• About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy
Monday, June 2, 2025
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result

दूसरे दिन कुलदीप यादव ने बल्ले के बाद गेंद से भी किया कमाल, बांग्लादेश के 8 विकेट गिरे

Nitesh Pratap by Nitesh Pratap
December 15, 2022
in Match Highlights
0
दूसरे दिन कुलदीप यादव ने बल्ले के बाद गेंद से भी किया कमाल, बांग्लादेश के 8 विकेट गिरे

भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे दिन भारतीय टीम पहली पारी में 133.5 ओवरों में 404 के स्कोर पर ऑलआउट हो गयी थी।

इसके बाद जब बांग्लादेश की टीम बल्लेबाजी करने आयी तो उन्होंने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 44 ओवर में 8 विकेट खोकर 133 रन बना लिए थे। वो भारत के स्कोर से 271 रन पीछे है।

दूसरे दिन का जब मैच शुरू हुआ था तब भारत का स्कोर 6 विकेट खोकर 278 रन था। श्रेयस अय्यर 82 रन बनाकर खेल रहे थे। वहीं उनका साथ देने के लिए क्रीज पर रविचंद्रन अश्विन आये।

हालांकि अय्यर अपने कल के स्कोर में 4 रन ही जोड़कर एबादोत हुसैन की गेंद पर बोल्ड हो गए। अय्यर ने 192 गेंद में 10 चौको की मदद से 86 रन की पारी खेली।

उनके आउट होने के बाद क्रीज पर कुलदीप यादव आये। वहीं जब भारत 105 ओवर के बाद ड्रिंक्स ब्रेक हुआ तब भारत का स्कोर 7 विकेट खोकर 305 रन था।

अश्विन 46 गेंद में एक चौके और एक छक्के की मदद से 21 रन बनाकर खेल रहे थे। कुलदीप 21 गेंद में 2 रन बनाकर खेल रहे थे। अश्विन ने कुलदीप के साथ आठवें विकेट के लिए 92(200) रन जोड़े।

इस साझेदारी को मेहदी हसन मिराज ने अश्विन को आउट करते हुए तोड़ा। अश्विन ने 113 गेंद में 2 चौके और 2 छक्के की मदद से 58 रन की अर्धशतकीय पारी खेली।

उनके आउट होने के बाद क्रीज पर बल्लेबाजी करने के लिए उमेश यादव आये। हालांकि थोड़ी देर बाद कुलदीप को तैजुल इस्लाम ने पवेलियन का रास्ता दिखा दिया।

कुलदीप ने 114 गेंद में 5 चौके की मदद से 40 रन की पारी खेली। उनके आउट होने के बाद क्रीज पर मोहम्मद सिराज आये। हालांकि वो 4 रन बनाकर मिराज की गेंद पर आउट हो गए।

इसी के साथ भारतीय टीम 133.5 ओवर में 404 रन के स्कोर पर सिमट गयी। उमेश 10 गेंद में 2 छक्के की मदद से 15 रन बनाकर नाबाद रहे।

बांग्लादेश की तरफ से सबसे ज्यादा 4-4 विकेट तैजुल इस्लाम और मेहदी हसन मिराज ने लिए। उनके अलावा एबादोत हुसैन और खालिद अहमद ने एक-एक विकेट लिया।

बांग्लादेश की तरफ से पारी की शुरुआत करने नजमुल हुसैन शान्तो और जाकिर हसन आये। हालांकि शान्तो सिराज की पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले आउट हो गए।

उनके आउट होने के बाद क्रीज पर यासिर अली आये। हालांकि वो कुछ ही देर क्रीज पर टिक पाए और उमेश यादव की गेंद पर बोल्ड हो गए। यासिर ने 4(17) रन बनाये।

यासिर के आउट होने के बाद क्रीज पर लिटन दास बल्लेबाजी करने के लिए क्रीज पर आये। उन्होंने जाकिर के साथ तीसरे विकेट के लिए 34 रन जोड़े। इस साझेदारी को सिराज ने लिटन को बोल्ड करते हुए तोड़ा।

लिटन ने 30 गेंद में 5 चौको की मदद से 24 रन बनाये। उनके आउट होने के बाद क्रीज पर मुशफिकुर रहीम आये। वहीं सिराज ने थोड़ी देर बाद जाकिर को आउट कर दिया।

जाकिर ने 45 गेंद में 3 चौको की मदद से 20 रन बनाये। उनके पवेलियन लौट जानें के बाद क्रीज पर बल्लेबाजी करने के लिए कप्तान शाकिब अल हसन आये।

हालांकि वो ज्यादा देर रहीम का साथ नहीं दे पाए और 25 गेंद में 3 रन बनाकर कुलदीप की गेंद पर आउट हो गए। उनके आउट होने के बाद क्रीज पर बल्लेबाजी करने के लिए नुरुल हसन आये।

उन्होंने रहीम के साथ छठे विकेट के लिए 22(47) रन ही जोड़ पाए। इस साझेदारी को कुलदीप ने नुरुल को आउट करते हुए तोड़ा। नुरुल ने 22 गेंद में 3 चौके की मदद से 16 रन बनाये।

उनके आउट होने के बाद क्रीज पर बल्लेबाजी करने मेहदी हसन मिराज आये। वहीं थोड़ी देर बाद कुलदीप ने रहीम को भी आउट कर दिया। रहीम ने 58 गेंद में 3 चौको की मदद से 28 रन बनाये।

उनके आउट हो जानें के बाद क्रीज पर तैजुल इस्लाम आये। हालांकि वो उसी ओवर में बिना खाता खोले कुलदीप की गेंद पर बोल्ड हो गए। उनके आउट होने के बाद क्रीज पर एबादोत हुसैन आये।

मिराज ने उनके साथ 9वें विकेट के लिए 31(54)* रन जोड़े। इसी के साथ बांग्लादेश ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक अपनी पहली पारी में 44 ओवर में 8 विकेट खोकर 133 रन बनाये।

मिराज 35 गेंद में एक चौके और एक छक्के की मदद से 16 रन बनाकर खेल रहे थे। वहीं हुसैन 27 गेंद में एक चौके और एक छक्के की मदद से 13* रन बनाये।

भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 4 विकेट कुलदीप यादव ने लिए। वहीं 3 विकेट मोहम्मद सिराज ने अपने नाम किये। उमेश यादव भी एक विकेट लेने में सफल रहे।

Previous Post

रविचंद्रन अश्विन के 13वें अर्धशतक और कुलदीप यादव (40) की बदौलत भारत का स्कोर 400 के पार

Next Post

4 रिकॉर्ड जो कुलदीप यादव के नाम है जिन्हें अब तक कोई और भारतीय स्पिनर नहीं कर पाया है हासिल

Nitesh Pratap

Nitesh Pratap

Next Post
4 रिकॉर्ड जो कुलदीप यादव के नाम है जिन्हें अब तक कोई और भारतीय स्पिनर नहीं कर पाया है हासिल

4 रिकॉर्ड जो कुलदीप यादव के नाम है जिन्हें अब तक कोई और भारतीय स्पिनर नहीं कर पाया है हासिल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Categories

  • Home
  • News
  • Stats
  • Feature
  • Featured
  • Video
  • Trending

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV

No Result
View All Result
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV