• About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy
Sunday, June 1, 2025
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result

जोश बटलर ने लगाया ताबड़तोड़ शतक, राजस्थान रॉयल्स को मिली मुंबई पर जीत

Nitesh Pratap by Nitesh Pratap
April 2, 2022
in Match Highlights
0

आईपीएल 2022 का 9वां मैच मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया था। इस मैच में राजस्थान ने मुंबई को 23 रन से हरा दिया।

इस मैच में राजस्थान ने नाथन कूल्टर-नाइल की जगह नवदीप सैनी को खिलाया। वहीं पंजाब बिना किसी बदलाव के साथ उतरी।

मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उनके इस फैसले को तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को 1 रन के निजी स्कोर पर आउट कर दिया।

उसके बाद जोस बटलर ने बासिल थंपी के एक ओवर में 2 चौके और 3 छक्के सहित 26 रन बनाये। उन्होंने देवदत्त पडिक्कल के साथ 35 रन की साझेदारी की।

इस साझेदारी को टायमल मिल्स पडिक्कल को 7 रन के निजी स्कोर पर आउट किया। उनके आउट होने के बाद बटलर ने अपना अर्धशतक पूरा किया।

बटलर ने इसके बाद कप्तान संजू सैमसन के साथ तीसरे विकेट के लिए 82 रन की साझेदारी की। टीम का स्कोर 14.2 ओवरों में 130 रन था तभी संजू 30 रन बनाकर आउट हो गया।

अपनी इस पारी में उन्होंने 21 गेंदों का सामना करते हुए 1 चौका और 3 छक्के लगाए थे।

अंत में शिमरोन हेटमायर ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 14 गेंद में 3 चौके और 3 छक्के की मदद से 35 रन की पारी खेली तभी बुमराह ने उन्हें पवेलियन की राह दिखा दी।

इस बीच जोस ने आईपीएल में अपना दूसरा शतक पूरा किया। वहीं शतक पूरा करते ही वो बुमराह की गेंद पर आउट हो गए।

बटलर ने आउट होने से पहले 68 गेंदों का सामना करते हुए 11 चौके और 5 छक्के लगाए थे।

वो राजस्थान की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज है। उनकी इसी पारी की मदद से राजस्थान ने 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 193 रन बनाये।

मुंबई इंडियंस की तरफ से तेज गेंदबाज बुमराह और मिल्स ने 3-3 विकेट लिए। वहीं पोलार्ड को एक विकेट मिला। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की शुरुआत अच्छी नहीं रही।

कप्तान रोहित शर्मा 5 गेंद में 1 छक्के की मदद से 10 रन बनाकर दूसरे ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये अनमोलप्रीत भी जल्दी आउट हो गए।

उन्हें 5 रन के निजी स्कोर पर तेज गेंदबाज नवदीप सैनी की गेंद पर अपना विकेट खो बैठे। इसके बाद तिलक वर्मा और ईशान किशन ने तीसरे विकेट के लिए 61 रन की साझेदारी की और मैच में मुंबई की वापसी कराई।

इस बीच किशन 43 गेंद में 5 चौके और एक छक्के की मदद से 54 रन की अर्धशतकीय पारी खेलकर बोल्ट की गेंद पर आउट हो गए।

उनके आउट होने के बाद तिलक वर्मा ने भी अर्धशतक लगाया लेकिन वो ज्यादा देर क्रीज पर टिक नहीं सके। वो 33 गेंद में 5 छक्के और 3 चौके की मदद से 61 रन बनाकर अश्विन की गेंद पर आउट हो गए।

तिलक के आउट होने के बाद युजवेंद्र चहल की लगातार दो गेंदों पर टिम डेविड और डेनियल सैम्स आउट हो गए। चहल हैट्रिक कर लेते अगर मुरुगन अश्विन का स्लिप में कैच करुण नायर पकड़ लेते।

वहीं अंत में पोलार्ड पारी के आखिरी ओवर में 24 गेंद में 3 छक्के लगाकर सैनी की गेंदों पर आउट हो गए। मुंबई अंत में 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 170 रन ही बना पायी।

राजस्थान की तरफ से युजवेंद्र चहल और सैनी ने 2-2 विकेट लिए। उनके अलावा अश्विन, प्रसिद्ध कृष्णा, बोल्ट को 1-1 विकेट मिला।

Previous Post

ग्लेन मैक्सवेल ने की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम में वापसी, अगले मैच में होगी यह प्लेइंग XI

Next Post

जानिये कौन है मुंबई इंडियंस के तिलक वर्मा, जिन्होंने राजस्थान के खिलाफ जड़े 5 छक्के व 3 चौके

Nitesh Pratap

Nitesh Pratap

Next Post
जानिये कौन है मुंबई इंडियंस के तिलक वर्मा, जिन्होंने राजस्थान के खिलाफ जड़े 5 छक्के व 3 चौके

जानिये कौन है मुंबई इंडियंस के तिलक वर्मा, जिन्होंने राजस्थान के खिलाफ जड़े 5 छक्के व 3 चौके

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Categories

  • Home
  • News
  • Stats
  • Feature
  • Featured
  • Video
  • Trending

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV

No Result
View All Result
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV