• About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy
Sunday, June 1, 2025
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result

5 खिलाड़ी जो 14 से 16 करोड़ में किये गए रिटेन, पर इस सीजन हुए हैं पूरी तरह फ्लॉप

Nitesh Pratap by Nitesh Pratap
April 27, 2022
in Feature
0
5 खिलाड़ी जो 14 से 16 करोड़ में किये गए रिटेन, पर इस सीजन हुए हैं पूरी तरह फ्लॉप

आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी से पहले 8 फ्रेंचाइजी ने टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को रिटेन कर लिया था। हालांकि बड़ी कीमत में रिटेन किये गए कुछ खिलाड़ी इस सीजन में अभी तक अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे है।

इन खिलाड़ियों से जिस प्रदर्शन की उम्मीद की गयी थी ये खिलाड़ी वैसा करने में फ्लॉप साबित हुए।

तो आज हम आपको उन 5 खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे है है जिन्हें बड़ी कीमत में तो रिटेन किया गया लेकिन वो इस सीजन में अभी तक फ्लॉप साबित हुए है।

1. विराट कोहली- 15 करोड़

रन मशीन विराट कोहली आईपीएल के पहले सीजन यानि 2008 से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलते हुए आ रहे है। इस दौरान उन्होंने टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है।

वो आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की लिस्ट में टॉप पर काबिज है। उन्होंने काफी सीजन में टीम की कप्तानी भी की है। पिछले सीजन की शुरुआत होने से पहले उन्होंने कह दिया था कि बतौर कप्तान ये उनका आखिरी आईपीएल होगा।

वहीं आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी ने पहले आरसीबी ने उन्हें 15 करोड़ की बड़ी कीमत देकर अपनी टीम में शामिल कर लिया था। हालांकि इस सीजन में वो बल्ले से पूरी तरह फ्लॉप रहे है।

उन्होंने इस सीजन में अभी तक 9 मैच खेले है और 119.63 के स्ट्राइक रेट के साथ 128 रन ही बना पाए है। इस सीजन में उनका हाईएस्ट स्कोर 48 रन रहा है।

2. मयंक अग्रवाल- 14 करोड़

मयंक अग्रवाल को पंजाब किंग्स ने 14 करोड़ की भारी कीमत में अपने साथ जोड़ लिया था और टीम की कप्तानी का जिम्मा भी सौंप दिया था। कप्तानी बनते ही उनकी बल्लेबजी में गिरावट आयी है। वो इस सीजन में रन बनाने के लिए जूझ रहे है।

मयंक ने इस सीजन में अभी तक 7 मैच खेले है और 125.93 के स्ट्राइक रेट के साथ 136 रन बनाये है। इस दौरान वो एक अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे है।

वहीं उनके आईपीएल करियर की बात की जाए तो उन्होंने अभी तक 107 मैच खेले है और 134.86 के स्ट्राइक रेट के साथ 2267 रन बनाये है। मयंक ने इस दौरान 1 शतक और 12 अर्धशतक लगाए है।

3. रवींद्र जडेजा- 16 करोड़

भारतीय स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी से पहले 16 करोड़ की बड़ी कीमत में रिटेन कर लिया था।

वहीं आईपीएल 2022 के शुरू होने से कुछ दिन पहले धोनी ने कप्तानी की जिम्मेदारी उन्हीं को सौंप दी थी। हालांकि जडेजा इस सीजन में बल्ले, गेंद और कप्तानी तीनों में फेल हुए है।

उन्होंने इस सीजन में अभी तक 8 मैच खेले है और 121.74 के स्ट्राइक रेट के साथ 112 रन बनाये है। वहीं गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 8 मैचों में 8.19 के इकॉनमी रेट से मात्र 5 विकेट ही लिए है।

4. रोहित शर्मा- 16 करोड़

अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को 5 बार चैंपियन बनाने वाले रोहित शर्मा ने इस सीजन में काफी खराब प्रदर्शन किया है। वो कप्तानी और बल्लेबाजी दोनों में पूरी तरह से फ्लॉप हो गए है।

मुंबई ने अभी तक इस सीजन में 8 मैच खेले है और सभी मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। वहीं रोहित ने इस सीजन में खेले 8 मैच में 126.45 के स्ट्राइक रेट के साथ 153 रन बनाये है।

5. केन विलियमसन- 14 करोड़

सनराइजर्स हैदराबाद ने कप्तान केन विलियमसन को 14 करोड़ में रिटेन कर लिया था। उनकी टीम तो अच्छा कर रही है लेकिन वो बल्ले से रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे है।

विलियमसन ने अभी तक 7 मैच खेले है और 94.70 के खराब स्ट्राइक रेट की मदद से 143 रन ही बना पाए है। इस दौरान वो एक अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे है।

वहीं उनकी कप्तानी में हैदराबाद ने अभी तक 7 मैच खेले है जिनमें से टीम को 5 में जीत और 2 में हार का सामना करना पड़ा है।

Previous Post

रियान पराग ने लगाया ताबड़तोड़ अर्धशतक और अश्विन ने लिए 3 विकेट, राजस्थान रॉयल्स ने आरसीबी को हराया

Next Post

क्रिकेट इतिहास के 5 सबसे खराब अंपायर जो थे काफी मशहूर

Nitesh Pratap

Nitesh Pratap

Next Post
क्रिकेट इतिहास के 5 सबसे खराब अंपायर जो थे काफी मशहूर

क्रिकेट इतिहास के 5 सबसे खराब अंपायर जो थे काफी मशहूर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Categories

  • Home
  • News
  • Stats
  • Feature
  • Featured
  • Video
  • Trending

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV

No Result
View All Result
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV