• About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy
Tuesday, August 19, 2025
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result

दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन 16 रन जोड़ कर भारत के शीर्ष 4 बल्लेबाज आउट, अब मंडरा रहा हार का खतरा

Nitesh Pratap by Nitesh Pratap
December 24, 2022 - Updated on December 25, 2022
in Match Highlights
0
दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन 16 रन जोड़ कर भारत के शीर्ष 4 बल्लेबाज आउट, अब मंडरा रहा हार का खतरा

भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने दूसरी पारी में 23 ओवर में 4 विकेट खोकर 45 रन बना लिए है।

वो संघर्ष कर रहे है और उन्हें जीतने के लिए अभी 100 रन की जरुरत हैं। अब ये टेस्ट मैच दिलचस्प हो गया है। अब यह देखने में मजा आएगा कि क्या भारत क्लीन स्वीप कर पाएगा।

तीसरे दिन का खेल जब शुरू हुआ तो वो बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज नजमुल हुसैन शान्तो और जाकिर हसन पारी को आगे नहीं बढ़ सके।

बांग्लादेश को दूसरी पारी में पहला झटका अश्विन ने 13 के स्कोर दिया। उन्होंने शान्तो को 5(31) रन के निजी स्कोर पर आउट कर दिया।

उनके आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने के लिए मोमिनुल हक आये। हालांकि वो ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक पाए और 9 गेंद में एक चौके की मदद से 5 रन बनाकर मोहम्मद सिराज की गेंद पर आउट हो गए।

मोमिनुल के आउट होने के बाद क्रीज पर कप्तान शाकिब अल हसन आये। वो भी जाकिर का ज्यादा देर तक साथ नहीं दे पाए और 36 गेंद में एक चौके की मदद से 13 रन बनाकर जयदेव उनादकट की गेंद पर आउट हो गए।

शाकिब के आउट होने के बाद क्रीज पर बल्लेबाजी करने के लिए मुशफिकुर रहीम आये। हालांकि उन्होंने भी निराश किया क्योंकि वो 19 गेंद में 9 रन बनाकर अक्षर पटेल की गेंद पर आउट हो गए।

उनके आउट हो जाने के बाद क्रीज पर लिटन दास आये। वहीं कुछ देर बाद लंच ब्रेक हो गया। लंच ब्रेक के समय बांग्लादेश का स्कोर 33 ओवर में 4 विकेट खोकर 71 रन था और वो भारत की 87 रन की लीड से 16 रन पीछे थे।

लंच के समय जाकिर 96 गेंद में 5 चौको की मदद से 37 रन बनाकर खेल रहे थे। वहीं लिटन 0(7) के स्कोर पर क्रीज पर टिके हुए थे।

लंच तक भारत की तरफ से दूसरी पारी में मोहम्मद सिराज, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल और जयदेव उनादकट ने 1-1 बल्लेबाज को पवेलियन का रास्ता दिखाया।

लंच के बाद जब दूसरे सेशन का मैच शुरू हुआ तो जाकिर और लिटन ने धीरे-धीरे पारी को आगे बढ़ाया। दोनों ने 5वें विकेट के लिए 32(69) रन जोड़े। इस साझेदारी को उमेश यादव ने जाकिर को आउट करते हुए तोड़ा।

जाकिर ने 135 गेंद में 5 चौको की मदद से 51 रन की पारी खेली। उनके आउट होने के बाद क्रीज पर मेहदी हसन मिराज आये। हालांकि वो ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक पाए और 0(5) के स्कोर पर अक्षर पटेल की गेंद पर आउट हो गए।

उनके आउट हो जानें के बाद क्रीज पर नुरुल हसन आये। नुरुल ने लिटन के साथ सातवें विकेट के लिए तेजी से 46(48) रन जोड़े। इस साझेदारी को अक्षर ने नुरुल को आउट करते हुए तोड़ा।

नुरुल ने 29 गेंद में 2 चौके और एक छक्के की मदद से 31 रन की पारी खेली। उनके आउट हो जानें के बाद क्रीज पर बल्लेबाजी करने के लिए तस्कीन अहमद आये।

लिटन ने उनके साथ 36(39)* रन जोड़े। इन दोनों ने टी ब्रेक तक बड़ी ही सावधानी से खेला और तेजी से रन बनाये। टी ब्रेक तक बांग्लादेश का स्कोर 60 ओवर में 7 विकेट खोकर 195 हो गया था।

लिटन 78 गेंद में 5 चौको की मदद से 58 रन बनाकर खेल रहे थे। वहीं तस्कीन 18 गेंद में 2 चौको की मदद से 15 रन बनाकर नाबाद रहे। बांगलदेश की लीड 108 हो गयी है।

बांगलदेश का यहाँ तक पहुंचना भारत की खराब फील्डिंग का नतीजा है। अकेले कोहली ने ही स्लिप पर 4 कैच छोड़ दिए। वहीं कप्तान केएल राहुल ने भी एक कैच छोड़ा।

टी ब्रेक के बाद बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम ने आक्रामक अंदाज दिखाया। लिटन और तस्कीन ने तेजी से रन बनाने शुरू कर दिए। दोनों ने 8वें विकेट के लिए 60 रन जोड़े।

इस साझेदारी को सिराज ने लिटन को आउट करते हुए तोड़ा। लिटन ने 98 गेंद में 7 चौको की मदद से 73 रन बनाये। उनके आउट हो जानें के बाद क्रीज पर बल्लेबाजी करने के लिए तैजुल इस्लाम आये।

हालांकि वो ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक पाए और 1(5) रन बनाकर रविचंद्रन अश्विन की गेंद पर आउट हो गए। इसी के साथ आखिरी बल्लेबाज के रूप में खालिद अहमद आये।

हालांकि वो 4(9) रन के स्कोर पर रन आउट हो गए। इसी के साथ बांग्लादेश की टीम दूसरी पारी में 70.2 ओवरों में 231 पर सिमट गयी और उनकी लीड 144 रन रही।

ऐसे में भारत को दूसरा टेस्ट मैच जीतने के लिए 145 रन का लक्ष्य मिला। भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट अक्षर पटेल ने लिए। वहीं अश्विन और सिराज को 2-2 विकेट मिले। वहीं एक-एक विकेट उनादकट और उमेश को मिला।

भारत की तरफ से पारी की शुरुआत करने केएल राहुल और शुभमन गिल आये। हालांकि कप्तान राहुल को तीसरे ही ओवर में मेजबान टीम के कप्तान शाकिब ने 2(7) के निजी स्कोर पर आउट कर दिया।

उनके आउट हो जानें के बाद क्रीज पर बल्लेबाजी करने के लिए चेतेश्वर पुजारा आये। हालांकि वो ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक पाए और 12 गेंद में एक चौके की मदद से 6 रन बनाकर मेहदी हसन मिराज की गेंद पर आउट हो गए।

पुजारा के आउट हो जानें के बाद क्रीज पर बल्लेबाजी करने के लिए अक्षर पटेल आये। हालांकि थोड़ी देर बाद गिल को भी मिराज ने आउट कर दिया। गिल ने 35 गेंद में 7 रन बनाये।

गिल के पवेलियन लौट जानें के बाद क्रीज पर बल्लेबाजी करने के लिए विराट कोहली आये। हालांकि वो भी ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक पाए और 21 गेंद में 1 रन बनाकर आउट हो गए।

विराट के आउट होने के बाद क्रीज पर बल्लेबाजी करने के लिए नाईटवॉचमैन के रूप में जयदेव उनादकट आये। अक्षर ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक उनके साथ 5वें विकेट के लिए 8(19)* रन जोड़ लिए।

अक्षर 54 गेंद में 3 चौको की मदद से 26 रन बनाकर खेल रहे थे। वहीं जयदेव 8 गेंद में 3 रन बनाकर क्रीज पर है। वहीं भारत का स्कोर 23 ओवर में 4 विकेट खोकर 45 रन है और उन्हें जीत के लिए 100 रन की जरुरत है।

बांग्लादेश की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट मेहदी हसन मिराज ने लिए। उनके अलावा शाकिब हल हसन ने एक बल्लेबाज को पवेलियन का रास्ता दिखाया।

Previous Post

5 खिलाड़ी जिनका आईपीएल करियर लगभग खत्म हो गया था पर इस नीलामी में पाई बोली

Next Post

5 अंजान खिलाड़ी जिनको आईपीएल नीलामी में मिली अच्छी कीमत

Nitesh Pratap

Nitesh Pratap

Next Post
5 अंजान खिलाड़ी जिनको आईपीएल नीलामी में मिली अच्छी कीमत

5 अंजान खिलाड़ी जिनको आईपीएल नीलामी में मिली अच्छी कीमत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Categories

  • Home
  • News
  • Stats
  • Feature
  • Featured
  • Video
  • Trending

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV

No Result
View All Result
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV