

Nitesh Pratap

Next Post
इंग्लैंड दौरे पर जाने से पहले भारत को लग सकता हैं बड़ा झटका, केएल राहुल एकमात्र टेस्ट मैच से हो सकते है बाहर

इंग्लैंड दौरे पर जाने से पहले भारत को लग सकता हैं बड़ा झटका, केएल राहुल एकमात्र टेस्ट मैच से हो सकते है बाहर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Categories

  • Home
  • News
  • Stats
  • Feature
  • Featured
  • Video
  • Trending

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV

No Result
View All Result
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV