• About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy
Sunday, August 17, 2025
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result

दिनेश कार्तिक ने आरसीबी को दिलाई मुश्किल जीत, ट्विटर पर लोगो ने बताया आज के समय का सर्वश्रेष्ठ फिनिशर

Nitesh Pratap by Nitesh Pratap
April 6, 2022
in Feature
0
दिनेश कार्तिक ने आरसीबी को दिलाई मुश्किल जीत, ट्विटर पर लोगो ने बताया आज के समय का सर्वश्रेष्ठ फिनिशर

आईपीएल 2022 के 13वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने राजस्थान रॉयल्स को 4 विकेट से हार का स्वाद चखा दिया है। इस मैच में राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 169 का स्कोर खड़ा किया था।

वहीं आरसीबी ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 19.1 ओवरों में 173 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। इस मैच में बैंगलोर ने पहले विकेट के लिए 55 रन की बेहतरीन शुरुआत की थी।

हालांकि इसके बाद विकेट गिरने का सिलसिले शुरू हो गए और देखते ही देखते टीम का स्कोर 5 विकेट खोकर 87 रन हो गया था।

यहाँ से शाहबाज अहमद और दिनेश कार्तिक ने छठे विकेट के लिए तेजी से 67 रन की साझेदारी की और टीम की जीत पक्की कर दी। हालांकि जब टीम जीत की तरफ बढ़ रही थी तभी अहमद आउट हो गए।

उन्होंने 26 गेंद में 4 चौको और 3 छक्कों की मदद से 45 रन की बेहतरीन पारी खेली। हालांकि दिनेश कार्तिक अंत तक टिके रहे और टीम को जीत दिलाकर ही वापस लौटे। उन्होंने 23 गेंद में 7 चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 44 रन की पारी खेली।

आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में आरसीबी ने दिनेश कार्तिक को 5.50 करोड़ में खरीदा था।

टीम ने उन्हें फिनिशर की भूमिका निभाने के लिए शामिल किया था और वो ये काम बहुत अच्छे से कर रहे है। अब कार्तिक की इस पारी को लेकर ट्विटर पर जबरदस्त रिएक्शन आ रहे है।

Dinesh Karthik is the biggest star of IPL 2022!!!

— Harshid (@harshid_17) April 5, 2022

Gotta appreciate this guy, an underrated finisher. Warra player king Dinesh Karthik👑 pic.twitter.com/RmPVmBrKqE

— Anish (@AnisPrajapati) April 5, 2022

Dinesh Karthik Champion Mentality !!
Bodied those Balika Vadhu Merchants 🔥#RCBvsRR

— Jaii (@Jaiiforreal17) April 5, 2022

Dinesh Karthik ki har aisi innings nidahas trophy ki yaad dila deti hai

— V (@kaminapun) April 5, 2022

RR winning the match.
Dinesh Karthik and Shahbaz Ahmed : pic.twitter.com/vZaspEOTmB

— Sai Theja (@csaitheja) April 5, 2022

Dinesh Karthik ‘The finisher’#RCBvsRR pic.twitter.com/7e48p3aOR1

— Aditya Kumar (@adityavaisya) April 5, 2022

Believe in Dinesh Karthik supremacy 🔥❤️>>>>>#RRvsRCB pic.twitter.com/jBadZyAkVy

— Nagendra singh chouhan🥀💖 (@k_p_7773) April 5, 2022

Such contrasting approaches by Dinesh Karthik & MS Dhoni in similar situations .
DK was brilliant in his counter attack 🔥.

— abhilash (@abhilasshhhhhh) April 5, 2022

Dinesh Karthik bhai Zindabaad !

— TIGER SHROFF STUFFS💫 (@Amanmishra_9_9) April 5, 2022

Dinesh Karthik in IPL 2022:

32* (14) Vs PBKS.
14* (7) Vs KKR.
44* (23) Vs RR.

– DK, the finisher, the match winner, the game changer! pic.twitter.com/w97CcgeHeJ

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) April 5, 2022

Let's appreciate this man 😌the finisher Dinesh Karthik 🤩#RCBvsKKR | pic.twitter.com/XYkEVCfevD

— Suprvirat (@Ishantraj51) March 30, 2022

Is there anyone who's unhappy with Dinesh Karthik's perfomance? Anyone from any franchise's fanclub? I don't think there's anyone. He is such a likeable player.

— Jaanvi🏏 (@ThatCric8Girl) April 5, 2022

दिनेश कार्तिक आईपीएल में कई टीमों की ओर से खेल चुके हैं। उन्होंने अपने आईपीएल करियर में अभी तक 216 मैच खेले है।

इन मैचों में उन्होंने 26.34 की औसत और 130.76 के स्ट्राइक रेट की मदद से 4136 रन बनाये है। इस दौरान उनके बल्ले से 19 अर्धशतक निकले है।

इसके अलावा कार्तिक ने 2018 से लेकर 2020 के मिड तक कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी की थी इसके बाद 2021 तक टीम की कमान इयोन मोर्गन ने टीम की कमान संभाली थी।

दिनेश कार्तिक ने कोलकाता की 37 मैचों में कप्तानी की है और जिसमें से टीम को 19 में जीत और 17 में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं एक मैच टाई हो गया था।

इस समय कोलकाता टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर कर रहे है। जिन्हें मेगा नीलामी में फ्रेंचाइजी ने 12.25 करोड़ की राशि में खरीदा था।

इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में भी भारत को तीनों फॉर्मेट में रिप्रेजेंट किया है। उन्होंने भारत के लिए अभी तक 26 टेस्ट खेले है और 25.0 की औसत के साथ 1025 रन बनाये है। इस दौरान वो 1 शतक और 7 अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे है।

दिनेश ने भारत को 94 वनडे मैचों में रिप्रेजेंट करते हुए 30.21 की औसत और 73.24 के स्ट्राइक रेट की मदद से 1752 रन अपने खाते में जोड़े है। इस दौरान उनके बल्ले से 9 अर्धशतक देखने को मिले है।

इसके अलावा उन्होंने भारत को 32 टी20 इंटरनेशनल मैचों में रिप्रेजेंट किया है। इस दौरान उन्होंने 33.25 की औसत और 143.53 के स्ट्राइक रेट की मदद से 399 रन अपने नाम किये है।

Previous Post

शोएब अख्तर ने फिर दिया जोकर वाला बयान, फाफ डू प्लेसिस को बनाया निशाना

Next Post

एमएस धोनी की कप्तानी को लेकर ईशान किशन ने दिया बड़ा बयान, बताया एक मजेदार वाकया

Nitesh Pratap

Nitesh Pratap

Next Post
एमएस धोनी की कप्तानी को लेकर ईशान किशन ने दिया बड़ा बयान, बताया एक मजेदार वाकया

एमएस धोनी की कप्तानी को लेकर ईशान किशन ने दिया बड़ा बयान, बताया एक मजेदार वाकया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Categories

  • Home
  • News
  • Stats
  • Feature
  • Featured
  • Video
  • Trending

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV

No Result
View All Result
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV