• About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy
Sunday, June 1, 2025
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result

मुंबई के खिलाफ जीत में पैट कमिंस ने जड़ा आईपीएल का सबसे तेज अर्धशतक, एक ओवर में बनाये 35 रन

Nitesh Pratap by Nitesh Pratap
April 6, 2022 - Updated on April 7, 2022
in Match Highlights
0
मुंबई के खिलाफ जीत में पैट कमिंस ने जड़ा आईपीएल का सबसे तेज अर्धशतक, एक ओवर में बनाये 35 रन

आईपीएल 2022 के 14वें मैच में मुंबई इंडियंस को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 5 विकेट से हरा दिया। मुंबई ने अभी तक 3 मैच खेले है और तीनों ही मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।

वहीं कोलकाता ने अभी तक 4 मैच खेले है जिनमें से टीम को 3 में जीत मिली है और 1 में हार का सामना करना पड़ा है।

इस मैच में कोलकाता की टीम ने 2 बदलाव किये। उन्होंने टिम साउथी की जगह पैट कमिंस को खिलाया और शिवम मावी की जगह रसिख सलाम को प्लेइंग इलेवन में जगह दी।

वहीं मुंबई इंडियंस ने भी दो बदलाव किये। उन्होंने टिम डेविड की जगह डेवाल्ड ब्रेविस को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया। इसके अलावा अनमोलप्रीत सिंह की जगह सूर्यकुमार यादव की वापसी हुई।

इस मैच में कोलकाता ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उनका ये फैसला फॉर्म में चल रहे उमेश यादव ने सही साबित करते हुए तीसरे ओवर में कप्तान रोहित शर्मा को 3 रन के निजी स्कोर पर आउट कर दिया।

इसके बाद डेब्यूटेंट ब्रेविस ने ईशान किशन के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 39 रन की साझेदारी की। वहीं जब टीम का स्कोर 7.5 ओवरों में 45 था तभी ब्रेविस 19 गेंद में 2 चौको और 2 छक्कों की मदद से 29 रन बनाकर वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर आउट हो गए।

ब्रेविस के आउट होने के बाद किशन भी ज्यादा देर नहीं टिक सके और 21 गेंद में 1 चौके की मदद से 14 रन बनाकर कमिंस की गेंद पर अपना विकेट खो बैठे।

इसके बाद चौथे विकेट के लिए सूर्यकुमार और तिलक शर्मा ने तेजी से 83 रन की साझेदारी की। वहीं जब टीम का स्कोर 19.1 ओवर में 138 था तभी सूर्या 36 गेंद में 5 चौके और 2 छक्के की मदद से 52 रन की अर्धशतकीय पारी खेलकर आउट हो गए

उनके अलावा तिलक वर्मा ने 27 गेंद में 3 चौके और 2 छक्के की मदद से नाबाद 38 रन की पारी खेली। वहीं अंत में पोलार्ड ने 5 गेंद में तीन छक्के की मदद से 22 रन बनाये। इसी कारण मुंबई 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 161 रन का स्कोर खड़ा किया।

कोलकाता की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट पैट कमिंस ने लिए। उन्होंने 4 ओवर में 49 रन देते हुए 2 विकेट लिए। उनके अलावा उमेश यादव और वरुण चक्रवर्ती को एक-एक विकेट मिला।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता की शुरुआत खराब रही। टीम को पहला झटक अजिंक्य रहाणे के रूप में लगा। रहाणे को टायमल मिल्स ने 7 रन के निजी स्कोर पर आउट कर दिया।

इसके बाद बल्लेबाजी करने आये कप्तान श्रेयस अय्यर वेंकटेश अय्यर के साथ बड़ी साझेदारी नहीं निभा सके। श्रेयस ने 6 गेंद में 2 चौको की मदद से 10 रन बनाकर डेनियल सैम्स की गेंद पर आउट हो गए।

इसके बाद बल्लेबाजी करने आये सैम बिलिंग्स ने वेंकटेश के साथ 32 रन की साझेदारी की। हालांकि बिलिंग्स अपनी पारी को ज्यादा आगे नहीं बढ़ा सके और 12 गेंद में 2 छक्के की मदद से 17 रन बनाकर आउट हो गए।

बिलिंग्स के बाद बल्लेबाजी करने आये कमिंस ने ताबड़तोड़ अंदाज में खेलते हुए मैच को कोलकाता की झोली में डाल दिया। पैट कमिंस ने 15 गेंद में 6 छक्कों और 3 चौको की मदद से नाबाद 56 रन की अर्धशतकीय पारी खेली।

उनकी इस पारी की वजह से कोलकाता ने यह मैच 16 ओवर में ही जीत लिया। कमिंस के अलावा वेंकेटेश ने भी 41 गेंद में 6 चौको और एक छक्के की मदद से नाबाद 50 रन की पारी खेली।

आईपीएल में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने के मामलें में कमिंस ने केएल राहुल की बराबरी कर ली। राहुल ने 2018 में 14 गेंद में अर्धशतक जड़ा था।

मुंबई की तरफ से सबसे ज्यादा 2 विकेट मुरुगन अश्विन ने लिए। उनके अलावा डेनियल सैम्स को भी एक विकेट मिला।

Previous Post

एमएस धोनी की कप्तानी को लेकर ईशान किशन ने दिया बड़ा बयान, बताया एक मजेदार वाकया

Next Post

मुंबई इंडियंस के डेवाल्ड ब्रेविस ने पदार्पण मैच में खेली आकर्षक पारी, ट्विटर पर आये बेहतरीन रिएक्शन

Nitesh Pratap

Nitesh Pratap

Next Post
मुंबई इंडियंस के डेवाल्ड ब्रेविस ने पदार्पण मैच में खेली आकर्षक पारी, ट्विटर पर आये बेहतरीन रिएक्शन

मुंबई इंडियंस के डेवाल्ड ब्रेविस ने पदार्पण मैच में खेली आकर्षक पारी, ट्विटर पर आये बेहतरीन रिएक्शन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Categories

  • Home
  • News
  • Stats
  • Feature
  • Featured
  • Video
  • Trending

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV

No Result
View All Result
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV