• About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy
Monday, June 2, 2025
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result

रोहित शर्मा के जन्मदिन पर मुंबई को मिली जीत, बटलर पर भारी पड़े सूर्यकुमार यादव

Nitesh Pratap by Nitesh Pratap
April 30, 2022
in Match Highlights
0
रोहित शर्मा के जन्मदिन पर मुंबई को मिली जीत, बटलर पर भारी पड़े सूर्यकुमार यादव

आईपीएल 2022 का 44वां मैच में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस ने संजू सैमसन की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स की टीम को 5 विकेट से हरा दिया। ये 9 मैचों में मुंबई की इस सीजन में पहली जीत है।

इस सीजन में जब ये दोनों टीमें आपस में पहली बार भिड़ी थी तब राजस्थान ने मुंबई को 23 रन से हरा दिया था।

इस मैच में राजस्थान की टीम बिना किसी बदलाव के उतरी। वहीं मुंबई इंडियंस की टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किये। उन्होंने जयदेव उनादकट की जगह कुमार कार्तिकेय को और डेवाल्ड ब्रेविस की जगह टिम डेविड को खिलाया।

इस मैच में मुंबई के कप्तान रोहित ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान को पहला झटका 5वें ओवर में 26 रन के स्कोर पर लगा जब देवदत्त पडिक्कल 15 गेंद में 3 चौके की मदद से 15 रन बनाकर ऋतिक शौकीन की गेंद पर आउट हो गए।

इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे कप्तान संजू सैमसन भी ज्यादा देर क्रीज पर टिकने में कामयाब नहीं हो पाए और 7 गेंद में 2 छक्कों की मदद से 16 रन बनाकर आउट हो गए।

सैमसन के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आये डेरिल मिचेल के साथ बटलर ने तीसरे विकेट के लिए धीमी गति से 37 रन जोड़े। इस साझेदारी को डेनियल सैम्स ने मिचेल को आउट करके तोड़ा। मिचेल ने 20 गेंद में 1 चौके की मदद से 17 रन की पारी खेली।

 

उनके आउट होने के कुछ देर बाद ही बटलर शौकीन के ओवर में लगातार 4 छक्के मारे और आखिरी गेंद पर आउट हो गए। बटलर ने 52 गेंद में 5 चौको और 4 छक्कों की मदद से 67 रन की पारी खेली।

बटलर के आउट होने के बाद रियान पराग भी 3 गेंद में 3 रन बनाकर रिले मेरेडिथ की गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद अश्विन ने 9 गेंद में 3 चौको और एक छक्के की मदद से 21 रन की पारी खेलकर मेरेडिथ की गेंद पर आउट हो गए।

उनकी इसी पारी की मदद से राजस्थान टीम को 150 के पार पहुंचाने में मदद की। अंत में शिमरोन हेटमायर 6(14) और बोल्ट 1(1) बनाकर नाबाद रहे।

वहीं राजस्थान ने 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 158 रन बनाये। मुंबई की तरफ से सबसे ज्यादा 2-2 विकेट ऋतिक शौकीन और रिले मेरेडिथ ने लिए। उनके अलावा डेनियल सैम्स और कुमार कार्तिकेय को एक-एक विकेट मिला।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम को पहला झटक पारी के तीसरे ही ओवर में कप्तान रोहित के रूप में लगा। रोहित 5 गेंद में 3 रन बनाकर अश्विन की गेंद पर आउट हो गए।

इसके कुछ देर बाद इस मैच में लय में दिखाई दे रहे ईशान किशन बोल्ट की गेंद पर आउट हो गए। उन्होंने 18 गेंद में 4 चौके और एक छक्के की मदद से 26 रन की पारी खेली। मुंबई पावरप्ले के 6 ओवरों में 2 विकेट खोकर 41 रन था।

इस सीजन में फॉर्म में चल रहे तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव ने तीसरे विकेट के लिए 81 रन की साझेदारी की। इस साझेदारी को युजवेंद्र चहल ने सूर्यकुमार को आउट करके तोड़ा।

सूर्यकुमार ने 39 गेंद में 5 चौके और 2 छक्के की मदद से 51 रन की पारी खेली। इसके बाद तिलक वर्मा भी कुछ देर बाद प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर आउट हो गए। उन्होंने 30 गेंद में 1 चौके और 2 छक्के की मदद से 35 रन की पारी खेली।

इसके बाद कायरन पोलार्ड और टिम डेविड ने 5वें विकेट के लिए 33 रन की साझेदारी की। इस साझेदारी को कुलदीप सेन ने पोलार्ड को आउट करके तोड़ा।

उनके आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आये सैम्स ने छक्का लगाकर 19.2 ओवरों में टीम को जीत दिला दी। वहीं अंत में टिम डेविड ने 9 गेंद में 2 चौके और एक छक्के की मदद से 20 रन बनाकर नाबाद रहे।

राजस्थान की तरफ से प्रसिद्ध कृष्णा, ट्रेंट बोल्ट, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल और कुलदीप सेन को एक-एक विकेट मिला।

मुंबई इंडियंस की टीम अब अपना अगला मैच 6 मई को गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलेगी। वहीं राजस्थान रॉयल्स की टीम का अगला मैच 2 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ है।

Previous Post

जानिए कौन हैं मुंबई इंडियंस के गेंदबाज कुमार कार्तिकेय सिंह, तीन राज्यों में भटकने के बाद मिला मौका

Next Post

जानिए कौन था दर्शकों पर ईंट फेंकने वाला खतरनाक गेंदबाज, जिससे विवियन रिचर्ड्स भी डरते थे

Nitesh Pratap

Nitesh Pratap

Next Post
जानिए कौन था दर्शकों पर ईंट फेंकने वाला खतरनाक गेंदबाज, जिससे विवियन रिचर्ड्स भी डरते थे

जानिए कौन था दर्शकों पर ईंट फेंकने वाला खतरनाक गेंदबाज, जिससे विवियन रिचर्ड्स भी डरते थे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Categories

  • Home
  • News
  • Stats
  • Feature
  • Featured
  • Video
  • Trending

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV

No Result
View All Result
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV