• About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy
Wednesday, May 14, 2025
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result

लगातार 5वें मैच में हुई मुंबई इंडियंस की हार, टूर्नामेंट से बाहर होने से दो कदम दूर

Nitesh Pratap by Nitesh Pratap
April 13, 2022
in Match Highlights
0
लगातार 5वें मैच में हुई मुंबई इंडियंस की हार, टूर्नामेंट से बाहर होने से दो कदम दूर

आईपीएल 2022 के 23वें मैच में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 12 रन से हरा दिया। पंजाब की यह इस सीजन में तीसरी जीत है। वहीं मुंबई ने इस सीजन में 5 खेले है और सभी में टीम को हार का सामना करना पड़ा है।

इस मैच में मुंबई इंडियंस ने एक बदलाव किया। उन्होंने रमनदीप सिंह की जगह टायमल मिल्स को खिलाया। वहीं पंजाब बिना किसी बदलाव के साथ खेलने उतरी।

मुंबई इंडियंस के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। हालांकि उनका ये फैसला गलत साबित हुआ क्योंकि पंजाब के सलामी बल्लेबाजों मयंक अग्रवाल और शिखर धवन ने पहले विकेट के लिए 9.3 ओवरों में 97 रन जोड़े।

हालांकि तभी कप्तान मयंक 32 गेंद में 6 चौको और 2 छक्कों की मदद 52 रन की अर्धशतकीय पारी खेलकर मुरुगन अश्विन की गेंद पर आउट हो गए।

इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे जॉनी बेयरस्टो ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक पाए और 13 गेंद में 12 रन बनाकर उनादकट की गेंद पर बोल्ड हो गए।

उनके आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आये लियाम लिविंगस्टोन भी 3 गेंद में 2 रन बनाकर बुमराह की गेंद पर आउट होकर पवेलियन की ओर लौट गए। इस बीच शिखर धवन ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया।

लिविंगस्टोन के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने उतरे जितेश शर्मा के साथ धवन ने चौथे विकेट के लिए 21 रन जोड़े। वहीं धवन 50 गेंद में 5 चौके और 3 छक्के की मदद से 70 रन की बेहतरीन पारी खेलकर बासिल थंपी की गेंद पर आउट हो गए।

इसके बाद जितेश शर्मा और शाहरुख खान ने तेजी से पांचवें विकेट के लिए 46 रन जोड़े। हालांकि पारी के आखिरी ओवर की चौथी गेंद पर शाहरुख 6 गेंद में 2 छक्के की मदद से 15 रन बनाकर आउट हो गए।

वहीं अंत में जितेश 15 गेंद में 2 छक्के और 2 चौको की मदद से 30 रन बनाकर नाबाद रहे। जितेश और शाहरुख की पारियों की मदद से पंजाब 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 198 रन का स्कोर खड़ा करने में कामयाब रहा।

मुंबई इंडियंस की तरफ से सबसे ज्यादा 2 विकेट बासिल थंपी ने लिए। हालांकि वो काफी महंगे साबित हुए। उन्होंने 4 ओवर में 47 रन खर्च कर दिए थे। उनके अलावा उनादकट, बुमराह और मुरुगन अश्विन को एक-एक विकेट मिला।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की तरफ से रोहित शर्मा और ईशान किशन ने तेजी से पहले विकेट के लिए 31 रन जोड़े। हालांकि इस साझेदारी में रोहित शर्मा का ज्यादा योगदान रहा।

इस साझेदारी को कगिसो रबाडा ने रोहित शर्मा को आउट करके तोड़ा। रोहित ने 17 गेंद में 3 चौको और 2 छक्कों की मदद से 28 रन की पारी खेली। रोहित के आउट होने के बाद किशन भी 3 रन बनाकर तुरंत वैभव की गेंद पर आउट हो गए।

इसके बाद तिलक वर्मा और डेवाल्ड ब्रेविस ने तेजी से तीसरे विकेट के लिए 84 रन की साझेदारी की। इस साझेदारी में ब्रेविस न राहुल चाहर के पहले ओवर में लगातार 4 छक्के और एक चौका जड़ते हुए 29 रन बटोरे थे।

खतरनाक दिख रही इस साझेदारी को ओडियन स्मिथ ने ब्रेविस को आउट करके तोड़ा। ब्रेविस ने 25 गेंद में 4 चौको और 5 छक्कों की मदद से 49 रन की बेहतरीन पारी खेली।

हालांकि इसके कुछ देर बाद तिलक वर्मा अपनी खुद की गलती से रन आउट होकर पवेलियन लौट गए। तिलक ने 20 गेंद में 3 चौको और 2 छक्कों की मदद से 36 रन की पारी खेली।

इसके बाद सूर्यकुमार यादव ने कायरन पोलार्ड के साथ 5वें विकेट के लिए 21 रन जोड़े। हालांकि तभी पोलार्ड 11 गेंद में 10 रन बनाकर रन आउट हो गए।

अंत में सूर्यकुमार यादव ने 30 गेंदों में 1 चौके और 4 छक्कों की मदद से 43 रन की बेहतरीन पारी खेली लेकिन टीम को जीत दिलाने में कामयाब नहीं हो सके। मुंबई अंत में 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 186 रन ही बनाये।

पंजाब किंग्स की तरफ से सबसे ज्यादा 4 विकेट ओडियन स्मिथ ने लिए। उनके अलावा कगिसो रबाडा ने 2 और वैभव अरोड़ा ने एक विकेट लिया।

Previous Post

आईपीएल 2021: सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज़

Next Post

4,6,6,6,6 : 18 वर्षीय डेवाल्ड ब्रेविस ने राहुल चाहर को जड़े 5 गेंदों में 28 रन

Nitesh Pratap

Nitesh Pratap

Next Post
4,6,6,6,6 : 18 वर्षीय डेवाल्ड ब्रेविस ने राहुल चाहर को जड़े 5 गेंदों में 28 रन

4,6,6,6,6 : 18 वर्षीय डेवाल्ड ब्रेविस ने राहुल चाहर को जड़े 5 गेंदों में 28 रन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Categories

  • Home
  • News
  • Stats
  • Feature
  • Featured
  • Video
  • Trending

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV

No Result
View All Result
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV