• About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy
Friday, May 16, 2025
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result

कप्तान केएल राहुल के शतक और गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन, लखनऊ के हाथों मुंबई की 6वीं हार

Nitesh Pratap by Nitesh Pratap
April 16, 2022 - Updated on April 19, 2022
in Match Highlights
0
कप्तान केएल राहुल के शतक और गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन, लखनऊ के हाथों मुंबई की 6वीं हार

आईपीएल 2022 का 26वां मैच मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया था। इस मैच में लखनऊ ने मुंबई को 18 रन से हार का स्वाद चखा दिया।

इस मैच में मुंबई इंडियंस ने एक बदलाव किया उन्होंने बासिल थंपी की जगह फैबियन एलेन की खिलाया। वहीं लखनऊ ने भी एक बदलाव किया। उन्होंने कृष्णप्पा गौतम की जगह मनीष पांडे को खिलाया।

मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उनका ये फैसला गलत साबित हुआ क्योंकि केएल राहुल और क्विंटन डी कॉक ने पहले विकेट के लिए 52 रन की साझेदारी की।

इस साझेदारी को फैबियन एलेन ने डी कॉक को आउट करके तोड़ा। डी कॉक ने 13 गेंद में 4 चौके और 1 छक्के की मदद से 24 रन की पारी खेली। इसके बाद कप्तान राहुल ने दूसरे विकेट के लिए मनीष के साथ 72 रन की साझेदारी की।

इस साझेदारी को मुरुगन अश्विन ने मनीष को आउट करके तोड़ा। मनीष ने 29 गेंद में 6 चौको की मदद से 38 रन की पारी खेली। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये मार्कस स्टोइनिस 9 गेंद में 10 रन बनाकर जयदेव उनादकट की गेंद पर अपना विकेट खो बैठे।

स्टोइनिस के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आये दीपक हुड्डा भी ज्यादा देर तक राहुल का साथ नहीं दे सके और 8 गेंद में 1 चौके और एक छक्के की मदद से 15 रन बनाकर उनादकट की गेंद पर आउट हो गए।

वहीं अंत तक केएल राहुल क्रीज पर टिके रहे। उन्होंने 60 गेंद में 9 चौको और 5 छक्कों की मदद से नाबाद 103 रन की शानदार पारी खेली। इसी वजह से लखनऊ 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 199 रन का स्कोर खड़ा कर पाया।

मुंबई इंडियंस की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट जयदेव उनादकट ने लिए। उन्होंने 4 ओवर में 32 रन देते हुए 2 बल्लेबाजों को आउट किया। उनके अलावा फैबियन एलेन और मुरुगन अश्विन को एक-एक विकेट मिला।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। कप्तान रोहित शर्मा 6 रन बनाकर आवेश खान की गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे देवाल्ड ब्रेविस ने आक्रामक रुख अपनाया।

उन्होंने 13 गेंद में 6 चौको और 1 छक्के की मदद से 31 रन की पारी खेली और आवेश खान की ही गेंद पर आउट हो गए।

इसके तुरंत बाद ईशान किशन भी 17 गेंद में 2 चौको की मदद से 13 रन बनाकर मार्कस स्टोइनिस की गेंद पर बोल्ड हो गए।

इसके बाद तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव ने चौथे विकेट के लिए 64 रन की साझेदारी कर टीम को मैच में वापस लेकर आये। हालांकि तभी तिलक 26 गेंद में 2 चौको की मदद से 26 रन बनाकर होल्डर की गेंद पर बोल्ड हो गए।

तिलक के आउट होने के बाद सूर्या भी ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सके और 27 गेंद में 3 चौको की मदद से 37 रन बनाकर बिश्नोई की गेंद पर आउट हो गए।

वहीं इसके बाद फैबियन एलेन 7 गेंद में 1 चौके की मदद से 8 रन बनाकर आवेश की गेंद पर अपना विकेट खो बैठे। वहीं अंत में कायरन पोलार्ड भी 14 गेंद में 2 छक्के की मदद से 25 रन बनाकर चमीरा की गेंद पर आउट हो गए।

मुंबई की टीम अंत में 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 181 रन ही बना पायी। लखनऊ की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट आवेश खान ने लिए। उन्होंने 4 ओवर में 30 रन देते हुए 3 विकेट अपने नाम किये। होल्डर, स्टोइनिस बिश्नोई और चमीरा ने 1-1 विकेट लिए ।

Tags: IPL
Previous Post

जानिए कौन सी 4 टीमें आईपीएल 2022 में खिताब जीतने की हैं प्रबल दावेदार

Next Post

जानिए कौन से 3 कारण हैं जिनकी वजह से सीएसके अभी भी प्लेऑफ के लिए कर सकती है क्वालीफाई

Nitesh Pratap

Nitesh Pratap

Next Post
जानिए कौन से 3 कारण हैं जिनकी वजह से सीएसके अभी भी प्लेऑफ के लिए कर सकती है क्वालीफाई

जानिए कौन से 3 कारण हैं जिनकी वजह से सीएसके अभी भी प्लेऑफ के लिए कर सकती है क्वालीफाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Categories

  • Home
  • News
  • Stats
  • Feature
  • Featured
  • Video
  • Trending

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV

No Result
View All Result
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV