• About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy
Thursday, May 15, 2025
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result

सूर्यकुमार यादव पर भारी पड़े डेविड मिलर और एडेन मार्कराम, भारत को मिली दक्षिण अफ्रीका से हार

Nitesh Pratap by Nitesh Pratap
October 30, 2022
in Match Highlights
0
सूर्यकुमार यादव पर भारी पड़े डेविड मिलर और एडेन मार्कराम, भारत को मिली दक्षिण अफ्रीका से हार

टी20 वर्ल्ड कप 2022 का 30वां मैच भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पर्थ स्टेडियम, पर्थ में खेला गया था। इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 5 विकेट से हरा दिया।

इस मैच में भारत ने एक बदलाव किया। उन्होंने अक्षर पटेल की जगह दीपक हुड्डा को खिलाया। वहीं दक्षिण अफ्रीका ने भी अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया।

उन्होंने तबरेज शम्सी की जगह लुंगी एनगिडी को खिलाया। इस मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए एक बार फिर से रोहित शर्मा और केएल राहुल आये। दोनों ने पहले विकेट के लिए सिर्फ 23 रन जोड़े। इस साझेदारी को एनगिडी ने रोहित को आउट करते हुए तोड़ा।

रोहित ने 14 गेंद में एक चौके और एक छक्के की मदद से 15 रन बनाये। उनके आउट होने के बाद विराट कोहली बल्लेबाजी करने के लिए आये। हालांकि थोड़ी ही देर बाद उसी ओवर में एनगिडी ने राहुल को आउट कर दिया।

राहुल ने 14 गेंद में एक छक्के की मदद से 9 रन बनाये। राहुल के आउट होने के बाद सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी करने के लिए आये। हालांकि थोड़ी देर बाद एनगिडी ने फॉर्म में चल रहे विराट को आउट कर दिया।

विराट ने 11 गेंद में 2 चौको की मदद से 12 रन बनाये। उनके आउट होने के बाद दीपक हुड्डा बल्लेबाजी करने के लिए आये। हालांकि वो बिना खाता खोले 0 के स्कोर पर एनरिक नॉर्खिया की गेंद पर आउट हो गए।

हुड्डा के आउट होने के बाद हार्दिक पांड्या बल्लेबाजी करने आये। हालांकि थोड़ी ही देर बाद हार्दिक को एनगिडी ने अपना शिकार बनाया। हार्दिक मात्र 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

हार्दिक के पवेलियन लौट जानें के बाद दिनेश कार्तिक क्रीज पर उतरे। उनके साथ सूर्या ने छठे विकेट के लिए 52(40) रन जोड़े। इस साझेदारी में सूर्या बहुत ज्यादा आक्रामक रहे।

इस साझेदारी को वेन पार्नेल ने कार्तिक को आउट करते हुए तोड़ा। कार्तिक ने 15 गेंद में 6 रन बनाये। उनके आउट होने के बाद रविचंद्रन अश्विन बल्लेबाजी करने के लिए आये।

सूर्या ने उनके साथ तीसरे विकेट के लिए 23(18) रन जोड़े। इस साझेदारी को पार्नेल ने अश्विन को आउट करते हुए तोड़ा। अश्विन ने 11 गेंद में 7 रन बनाये। उनके आउट होने के बाद भुवनेश्वर कुमार बल्लेबाजी करने के लिए आये।

हालांकि थोड़ी देर बाद सूर्यकुमार यादव को भी पार्नेल ने उसी ओवर में आउट कर दिया। सूर्या ने 40 गेंद में 6 चौके और 3 छक्के की मदद से 68 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली।

उनके आउट होने के बाद मोहम्मद शमी बल्लेबाजी करने आये। हालांकि शमी 0(2) के स्कोर पर रन आउट हो गए। वो जब आउट हुए तब आखिरी ओवर की 2 गेंद ही बची थी। उनके आउट होने के बाद अर्शदीप सिंह बल्लेबाजी करने के लिए आये।

अंत में भारत 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 133 रन ही बना पाया। भुवनेश्वर 4(6) रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं अर्शदीप 2(1) रन बनाकर नाबाद लौटे।

दक्षिण अफ्रीका की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट लुंगी एनगिडी ने लिए। उन्होंने 4 ओवर में 29 रन देते हुए 4 विकेट लिए। वहीं पार्नेल ने 4 ओवर में एक मेडन सहित 15 रन देकर 3 विकेट लिए। वहीं एनरिक नॉर्खिया ने एक विकेट लिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही क्योंकि फॉर्म में चल रहे क्विंटन डी कॉक दूसरे ही ओवर में अर्शदीप सिंह की गेंद पर 1(3) रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए।

उनके आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आये रिली रूसो भी अर्शदीप के उसी ओवर में बिना खाता खोले 0 के स्कोर पर आउट हो गए। उनके आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने के लिए एडेन मार्कराम आये।

इसके थोड़ी ही देर बाद कप्तान टेम्बा बावुमा को शमी ने आउट कर दिया। बावुमा ने 15 गेंद में एक छक्के की मदद से 10 रन बनाये। उनके आउट होने के बाद डेविड मिलर बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर आये।

मार्कराम ने उनके साथ चौथे विकेट के लिए 76(60) रन की साझेदारी की। इस साझेदारी को हार्दिक पांड्या ने मार्कराम को आउट करते हुए तोड़ा। मार्कराम ने 41 गेंद में 6 चौके और एक छक्के की मदद से 52 रन की अर्धशतकीय पारी खेली।

उनके आउट होने के बाद ट्रिस्टन स्टब्स बल्लेबाजी करने आये। मिलर ने उनके साथ 5वें विकेट के लिए 22(12) रन की साझेदारी की। इस साझेदारी को अश्विन ने स्टब्स को 6(6) रन के निजी स्कोर पर आउट करते हुए तोड़ा।

उनके आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने के लिए पार्नेल आये, जब वो बल्लेबाजी करने आये तब अफ्रीका को 14 गेंद में 12 रन चाहिए थे। इसके बाद भारत को आखिरी ओवर में 6 रन चाहिए थे।

अंत में दक्षिण अफ्रीका ने यह मैच 19.4 ओवर में जीत लिया। मिलर 46 गेंद में 4 चौके और 3 छक्के की मदद से 59* रन बनाकर नाबद रहे। वहीं पार्नेल 2(5) रन बनाकर नाबाद रहे।

भारत की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट अर्शदीप सिंह ने लिए। उन्होंने 4 ओवर में 25 रन देते हुए 2 विकेट लिए। उनके अलावा पांड्या, अश्विन और शमी को एक विकेट मिला।

Previous Post

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ताश के पत्तो की तरह ढही भारतीय बल्लेबाजी, 49 रन पर गिरे 5 विकेट

Next Post

3 पूर्व क्रिकेटरों के बेटे जो टी20 वर्ल्ड कप 2022 में खेल रहे है

Nitesh Pratap

Nitesh Pratap

Next Post
3 पूर्व क्रिकेटरों के बेटे जो टी20 वर्ल्ड कप 2022 में खेल रहे है

3 पूर्व क्रिकेटरों के बेटे जो टी20 वर्ल्ड कप 2022 में खेल रहे है

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Categories

  • Home
  • News
  • Stats
  • Feature
  • Featured
  • Video
  • Trending

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV

No Result
View All Result
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV