• About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy
Friday, May 16, 2025
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result

नीदरलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 13 रन से हराते हुए टी20 वर्ल्ड कप 2022 से किया बाहर

Nitesh Pratap by Nitesh Pratap
November 6, 2022
in Match Highlights
0
नीदरलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 13 रन से हराते हुए टी20 वर्ल्ड कप 2022 से किया बाहर

टी20 वर्ल्ड कप का 40वां मैच नीदरलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला गया था। इस मैच में नीदरलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 13 रन से हरा दिया।

अब बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच मैच में जो जीत हासिल करेगा वो सेमीफाइनल में जगह बना लेगा।

दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। हालांकि उनका ये फैसला गलत साबित हुआ क्योंकि नीदरलैंड ने पकहले विकेट के लिए 58 रन जोड़े।

इस साझेदारी को एडेन मार्कराम ने स्टीफन मायबर्ग को आउट करते हुए तोड़ा। मायबर्ग ने 30 गेंद में 7 चौको की मदद से 37 रन की पारी खेली। उनके आउट होने के बाद टॉम कूपर बल्लेबाजी करने के लिए आये।

उन्होंने मैक्स ओडाउड ने दूसरे विकेट के लिए 39(25) रन जोड़े। इस साझेदारी को केशव महाराज ने ओडाउड को आउट करते हुए तोड़ा। ओडाउड ने 31 गेंद में एक चौके और एक छक्के की मदद से 29 रन बनाये।

ओडाउड के आउट हो जानें के बाद कॉलिन एकरमैन बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर आये। हालांकि थोड़ी देर बाद कूपर को महाराज ने आउट कर दिया।

कूपर ने 19 गेंद में 2 चौके और 2 छक्के की मदद से 35 रन की पारी खेली। कूपर के आउट होने के बाद बास डी लीडे बल्लेबाजी करने के लिए आये।

हालांकि वो ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक पाए और 1(7) रन के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गए। उनके आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने के लिए कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स आये।

उनके साथ एकरमैन ने 5वें विकेट के लिए 35(17)* रन जोड़े। इस वजह से नीदरलैंड ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 158 रन का स्कोर खड़ा किया।

एकरमैन ने 26 गेंद में 3 चौके और 2 छक्के की मदद से नानाबद 41 रन की पारी खेली। वहीं एडवर्ड्स 7 गेंद में 2 चौको की मदद से 12 रन बनाकर नाबाद रहे।

दक्षिण अफ्रीका की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट केशव महाराज ने लिए। उन्होंने 4 ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट चटकाए। उनके अलावा एनरिक नॉर्खिया और एडेन मार्कराम ने एक-एक विकेट हासिल किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही क्योंकि क्विंटन डी कॉक को तीसरे ओवर में फ्रेड क्लासेन ने आउट कर दिया।

डी कॉक ने 13 गेंद में एक चौके और एक छक्के की मदद से 13 रन बनाये। उनके आउट होने के बाद रिली रूसो आये। हालांकि थोड़ी देर बाद पॉल वैन मीकेरेन ने बावुमा को आउट कर दिया।

बावुमा ने 20 गेंद में 2 चौको की मदद से 20 रन बनाये। उनके आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर एडेन मार्कराम आये। रूसो ने उनके साथ तीसरे विकेट के लिए 25(21) रन जोड़े।

इस साझेदारी को ब्रैंडन ग्लोवर ने रूसो को आउट करते हुए तोड़ा। रूसो ने 19 गेंद में 2 चौको की मदद से 25 रन बनाये। उनके आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने के लिए डेविड मिलर आये।

हालांकि थोड़ी देर बाद फ्रेड क्लासेन ने मार्कराम को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। मार्कराम ने 13 गेंद में 2 चौको की मदद से 17 रन बनाये। उनके आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने के लिए हेनरिक क्लासेन आये।

वहीं ग्लोवर ने थोड़ी देर बाद मिलर को आउट कर दिया। मिलर ने 17 गेंद में एक चौके की मदद से 17 रन बनाये। उनके आउट हो जानें के बाद क्रीज पर वेन पार्नेल आये।

हालांकि ग्लोवर ने उन्हें उसी ओवर में 0 के स्कोर पर पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। उनके आउट हो जानें के बाद क्रीज पर केशव महाराज आये। हालांकि थोड़ी देर बाद हेनरिक क्लासेन को बास डी लीडे ने आउट कर दिया।

उन्होंने 18 गेंद में एक छक्के की मदद से 21 रन बनाये। इसके बाद क्रीज पर कगिसो रबाडा मैदान पर आये। आखिरी ओवर में बास डी लीडे ने महाराज को 13(12) रन के निजी स्कोर पर आउट कर दिया।

अंत में दक्षिण अफ्रीका की टीम 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 145 रन ही बना सकी। रबाडा 8 गेंद में 9 और नॉर्खिया 4 रन बनाकर नाबाद रहे।

नीदरलैंड की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट ब्रेंडन ग्लोवर ने लिए। उन्होंने 2 ओवर में 9 रन देते हुए 3 विकेट लिए। उनके अलावा फ्रेड क्लासेन और बास डी लीडे ने 2-2 विकेट अपने नाम किये। वहीं पॉल वैन मीकेरेन ने एक विकेट लिया।

Previous Post

इंग्लैंड ने श्रीलंका को हराकर किया सेमीफाइनल में प्रवेश, मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया हुआ बाहर

Next Post

खराब अंपायरिंग और शानदार गेंदबाजी के दम पर पाकिस्तान ने बनाई T20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में जगह

Nitesh Pratap

Nitesh Pratap

Next Post
खराब अंपायरिंग और शानदार गेंदबाजी के दम पर पाकिस्तान ने बनाई T20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में जगह

खराब अंपायरिंग और शानदार गेंदबाजी के दम पर पाकिस्तान ने बनाई T20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में जगह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Categories

  • Home
  • News
  • Stats
  • Feature
  • Featured
  • Video
  • Trending

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV

No Result
View All Result
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV