• About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy
Wednesday, May 14, 2025
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result

दिल्ली की हार में विलेन बने मिचेल मार्श, वॉर्नर और ऋषभ पंत की पारियां हुई बेकार

Nitesh Pratap by Nitesh Pratap
April 16, 2022 - Updated on April 19, 2022
in Match Highlights
0
दिल्ली की हार में विलेन बने मिचेल मार्श, वॉर्नर और ऋषभ पंत की पारियां हुई बेकार

आईपीएल 2022 का 27वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला गया था। इस मैच में आरसीबी ने दिल्ली को 16 रन से हार का स्वाद चखा दिया।

इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने एक बदलाव किया। उन्होंने सरफराज खान की जगह मिचेल मार्श को खिलाया। वहीं बैंगलोर की टीम ने आकाश दीप की जगह हर्षल पटेल को खिलाया।

दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत ने इस मैच में टॉस जीतकर गेंदबाज़ी करने का फैसला किया। उनका ये फैसला शार्दुल ठाकुर ने सही साबित करके दिखाया। उन्होंने पारी के दूसरे ओवर की पहली गेंद पर अनुज रावत को 0 के स्कोर पर आउट कर दिया।

इसके बाद कप्तान फाफ डु प्लेसिस भी ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक पाए और 11 गेंद में 2 चौको की मदद से 8 रन बनाकर तेज गेंदबाज़ खलील अहमद की गेंद पर आउट हो गए।

फाफ के आउट होने के बाद विराट कोहली और ग्लेन मैक्सवेल ने तीसरे विकेट के लिए 27 रन जोड़े। हालांकि तभी कोहली 14 गेंद में 1 चौके की मदद से 12 रन बनाकर आउट हो गए।

कोहली के आउट होने के बाद मैक्सवेल ने चौथे विकेट के लिए सुयश प्रभुदेसाई के साथ 35 रन जोड़े।

हालांकि इस साझेदारी में ज्यादा योगदान मैक्सवेल का रहा। इस साझेदारी को अक्षर पटेल ने प्रभुदेसाई को आउट करके तोड़ा। प्रभुदेसाई ने 5 गेंद में 1 चौके की मदद से 6 रन बनाये।

इस बीच मैक्सवेल ने अपना अर्धशतक पूरा किया। हालांकि अर्धशतक पूरा करने के बाद वो ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सके और 34 गेंद में 7 चौके और 2 छक्के की मदद से 54 रन बनाकर कुलदीप यादव की गेंद पर आउट हो गए।

वहीं इसके बाद दिनेश कार्तिक और शाहबाज अहमद ने छठे विकेट के लिए 52 गेंद में नाबाद 97 रन की साझेदारी की। इस साझेदारी में कार्तिक ज्यादा आक्रामक रहे।

वहीं अंत में दिनेश कार्तिक 34 गेंद में 5 चौको और 5 छक्कों की मदद से नाबाद 66 रन की बेहतरीन पारी खेली। वहीं अहमद 21 गेंद में 3 चौके और एक छक्के की मदद से 32 रन बनाकर नाबाद रहे।

इन दोनों खिलाड़ियों की वजह से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 189 रन बनाने में कामयाब रही। दिल्ली की तरफ से शार्दुल ठाकुर, खलील अहमद, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव ने एक-एक विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत शानदार रही। पृथ्वी शॉ और डेविड वार्नर ने पहले विकेट के लिए 50 रन जोड़े। इस साझेदारी में ज्यादा योगदान वार्नर का रहा।

वहीं इस साझेदारी को मोहम्मद सिराज ने शॉ को आउट करके तोड़ा। शॉ ने 13 गेंद में 1 चौके और एक छक्के की मदद से 16 रन बनाये।

इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे मिचेल मार्श ने वार्नर के साथ 44 रन की साझेदारी की। हालांकि इस साझेदारी में भी ज्यादा योगदान वार्नर का रहा।

इस साझेदारी का अंत वानिंदु हसरंगा ने डेविड वार्नर को आउट करके तोड़ा। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 38 गेंद में 5 छक्के और 4 चौको की मदद से 66 रन की पारी खेली।

उनके आउट होने के बाद मार्श भी दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हो गए। उन्होंने 24 गेंद में 13 रन की बेहद धीमी पारी खेली।

मिचेल मार्श के आउट होने होने के बाद रोवमैन पॉवेल बिना खाता खोले जोश हेजलवुड की गेंद पर आउट हो गए। हेजलवुड ने इसी ओवर में ललित यादव को एक रन के निजी स्कोर पर आउट कर दिया।

इसके बाद ऋषभ पंत ने ताबड़तोड़ अंदाज में खेलना शुरू कर दिया। हालांकि वो 17 गेंद में 3 चौको और 2 छक्कों की मदद से 34 रन बनाकर सिराज की गेंद पर आउट हो गए। विराट ने पंत का एक हाथ से बेहतरीन कैच लपका।

उनके आउट होने के बाद शार्दुल ठाकुर भी ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सके और 9 गेंद में 2 छक्के की मदद से 17 रन बनाकर हेजलवुड की गेंद पर आउट हो गए। वहीं अंत में दिल्ली की टीम 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 173 रन ही बना पायी।

आरसीबी की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने लिए। उन्होंने 4 ओवर में 28 रन खर्च करते हुए 3 विकेट लिए। उनके अलावा मोहम्मद सिराज ने 2 विकेट लिए। वहीं वानिंदु हसरंगा को एक सफलता मिली।

Tags: IPL
Previous Post

जानिए कौन से 3 कारण हैं जिनकी वजह से सीएसके अभी भी प्लेऑफ के लिए कर सकती है क्वालीफाई

Next Post

दिनेश कार्तिक की ताबड़तोड़ पारी के बाद ट्विटर पर उमड़ी प्रतिक्रियाएं, वर्ल्ड कप में शामिल करने की मांग

Nitesh Pratap

Nitesh Pratap

Next Post
दिनेश कार्तिक की ताबड़तोड़ पारी के बाद ट्विटर पर उमड़ी प्रतिक्रियाएं, वर्ल्ड कप में शामिल करने की मांग

दिनेश कार्तिक की ताबड़तोड़ पारी के बाद ट्विटर पर उमड़ी प्रतिक्रियाएं, वर्ल्ड कप में शामिल करने की मांग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Categories

  • Home
  • News
  • Stats
  • Feature
  • Featured
  • Video
  • Trending

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV

No Result
View All Result
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV