• About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy
Wednesday, May 21, 2025
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result

राजस्थान रॉयल्स द्वारा रिलीज किये गए खिलाड़ियों की अब तक की बेस्ट प्लेइंग XI

Nitesh Pratap by Nitesh Pratap
March 21, 2022
in Feature
0
राजस्थान रॉयल्स द्वारा रिलीज किये गए खिलाड़ियों की अब तक की बेस्ट प्लेइंग XI

2008 में आईपीएल की शुरुआत हुई थी और राजस्थान रॉयल्स ने उस सीजन को अपने नाम किया था।उस सीजन में टीम की कप्तानी दिवगंत क्रिकेटर शेन वार्न ने की थी।

टीम को खिताब जितवाने में यूसुफ पठान, शेन वॉटसन, स्वप्निल असनोदकर और सोहेल तनवीर ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टीम को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी।

हालांकि उसके बाद से टीम अभी तक दूसरा खिताब नहीं जीत पायी है। हालांकि टीम 3 बार जरूर प्लेऑफ में पहुंची है। 2021 में आरआर अंकतालिका में सातवें स्थान पर काबिज थी।

राजस्थान रॉयल्स की टीम से राहुल द्रविड़, जस्टिन लैंगर, डैरेन लेहमन, डेमियन मार्टिन और कई अन्य महान खिलाड़ी खेल चुके हैं। हालांकि टीम कभी भी टॉप 2 में अपनी जगह नहीं बना सकी।

तो आज हम आपको पिछले 14 साल में राजस्थान की तरफ से खेले उन खिलाड़ियों की बेस्ट प्लेइंग इलेवन के बारे में बताने जा रहे है जिन्हें टीम ने रिलीज कर दिया था।

सलामी बल्लेबाज- अजिंक्य रहाणे और शेन वॉटसन

राजस्थान रॉयल्स ने जब आईपीएल 2020 से पहले अपने स्टार बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे को रिलीज किया था उससे देखकर सबको हैरानी हुई थी। रहाणे राजस्थान की तरफ से आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ है।

आरआर ने उन्हें दिल्ली कैपिटल्स के साथ ट्रेड किया था। वहीं 2022 की मेगा नीलामी में उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीद लिया था।

वहीं शेन वॉटसन 2008 से 2015 तक राजस्थान रॉयल्स की रीढ़ थे। 2016 और 2017 में वो रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से खेले थे।

हालांकि, आरआर के पास 2018 में उन्हें खरीदने का मौका था लेकिन वो उन्हें खरीदने में सफल नहीं हो पाए और चेन्नई ने बाजी मार ली।

मिडिल ऑर्डर- स्टीव स्मिथ, करुण नायर और नमन ओझा

इस टीम के मिडिल आर्डर में राजस्थान रॉयल्स टीम के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ शामिल हैं। स्मिथ 2014, 2015, 2019 और 2020 के सीजन में टीम की तरफ से खेले थे।

वहीं  2021 में उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने अपने साथ जोड़ लिया था। वहीं इस साल उन्हें किसी भी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा।

करुण नायर और नमन ओझा दो ऐसे टैलेंटेड खिलाड़ी थे जिन्होंने आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए अच्छा प्रदर्शन किया था। नमन इस प्लेइंग इलेवन के विकेटकीपर होंगे।

ऑलराउंडर्स- युसूफ पठान, रविंद्र जडेजा और जेम्स फॉकनर

यूसुफ पठान, रविंद्र जडेजा और जेम्स फॉकनर की शानदार तिकड़ी राजस्थान रॉयल्स के इस ऑलराउंडर्स सेक्शन को मजबूती प्रदान करेंगे।

पठान और जडेजा ने राजस्थान को आईपीएल का पहला सीजन जितवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

दूसरी ओर जेम्स फॉकनर ने आईपीएल में रॉयल्स की तरफ से दो बार 5 विकेट लेने का कारनामा कर चुके हैं।

इसके अलावा फॉकनर ने बल्ले से राजस्थान रॉयल्स के लिए कुछ महत्वपूर्ण पारियां खेली है और आईपीएल में अपने आपको एक ऑलराउंडर के रूप में स्थापित किया है।

गेंदबाज- रजत भाटिया, मुनाफ पटेल और प्रवीण तांबे

रजत भाटिया एक ऑलराउंडर थे लेकिन रॉयल्स के लिए वो एक गेंदबाज के रूप में खेले। कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ अच्छा प्रदर्शन करने के बाद, भाटिया आईपीएल 2014 में रॉयल्स की टीम से चले गए थे।

इस प्लेइंग इलेवन वो मुनाफ पटेल के साथ गेंदबाजी विभाग को संभालेंगे।

वहीं स्पिन गेंदबाजी की जिम्मेदारी प्रवीण तांबे संभालेंगे। अपने अन्य साथियों और विरोधियो की तुलना में उम्र में बड़े होने के बावजूद उन्होंने अपने प्रदर्शन से सभी को चौंका दिया था। तांबे राजस्थान टीम के लिए एक हैट्रिक भी ले चुके हैं।

वो राजस्थान के लिए 2013 से 2015 तक खेले थे। यह लेग स्पिनर आखिरी बार आईपीएल 2017 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलता हुआ दिखाई दिया था।

Previous Post

6 खिलाड़ी जो आईपीएल ट्रॉफी जीतकर बन चुके हैं चैंपियन पर आप नहीं जानते होंगे

Next Post

श्रेयस अय्यर ने विराट – रोहित को नहीं बल्कि इस खिलाड़ी को बताया अपना पसंदीदा कप्तान

Nitesh Pratap

Nitesh Pratap

Next Post
श्रेयस अय्यर ने विराट – रोहित को नहीं बल्कि इस खिलाड़ी को बताया अपना पसंदीदा कप्तान

श्रेयस अय्यर ने विराट - रोहित को नहीं बल्कि इस खिलाड़ी को बताया अपना पसंदीदा कप्तान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Categories

  • Home
  • News
  • Stats
  • Feature
  • Featured
  • Video
  • Trending

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV

No Result
View All Result
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV