• About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy
Friday, May 16, 2025
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result

आखिरी मैच में भारत ने जिंबाब्वे को हराकर ग्रुप में हासिल किया शीर्ष स्थान, सेमीफाइनल में इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

Nitesh Pratap by Nitesh Pratap
November 6, 2022
in Match Highlights
0
आखिरी मैच में भारत ने जिंबाब्वे को हराकर ग्रुप में हासिल किया शीर्ष स्थान, सेमीफाइनल में इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

टी20 वर्ल्ड कप 2022 का 42वां मैच भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेला गया था। यह सुपर 12 राउंड का आखिरी मैच था।

भारत ने इस मैच में जिम्बाब्वे को 71 रन से हरा दिया। भारत का अब सेमीफाइनल में मुकाबला 10 नवंबर को इंग्लैंड में खेला जाएगा।

इस मैच में भारत ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया। उन्होंने दिनेश कार्तिक की जगह ऋषभ पंत को खिलाया। वहीं जिम्बाब्वे ने अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किये।

उन्होंने ल्यूक जोंगवे की जगह वेलिंगटन मसाकाद्ज़ा, मिल्टन शुंबा की जगह टोनी मुनयोंगा को खिलाया। इस मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

हालांकि उनका वह फैसला सही साबित नहीं हुआ क्योंकि वो जल्दी आउट हो गए। रोहित ने 13 गेंद में 2 चौको की मदद से 15 रन बनाये। उनके आउट होने के बाद केएल राहुल का साथ देने के लिए विराट कोहली आये।

कोहली ने राहुल के साथ दूसरे विकेट के लिए 60(48) रन जोड़े। इस साझेदारी को सीन विलियम्स ने विराट को आउट करते हुए तोड़ा। विराट ने 25 गेंद में 2 चौको की मदद से 26 रन बनाये।

विराट के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने के लिए सूर्यकुमार यादव आये। हालांकि थोड़ी ही देर बाद राहुल सिकंदर रजा की गेंद पर आउट हो गए है।

राहुल ने 35 गेंद में 3 चौके और 3 छक्के की मदद से 51 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उनके आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने के लिए ऋषभ पंत आये। हालांकि वो 5 गेंद में 3 रन बनाकर विलियम्स का शिकार बन गए।

पंत के आउट हो जानें के बाद हार्दिक पांड्या बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतरे। सूर्या ने उनके साथ 5वें विकेट के लिए 65 रन जोड़े। इस साझेदारी को रिचर्ड नगारवा ने हार्दिक को पारी के आखिरी ओवर में आउट करते हुए तोड़ा।

हार्दिक ने 18 गेंद में 2 चौको की मदद से 18 रन बनाये। उनके आउट होने के बाद अक्षर पटेल बल्लेबाजी करने के लिए क्रीज पर आये। अंत में भारत ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 184 रन बनाये।

सूर्या 25 गेंद में 6 चौके और 4 छक्के की मदद से नाबाद 61 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं अक्षर बिना खाता खोले नाबाद रहे।

जिम्बाब्वे की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट सीन विलियम्स ने लिए। उन्होंने 2 ओवर में 9 रन देकर 2 विकेट हासिल किये। इसके अलावा रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजरबानी और सिकंदर रजा ने एक-एक विकेट लिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही क्योंकि पहली ही गेंद पर भुवनेश्वर कुमार ने वेस्ली मधेवेरे को गोल्डन डक पर आउट कर दिया।

उनके आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने के लिए रेजिस चकाब्वा आये। हालांकि वो ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक पाए और बिना खाता खोले अर्शदीप सिंह की गेंद पर आउट हो गए।

उनके आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने के लिए सीन विलियम्स आये। उन्होंने कप्तान क्रेग एर्विन के साथ तीसरे विकेट के लिए 26 रन जोड़े। इस साझेदारी को मोहम्मद शमी ने विलियम्स को आउट करके तोड़ा।

विलियम्स ने 18 गेंद में एक छक्के की मदद से 11 रन बनाये। उनके आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने के लिए सिकंदर रजा आये। वहीं हार्दिक ने थोड़ी देर बाद एर्विन को अपनी ही गेंद पर कैच आउट कर दिया।

एर्विन ने 15 गेंद में 2 चौको की मदद से 13 रन बनाये। उनके आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने के लिए क्रीज पर टोनी मुनयोंगा आये। हालांकि शमी ने उन्हें ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिकने दिया।

टोनी 4 गेंद में एक चौके की मदद से 5 रन बनाकर आउट हो गए। टोनी के आउट होने के बाद रयान बर्ल आये। उन्होंने रजा के साथ छठे विकेट के लिए 60(35) रन की साझेदारी की।

इस साझेदारी को रविचंद्रन अश्विन ने बर्ल को आउट करते हुए तोड़ा। बर्ल ने 22 गेंद में 5 चौके और एक छक्के की मदद से 35 रन की पारी खेली। उनके आउट होने के बाद वेलिंगटन मसाकाद्ज़ा बल्लेबाजी करने के लिए आये।

हालांकि वो ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक पाए और 7 गेंद में एक रन बनाकर अश्विन का शिकार हो गए। उनके आउट हो जानें के बाद रिचर्ड नगारवा क्रीज पर आये। अश्विन ने उन्हें उसी ओवर में 1(2) रन के निजी स्कोर पर आउट कर दिया।

नगारवा के आउट होने के बाद तेंदई चतारा बल्लेबाजी करने आये। इसके कुछ देर बाद रजा को हार्दिक ने आउट कर दिया। रजा ने 24 गेंद में 3 चौको की मदद से 34 रन बनाये।

उनके आउट होने के बाद जिम्बाब्वे की जीत की उम्मीदें भी खत्म हो गयी। रजा के आउट होने के बाद क्रीज पर ब्लेसिंग मुजरबानी आये। अंत में जिम्बाब्वे की टीम 17.2 ओवरों में 115 के स्कोर पर लुढ़क गयी।

भारत की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट अश्विन ने लिए। उन्होंने 4 ओवर में 28 रन देकर 3 विकेट लिए। उनके अलावा शमी और हार्दिक ने 2-2 विकेट लिए।वहीं भुवनेश्वर, अर्शदीप और अक्षर पटेल ने एक-एक विकेट लिया।

Previous Post

सूर्यकुमार यादव ने जिंबाब्वे के खिलाफ ठोके 25 गेंदों में 61* रन, ट्विटर पर उमड़ी लोगों की प्रतिक्रियाएं

Next Post

3 भारतीय खिलाड़ी जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में जीते है सबसे ज्यादा मैन ऑफ द मैच के अवॉर्ड

Nitesh Pratap

Nitesh Pratap

Next Post
3 भारतीय खिलाड़ी जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में जीते है सबसे ज्यादा मैन ऑफ द मैच के अवॉर्ड

3 भारतीय खिलाड़ी जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में जीते है सबसे ज्यादा मैन ऑफ द मैच के अवॉर्ड

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Categories

  • Home
  • News
  • Stats
  • Feature
  • Featured
  • Video
  • Trending

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV

No Result
View All Result
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV