• About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy
Sunday, June 1, 2025
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result

रविचंद्रन अश्विन के 13वें अर्धशतक और कुलदीप यादव (40) की बदौलत भारत का स्कोर 400 के पार

Nitesh Pratap by Nitesh Pratap
December 15, 2022
in Match Highlights
0
रविचंद्रन अश्विन के 13वें अर्धशतक और कुलदीप यादव (40) की बदौलत भारत का स्कोर 400 के पार

भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे दिन भारतीय टीम पहली पारी में 133.5 ओवरों में 404 के स्कोर पर ऑलआउट हो गयी।

दूसरे दिन का जब मैच शुरू हुआ तब भारत का स्कोर 6 विकेट खोकर 278 रन था। श्रेयस अय्यर 82 रन बनाकर खेल रहे थे। वहीं उनका साथ देने के लिए क्रीज पर रविचंद्रन अश्विन आये।

हालांकि अय्यर अपने कल के स्कोर में 4 रन ही जोड़कर एबादोत हुसैन की गेंद पर बोल्ड हो गए। अय्यर ने 192 गेंद में 10 चौको की मदद से 86 रन की पारी खेली।

उनके आउट होने के बाद क्रीज पर कुलदीप यादव आये। वहीं जब भारत 105 ओवर के बाद ड्रिंक्स ब्रेक हुआ तब भारत का स्कोर 7 विकेट खोकर 305 रन था।

अश्विन 46 गेंद में एक चौके और एक छक्के की मदद से 21 रन बनाकर खेल रहे थे। कुलदीप 21 गेंद में 2 रन बनाकर खेल रहे थे। अश्विन ने कुलदीप के साथ आठवें विकेट के लिए 92(200) रन जोड़े।

इस साझेदारी को मेहदी हसन मिराज ने अश्विन को आउट करते हुए तोड़ा। अश्विन ने 113 गेंद में 2 चौके और 2 छक्के की मदद से 58 रन की अर्धशतकीय पारी खेली।

उनके आउट होने के बाद क्रीज पर बल्लेबाजी करने के लिए उमेश यादव आये। हालांकि थोड़ी देर बाद कुलदीप को तैजुल इस्लाम ने पवेलियन का रास्ता दिखा दिया।

कुलदीप ने 114 गेंद में 5 चौके की मदद से 40 रन की पारी खेली। उनके आउट होने के बाद क्रीज पर मोहम्मद सिराज आये। हालांकि वो 4 रन बनाकर मिराज की गेंद पर आउट हो गए।

इसी के साथ भारतीय टीम 133.5 ओवर में 404 रन के स्कोर पर सिमट गयी। उमेश 10 गेंद में 2 छक्के की मदद से 15 रन बनाकर नाबाद रहे।

बांग्लादेश की तरफ से सबसे ज्यादा 4-4 विकेट तैजुल इस्लाम और मेहदी हसन मिराज ने लिए। उनके अलावा एबादोत हुसैन और खालिद अहमद ने एक-एक विकेट लिया।

भारत की प्लेइंग इलेवन

शुभमन गिल, केएल राहुल (कप्तान), चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज।

बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन

जाकिर हसन, नजमुल हुसैन शांतो, लिटन दास, शाकिब अल हसन (कप्तान), मुशफिकुर रहीम, यासिर अली, नुरुल हसन (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, खालिद अहमद, एबादत हुसैन

Previous Post

केन विलियमसन ने छोड़ी न्यूज़ीलैंड टेस्ट टीम की कप्तानी, दिग्गज खिलाड़ी बना नया कप्तान

Next Post

दूसरे दिन कुलदीप यादव ने बल्ले के बाद गेंद से भी किया कमाल, बांग्लादेश के 8 विकेट गिरे

Nitesh Pratap

Nitesh Pratap

Next Post
दूसरे दिन कुलदीप यादव ने बल्ले के बाद गेंद से भी किया कमाल, बांग्लादेश के 8 विकेट गिरे

दूसरे दिन कुलदीप यादव ने बल्ले के बाद गेंद से भी किया कमाल, बांग्लादेश के 8 विकेट गिरे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Categories

  • Home
  • News
  • Stats
  • Feature
  • Featured
  • Video
  • Trending

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV

No Result
View All Result
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV