• About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy
Monday, June 2, 2025
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result

228 रनों के जवाब में मात्र 12 ओवर में भारत ने गंवाए 8 विकेट, साउथ अफ्रीका ने विशाल अंतर से हराया

Nitesh Pratap by Nitesh Pratap
October 4, 2022
in Match Highlights
0
228 रनों के जवाब में मात्र 12 ओवर में भारत ने गंवाए 8 विकेट,  साउथ अफ्रीका ने विशाल अंतर से हराया

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 3 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का अंतिम मैच होल्कर क्रिकेट स्टेडियम, इंदौर में खेला गया था। इस मैच को दक्षिण अफ्रीका ने 49 रन से जीत लिया।

वहीं भारत ने ये सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। भारत ने इस मैच में अपनी प्लेइंग इलेवन में 3 बदलाव किये। उन्होंने केएल राहुल की जगह श्रेयस अययर, विराट कोहली की जगह मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह की जगह उमेश यादव को खिलाया।

दक्षिण अफ्रीका की बात करें तो उन्होंने अपनी प्लेइंग इलेवन में एनरिक नॉर्खिया की जगह ड्वेन प्रिटोरियस को खिलाया। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

उनका ये फैसला सही साबित हो गया क्योंकि दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा 8 गेंद में 3 रन बनाकर उमेश यादव की गेंद पर आउट कर दिया। उनके आउट होने के बाद रिली रूसो बल्लेबाजी करने के लिए आये।

क्विंटन डी कॉक ने उनके साथ दूसरे विकेट के लिए 90(50) रन की साझेदारी की। इसके बाद डी कॉक रन आउट होकर पवेलियन लौट गए। डी कॉक ने 43 गेंद में 6 चौके और 4 छक्के की मदद से 68 रन की पारी खेली।

उनके आउट होने के बाद ट्रिस्टन स्टब्स बल्लेबाजी करने आये। रूसो ने उनके साथ तीसरे विकेट के लिए 87(47) रन की साझेदारी की। इस साझेदारी को दीपक चाहर ने स्टब्स को आउट करके तोड़ा।

स्टब्स ने 18 गेंद में 2 चौके और एक छक्के की मदद से 23 रन बनाये। उनके आउट होने के बाद डेविड मिलर बल्लेबाजी करने आये। इस बीच रूसो ने अपना पहला टी20 इंटरनेशनल शतक लगाया।

अंत में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 227 रन का विशाल स्कोर बनाया। रूसो 48 गेंद में 100 रन बनाकर नाबाद रहे। अपनी इस पारी में उन्होंने 8 चौके और 7 छक्के लगाए।

वहीं मिलर 5 गेंद में 3 छक्के की मदद से 19 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की तरफ से एक-एक विकेट उमेश यादव और दीपक चाहर को मिला।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की तरफ से पारी की शुरुआत करने कप्तान रोहित शर्मा के साथ बर्थडे बॉय ऋषभ पंत आये। हालांकि रोहित 0(2) के स्कोर पर कगिसो रबाडा की गेंद पर आउट हो गए।

उनके आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आये श्रेयस अय्यर 4 गेंद में एक रन बनाकर वेन पार्नेल की गेंद पर आउट हो गए। उनके आउट होने के बाद दिनेश कार्तिक बल्लेबाजी करने के लिए आये।

पंत ने उनके साथ तीसरे विकेट के लिए 41(20) रन जोड़े। इस साझेदारी को लुंगी एनगिडी ने पंत को आउट करके तोड़ा। पंत ने 13 गेंद में 3 चौके और 2 छक्के की मदद से 27 रन बनाये।

पंत इससे पहले एनगिडी के ओवर में 2 चौके और 2 छक्के जड़ दिए थे। पंत के आउट होने के बाद सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी करने आये। कार्तिक ने उनके साथ चौथे विकेट के लिए 33(12) रन जोड़े। इस साझेदारी में सूर्या का योगदान एक रन का था।

इस साझेदारी को केशव महाराज ने कार्तिक को आउट करते हुए तोड़ा। कार्तिक ने ताबड़तोड़ अंदाज में 21 गेंद में 4 चौके और 4 छक्के की मदद से 46 रन की पारी खेली।

उनके आउट होने के बाद अक्षर पटेल बल्लेबाजी करने आये। हालांकि थोड़ी ही देर बाद सूर्यकुमार यादव 6 गेंद में एक छक्के की मदद से 8 रन बनाकर आउट हो गए।

सूर्या के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आये हर्षल पटेल 12 गेंद में 2 चौके और एक छक्के की मदद से 17 रन बनाकर एनगिडी की गेंद पर पवेलियन लौट गए। हर्षल के आउट होने के बाद रविचंद्रन अश्विन बल्लेबाजी करने आये।

वहीं कुछ ही देर बाद अक्षर पटेल 8 गेंद में एक चौके की मदद से 9 रन बनाकर पर्नेल की गेंद पर अपना विकेट खो बैठे। उनके आउट होने के बाद दीपक चाहर बल्लेबाजी करने के लिए आये।

हालांकि कुछ ही देर बाद अश्विन 2(4) रन के निजी स्कोर पर केशव महाराज की गेंद पर आउट हो गए। उनके आउट होने के बाद उमेश यादव बल्लेबाजी करने के लिए आये।

दीपक ने उनके साथ नौवें विकेट के लिए 30 गेंद में 48 रन की साझेदारी की। इस साझेदारी को ड्वेन प्रिटोरियस ने दीपक को आउट करते हुए तोड़ा। दीपक ने 17 गेंद में 2 चौके और 3 छक्के की मदद से 31 रन की पारी खेली।

उनके आउट होने के बाद मोहम्मद सिराज बल्लेबाजी करने के लिए आये। उन्हें प्रिटोरियस ने 5(7) रन के निजी स्कोर पर आउट कर दिया। अंत में भारतीय टीम 18.3 ओवरों में 178 के स्कोर पर सिमट गयी। उमेश 20(17) रन बनाकर नाबाद रहे।

दक्षिण अफ्रीका की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट ड्वेन प्रिटोरियस ने लिए। वहीं वेन पार्नेल, लुंगी एनगिडी और केशव महाराज ने 2-2 विकेट लिए। कगिसो रबाडा भी एक विकेट लेने में सफल रहे।

Previous Post

29 साल की उम्र में संन्यास के बाद वापसी करके रिली रूसो ने जड़ा विस्फोटक शतक, फैंस ने दी जबरदस्त प्रतिक्रिया

Next Post

दूसरे ओवर में बल्लेबाजी करने आये दिनेश कार्तिक ने मारे 21 गेंदो में 46 रन, ट्विटर पर फैंस ने दी जबरदस्त प्रतिक्रिया

Nitesh Pratap

Nitesh Pratap

Next Post
दूसरे ओवर में बल्लेबाजी करने आये दिनेश कार्तिक ने मारे 21 गेंदो में 46 रन, ट्विटर पर फैंस ने दी जबरदस्त प्रतिक्रिया

दूसरे ओवर में बल्लेबाजी करने आये दिनेश कार्तिक ने मारे 21 गेंदो में 46 रन, ट्विटर पर फैंस ने दी जबरदस्त प्रतिक्रिया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Categories

  • Home
  • News
  • Stats
  • Feature
  • Featured
  • Video
  • Trending

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV

No Result
View All Result
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV