• About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy
Monday, August 18, 2025
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result

टिम डेविड की पारी गयी बेकार, रोमांचक मैच में हैदराबाद ने मुंबई को 3 रन से हराया

Nitesh Pratap by Nitesh Pratap
May 17, 2022
in Feature
0
टिम डेविड की पारी गयी बेकार, रोमांचक मैच में हैदराबाद ने मुंबई को 3 रन से हराया

आईपीएल 2022 का 65वां मैच केन विलियमसन की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद और रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया था। इस मैच में हैदराबाद ने मुंबई को 3 रन से हरा दिया।

इस मैच में मुंबई इंडियंस ने ऋतिक शौकीन की जगह मयंक मार्कंडे और कुमार कार्तिकेय की जगह संजय यादव को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया। वहीं हैदराबाद ने शशांक सिंह की जगह प्रियम गर्ग को और मार्को जानसेन की जगह फजलहक फारूकी को खिलाया।

मुंबई के कप्तान रोहित ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उनका ये फैसला सही साबित हुआ क्योंकि फॉर्म में चल रहे अभिषेक शर्मा 10 गेंद में 1 चौके की मदद से 9 रन बनाकर डेनियल सैम्स की गेंद पर आउट हो गए।

इसके बाद बल्लेबाजी करने आये राहुल त्रिपाठी ने प्रियम गर्ग के साथ दूसरे विकेट के लिए 78 रन जोड़े। इस साझेदारी को रमनदीप सिंह ने प्रियम को आउट करते हुए तोड़ा। प्रियम ने 26 गेंद में 4 चौको और 2 छक्कों की मदद से 42 रन की पारी खेली।

उनके आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आये निकोलस पूरन के साथ राहुल ने 76 रन की साझेदारी की। इस साझेदारी रिले मेरेडिथ ने पूरन को आउट करते हुए तोड़ा। पूरन ने 22 गेंद में 2 चौको और 3 छक्कों की मदद से 38 रन की पारी खेली।

इसके कुछ देर बाद राहुल त्रिपाठी भी 44 गेंद में 9 चौको और 3 छक्कों की मदद से 76 रन की पारी खेलकर रमनदीप सिंह की गेंद पर अपना विकेट खो बैठे। उसके बाद एडेन मार्कराम भी 4 गेंद में 2 रन बनाकर रमनदीप की गेंद पर आउट हो गए।

वहीं पारी के आखिरी ओवर बुमराह करने आये। उन्होंने केवल 7 रन दिए आखिरी गेंद पर वाशिंगटन सुंदर को 9 रन के निजी स्कोर पर आउट कर दिया। वहीं केन विलियमसन 7 गेंद में एक चौके की मदद से 8 रन बनाकर नाबाद रहे।

अंत में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 193 रन का स्कोर बनाने में कामयाब हो पायी।

मुंबई की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट रमनदीप सिंह ने लिए। उन्होंने 3 ओवर में 20 रन देते हुए 3 विकेट लिए। वहीं डेनियल सैम्स, जसप्रीत बुमराह और रिले मेरेडिथ को एक-एक विकेट मिला।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई टीम की शुरुआत अच्छी रही। रोहित शर्मा और ईशान किशन ने पहले विकेट के लिए 95 रन जोड़े। इस साझेदारी को वाशिंगटन सुंदर को आउट करते हुए तोड़ा।

रोहित ने 36 गेंद में 2 चौको और 4 छक्कों की मदद से 48 रन की पारी खेली। इसके कुइछ देर बाद ईशान किशन उमरान मलिक की गेंद पर अपना विकेट खो बैठे। किशन ने 34 गेंद में 5 चौको और एक छक्के की मदद से 43 रन की पारी खेली।

इसके बाद तिलक वर्मा और डेनियल सैम्स ने तीसरे विकेट के लिए 22 रन जोड़े। इस साझेदारी को उमरान ने तिलक को आउट करते हुए तोड़ा। तिलक ने 9 गेंद में एक चौके की मदद से 8 रन की पारी खेली।

इसके तुरंत बाद सैम्स भी उमरान मलिक के उसी ओवर में आउट हो गए। उन्होंने 11 गेंद में एक छक्के की मदद से 15 रन की पारी खेली। इसके बाद ट्रिस्टन स्टब्स 2 गेंद में 2 रन बनाकर रन आउट हो गए।

वहीं टिम डेविड 18 गेंद में 3 चौको और 4 छक्कों की मदद से 46 रन की पारी खेलकर रन आउट हो गए। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये संजय यादव बिना खाता खोले भुवनेश्वर की गेंद पर आउट हो गए। ये पारी का 19वां ओवर था जो उन्होंने मेडन डाला।

अंत में मुंबई की टीम 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 190 रन ही बना पायी। रमनदीप 6 गेंद में एक चौके और एक छक्के की मदद से 14 रन बनाकर नाबाद लौटे। वहीं बुमराह 4 गेंद में बिना खाता खोले नाबाद रहे।

हैदराबाद की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट उमरान मलिक ने चटकाए। उन्होंने 3 ओवर में 23 खर्च करते हुए 3 विकेट लिए। इसके अलावा वाशिंगटन सुंदर और भुवनेश्वर कुमार ने एक-एक विकेट लिया।

Previous Post

5 पूर्व खिलाड़ी जो इस सीजन बन गए हैं आईपीएल टीमों के नेट गेंदबाज

Next Post

जानिये कौन हैं गोरखपुर के विस्फोटक ऑलराउंडर संजय यादव, मुंबई के लिए किया था पदार्पण

Nitesh Pratap

Nitesh Pratap

Next Post
जानिये कौन हैं गोरखपुर के विस्फोटक ऑलराउंडर संजय यादव, मुंबई के लिए किया था पदार्पण

जानिये कौन हैं गोरखपुर के विस्फोटक ऑलराउंडर संजय यादव, मुंबई के लिए किया था पदार्पण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Categories

  • Home
  • News
  • Stats
  • Feature
  • Featured
  • Video
  • Trending

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV

No Result
View All Result
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV