• About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy
Monday, August 18, 2025
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result

अंतिम ओवर में चाहिए थे 9 रन और डेनियल सैम्स ने केवल 3 रन देते हुए मुंबई इंडियंस को दिलाई रोमांचक जीत

Nitesh Pratap by Nitesh Pratap
May 6, 2022
in Match Highlights
0
अंतिम ओवर में चाहिए थे 9 रन और डेनियल सैम्स ने केवल 3 रन देते हुए मुंबई इंडियंस को दिलाई रोमांचक जीत

आईपीएल 2022 का 51वां मैच रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस और हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया था। इस मैच में मुंबई ने गुजरात को 5 रन से हरा दिया

इस मैच में गुजरात टाइटंस की टीम बिना किसी बदलाव के साथ उतरी। वहीं मुंबई इंडियंस ने ऋतिक शौकीन की जगह मुरुगन अश्विन को खिलाया।

गुजरात के कप्तान हार्दिक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उनका ये फैसला गलत साबित हुआ क्योंकि ईशान किशन और रोहित शर्मा ने पहले विकेट के लिए तेजी से 74 रन जोड़े।

इस साझेदारी को राशिद खान ने कप्तान रोहित को आउट करते हुए तोड़ा। रोहित ने 28 गेंद में 5 चौके और 2 छक्के की मदद से 43 रन बनाये।

इसके बाद बल्लेबाजी करने आये सूर्यकुमार यादव ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सके और 11 गेंद में एक छक्के की मदद से 13 रन बनाकर प्रदीप सांगवान की गेंद पर आउट हो गए।

उनके आउट होने के बाद अच्छी बल्लेबाजी कर रहे ईशान किशन भी कुछ देर बाद अल्ज़ारी जोसेफ की गेंद पर आउट हो गए। इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने 29 गेंद में 5 चौके और एक छक्के की मदद से 45 रन की पारी खेली।

ईशान के आउट होने के बाद खराब फॉर्म से जूझ रहे कायरन पोलार्ड भी ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सके और 14 गेंद में 4 रन बनाकर राशिद खान की गेंद पर बोल्ड हो गए।

इसके बाद तिलक वर्मा और टीम डेविड ने 5वें विकेट के लिए 37 रन जोड़े। इस साझेदारी को हार्दिक ने तिलक को रन आउट करते हुए तोड़ा। तिलक ने 16 गेंद में 2 चौको की मदद से 21 रन बनाये।

तिलक के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आये डेनियल सैम्स बिना खाता खोले लॉकी फर्ग्यूसन की गेंद पर आउट हो गए।

अंत में टिम डेविड ने 21 गेंद में 2 चौको और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 44 रन की पारी खेली जिसकी मदद से मुंबई 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 177 रन बना पाया।

गुजरात की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट राशिद खान ने लिए। उन्होंने 4 ओवर में 24 रन देते हुए 2 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। उनके अलावा फर्ग्यूसन, जोसेफ और सांगवान को एक-एक विकेट मिला।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टीम की शुरुआत अच्छी रही। शुभमन गिल और ऋद्धिमान साहा ने पहले विकेट के लिए 106 रन की साझेदारी की। इस साझेदारी को मुरुगन अश्विन ने गिल को आउट करते हुए तोड़ा।

गिल ने 36 गेंद में 6 चौको और 2 छक्कों की मदद से 52 रन की पारी खेली। उनके आउट होने के बाद उसी ओवर में अश्विन ने साहा को भी पवेलियन की रास्ता दिखा दिया।

साहा ने 40 गेंद में 6 चौको और 2 छक्कों की मदद से 55 रन की पारी खेली। इसके बाद साई सुदर्शन और कप्तान हार्दिक ने तीसरे विकेट के लिए 27 रन जोड़े। इसके बाद साई सुदर्शन पोलार्ड के ओवर में दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से हिट विकेट हो गए।

उन्होंने 11 गेंद में 1 चौके और एक छक्के की मदद से 14 रन बनाये। सुदर्शन के आउट होने के कुछ देर बाद हार्दिक भी रन आउट होकर पवेलियन लौट गए। हार्दिक ने 14 गेंद में 4 चौको की मदद से 24 रन की पारी खेली।

इसके बाद बल्लेबाजी करने आये राहुल तेवतिया भी ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सके और 4 गेंद में 3 रन बनाकर रन आउट हो गए। अंत में डेविड मिलर 14 गेंद में 1 चौके और एक छक्के की मदद से 19 रन बनाकर नाबाद रहे लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।

सैम्स ने अंतिम ओवर में अच्छी गेंदबाजी की और केवल 3 रन दिए। गुजरात ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 172 रन बनाये।

मुंबई की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट अश्विन को मिले। उन्होंने 4 ओवर में 29 रन देते हुए 2 विकेट लिए। वहीं पोलार्ड को एक विकेट मिला।

गुजरात अब अपना अगला मैच 10 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेलेगी। वहीं मुंबई इंडियंस का अगला मैच 9 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ है।

Previous Post

2018 सीजन के पहले अपने भाषण के दौरान एमएस धोनी की आंखों से बहने लगे थे आंसू

Next Post

5 खिलाड़ी जो मेगा नीलामी में बेहद सस्ते में बिके लेकिन इस सीजन किया बेहतरीन प्रदर्शन

Nitesh Pratap

Nitesh Pratap

Next Post
5 खिलाड़ी जो मेगा नीलामी में बेहद सस्ते में बिके लेकिन इस सीजन किया बेहतरीन प्रदर्शन

5 खिलाड़ी जो मेगा नीलामी में बेहद सस्ते में बिके लेकिन इस सीजन किया बेहतरीन प्रदर्शन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Categories

  • Home
  • News
  • Stats
  • Feature
  • Featured
  • Video
  • Trending

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV

No Result
View All Result
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV