• About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy
Monday, June 2, 2025
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result

लगातार दूसरे मैच में फ्लॉप रहा भारत का मध्यक्रम, श्रीलंका पहुंचा फाइनल में, हारकर भारत हुआ बाहर

Nitesh Pratap by Nitesh Pratap
September 6, 2022
in Match Highlights
0
लगातार दूसरे मैच में फ्लॉप रहा भारत का मध्यक्रम, श्रीलंका पहुंचा फाइनल में, हारकर भारत हुआ बाहर

एशिया कप 2022 के सुपर फोर में भारत का सामना दूसरे मैच में श्रीलंका से दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई में हुआ था। इस मैच में श्रीलंका ने भारत को 6 विकेट से हरा दिया।

इस मैच में भारत ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया। उन्होंने रवि बिश्नोई की जगह अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को शामिल किया। वहीं श्रीलंका की टीम बिना किसी बदलाव के साथ उतरी।

टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही क्योंकि केएल राहुल को महेश तीक्षणा ने एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया। राहुल ने 7 गेंद में एक चौके की मदद से 6 रन बनाये।

उनके आउट होने के बाद विराट कोहली बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतरे लेकिन बिना खाता खोले दिलशान मदुशंका की गेंद पर आउट हो गए। विराट के आउट होने के बाद सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर आये।

उनके साथ रोहित शर्मा ने तीसरे विकेट के लिए 97 रन की साझेदारी की। इस साझेदारी को चमिका करुणारत्ने ने रोहित को आउट करते हुए तोड़ा। भारतीय कप्तान ने 41 गेंद में 5 चौके और 4 छक्के की मदद से 72 रन की पारी खेली।

उनके आउट होने के बाद हार्दिक पांड्या बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर आये। हालांकि उनके आने के कुछ देर बाद सूर्यकुमार यादव दासुन शनाका की गेंद पर आउट हो गए।

सूर्यकुमार ने 29 गेंद में एक चौके और एक छक्के की मदद से 34 रन की पारी खेली। उनके आउट होने के बाद विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत मैदान पर उतरे और हार्दिक ने उनके साथ 30 रन जोड़े।

इस साझेदारी को शनाका ने हार्दिक को आउट करते हुए तोड़ा। हार्दिक ने 13 गेंद में एक छक्के की मदद से 17 रन बनाये। उनके आउट होने के बाद दीपक हुड्डा बल्लेबाजी करने के लिए आये और शनाका की गेंद पर आउट हो गए थे।

हालांकि थर्ड अंपायर ने हाइट की नो बॉल दे दी। इस वजह से दीपक बच गए। हालांकि वो इसका फायदा नहीं उठा पाए और अगला ओवर करने आये मधुशंका की गेंद पर आउट हो गए। दीपक ने 4 गेंद में 3 रन बनाये।

दीपक के आउट होने के बाद रविचंद्रन अश्विन बल्लेबाजी करने के लिए आये। मधुशंका ने इसके बाद उसी ओवर में ऋषभ पंत को आउट कर दिया। पंत ने 13 गेंद में 3 चौको की मदद से 17 रन बनाये।

पंत के आउट होने के बाद भुवनेश्वर कुमार बल्लेबाजी करने के लिए क्रीज पर आये। अंत में भारतीय टीम 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 173 रन बनाने में कामयाब रही।

अश्विन 7 गेंद में एक छक्के की मदद से 15 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं अर्शदीप सिंह 1 रन बनाकर नाबाद रहे। श्रीलंका की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट तेज गेंदबाज दिलशान मदुशंका ने लिए।

उन्होंने 4 ओवर में 25 रन देते हुए 3 विकेट लिए। उनके अलावा दासुन शनाका और चमिका करुणारत्ने ने 2-2 विकेट लिए। वहीं महेश तीक्षणा को एक विकेट मिला।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका टीम की शुरुआत अच्छी रही। पाथुम निस्सांका और कुसल मेंडिस ने पहले विकेट के लिए 97 रन जोड़े। इस साझेदारी को युजवेंद्र चहल ने निस्सांका को आउट करते हुए तोड़ा।

निस्सांका ने 37 गेंद में 4 चौको और 2 छक्कों की मदद से 52 रन की पारी खेली। उनके आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आये चारिथ असालंका बिना खाता खोले चहल की गेंद पर आउट हो गए।

असालंका के आउट होने के बाद दनुष्का गुनातिलका बल्लेबाजी करने के लिए आये। हालांकि वो ज्यादा देर क्रीज पर टिक नहीं पाए और एक रन बनाकर अश्विन की गेंद पर आउट हो गए।

गुनातिलका के आउट होने के बाद भानुका राजपक्षे बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर आये। हालांकि अगले ओवर में कुसल मेंडिस को चहल ने आउट कर दिया। उनके आउट होने के बाद कप्तान दासुन शनाका बल्लेबाजी करने के लिए आये।

शनाका ने राजपक्षे के साथ 5वें विकेट के लिए 64(34) रन की साझेदारी करते हुए 19.5 ओवर में टीम को मैच जिता दिया। शनाका 18 गेंद में 4 चौके और एक छक्के की मदद से 33 रन की पारी खेली। वहीं राजपक्षे 17 गेंद में 2 छक्के की मदद से 2* रन बनाये।

भारत की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट युजवेंद्र चहल ने लिए। उन्होंने 4 ओवर में 34 रन देते हुए 3 विकेट लिए। वहीं अश्विन ने एक विकेट लिया।

Previous Post

सुनील शेट्टी के खंडाला बंगले में शादी करेंगे अथिया शेट्टी और केएल राहुल, जानिए कब

Next Post

एशिया कप की भारतीय टीम से आवेश खान हुए बाहर, स्विंग गेंदबाज दीपक चाहर को मिला मौका

Nitesh Pratap

Nitesh Pratap

Next Post
एशिया कप की भारतीय टीम से आवेश खान हुए बाहर, स्विंग गेंदबाज दीपक चाहर को मिला मौका

एशिया कप की भारतीय टीम से आवेश खान हुए बाहर, स्विंग गेंदबाज दीपक चाहर को मिला मौका

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Categories

  • Home
  • News
  • Stats
  • Feature
  • Featured
  • Video
  • Trending

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV

No Result
View All Result
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV