• About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy
Monday, June 2, 2025
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result

विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव के अर्धशतकों के दम पर भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दी मात, 2-1 से जीती सीरीज

Nitesh Pratap by Nitesh Pratap
September 25, 2022
in Match Highlights
0
विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव के अर्धशतकों के दम पर भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दी मात, 2-1 से जीती सीरीज

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का अंतिम मैच आज राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद में खेला गया था।

इस मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ भारत ने सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली।

इस मैच में भारत ने एक बदलाव किया। उन्होंने ऋषभ पंत की जगह भुवनेश्वर कुमार को खिलाया। वहीं ऑस्ट्रेलिया ने भी एक बदलाव किया। उन्होंने सीन एबट की जगह जोश इंगलिस को खिलाया।

भारतीय कप्तान शर्मा ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। हालांकि उनका ये फैसला गलत साबित हुआ क्योंकि कप्तान एरोन फिंच और कैमरून ग्रीन ने पहले विकेट के लिए तेजी से 44 रन जोड़े।

इस साझेदारी को अक्षर पटेल ने फिंच को आउट करते हुए तोड़ा। फिंच ने 6 गेंद में एक चौको की मदद से 7 रन बनाये। उनके आउट होने के बाद स्टीव स्मिथ बल्लेबाजी करने के लिए आये।

इस बीच ग्रीन ने 5वें ओवर में अर्धशतक पूरा कर लिया। इसके लिए उन्होंने 19 गेंदों का सामना किया। हालांकि वो अर्धशतक बनाने के बाद ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक पाए और भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर आउट हो गए।

ग्रीन ने 21 गेंद में 7 चौको और 3 छक्कों की मदद से 52 रन बनाये। उनके आउट होने के बाद ग्लेन मैक्सवेल बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतरे। हालांकि वो ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सके और वो रन आउट हो गए।

मैक्सवेल ने 11 गेंद में एक चौके की मदद से 6 रन बनाये। उनके आउट होने के बाद जोश इंगलिस बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतरे। हालांकि थोड़ी ही देर बाद स्टीव स्मिथ युजवेंद्र चहल की गेंद पर आउट हो गए।

स्मिथ ने 10 गेंद में एक चौके की मदद से 9 रन बनाये। उनके आउट होने के बाद टिम डेविड बल्लेबाजी करने आये। उनके साथ इंगलिस ने 31 रन की साझेदारी की।

इस साझेदारी को अक्षर ने इंगलिस को आउट करते हुए तोड़ा। इंगलिस ने 22 गेंद में 3 चौको की मदद से 24 रन बनाये। उनके आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने पिछले दो मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले मैथ्यू वेड आये।

हालांकि वो ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक पाए और 3 गेंद में एक रन बनाकर अक्षर की गेंद गए। उनके आउट होने के बाद डेनियल सैम्स बल्लेबाजी करने के लिए आये।

डेविड ने सैम्स के साथ सातवें विकेट के लिए 68(34) रन की साझेदारी की। इस साझेदारी को हर्षल ने डेविड को आउट करते हुए तोड़ा। डेविड ने 27 गेंद में 2 चौके और 4 छक्के की मदद से 54 रन बनाये।

अंत में ऑस्ट्रेलिया टीम ने 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 186 रन बनाये। सैम्स 20 गेंद में एक चौके और 2 छक्के की मदद से 28 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं कमिंस 0(1) पर नाबाद रहे।

भारत की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट अक्षर पटेल ने बनाये। अक्षर ने 4 ओवर में 33 रन देकर 3 विकेट लिए। वहीं भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल और हर्षल पटेल ने एक-एक विकेट लिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही क्योंकि केएल राहुल 4 गेंद में एक रन बनाकर सैम्स की गेंद पर आउट हो गए। उनके आउट होने के बाद विराट कोहली बल्लेबाजी करने के लिए आये।

हालांकि कुछ देर बाद कमिंस ने रोहित शर्मा को आउट कर दिया। कप्तान रोहित ने 14 गेंद में 2 चौके और एक छक्के की मदद से 17 रन बनाये। उनके आउट होने के बाद सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी करने के लिए आये।

उन्होंने विराट के साथ तीसरे विकेट के लिए 104 रन की साझेदारी की। इस साझेदारी को जोश हेजलवुड ने सूर्या को आउट करते हुए तोड़ा। सूर्या ने 36 गेंद में 5 चौके और 5 छक्के की मदद से 69 रन की पारी खेली।

उनके आउट होने के बाद हार्दिक पांड्या बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर आये। उनके साथ कोहली ने 48(32) रन की साझेदारी की। इस साझेदारी को सैम्स ने विराट को आउट करते हुए तोड़ा।

विराट ने 48 गेंद में 3 चौके और 4 छक्के की मदद से 63 रन की पारी खेली। उनके आउट होने के बाद दिनेश कार्तिक बल्लेबाजी करने के लिए आये। कार्तिक जब मैदान पर आये तब भारत को 4 गेंद में 5 रन चाहिए थे।

अंत में भारत ने यह मैच 19.5 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। हार्दिक 16 गेंद में 2 चौके और एक छक्के की मदद से 25 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं कार्तिक एक गेंद में एक रन बनाकर नाबाद रहे।

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे ज्यादा 2 विकेट डेनियल सैम्स ने लिए। वहीं पैट कमिंस, जोश हेजलवुड को एक-एक विकेट मिला।

Previous Post

ग्लेन मैक्सवेल के रन आउट होने पर हुआ विवाद, जानिए क्या है नियम और क्यों सही है फैसला

Next Post

जानिए आखिर क्यों दिनेश कार्तिक के हेलमेट हमेशा होते हैं बाकी सब खिलाड़ियों से जुदा

Nitesh Pratap

Nitesh Pratap

Next Post
जानिए आखिर क्यों दिनेश कार्तिक के हेलमेट हमेशा होते हैं बाकी सब खिलाड़ियों से जुदा

जानिए आखिर क्यों दिनेश कार्तिक के हेलमेट हमेशा होते हैं बाकी सब खिलाड़ियों से जुदा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Categories

  • Home
  • News
  • Stats
  • Feature
  • Featured
  • Video
  • Trending

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV

No Result
View All Result
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV