• About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy
Wednesday, July 2, 2025
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result

5 क्रिकेटर जिनको दुनिया भर में कोई भी नापसंद नहीं करता

Nitesh Pratap by Nitesh Pratap
December 30, 2021 - Updated on December 31, 2021
in Feature
0
5 क्रिकेटर जिनको दुनिया भर में कोई भी नापसंद नहीं करता

क्रिकेट के खेल का दुनिया भर में अपना एक अलग ही क्रेज देखने को मिलता है। हालांकि अभी यह खेल कुछ सीमित देशों में ही खेला जा रहा है लेकिन इसको पसंद करने वाले प्रशंसक दुनिया भर में आपको मिल जाएंगे।

इस खेल को खेलने वाले कुछ ऐसे खिलाड़ी हमें देखने को मिले है जिन्हें उनके खेल और उनकी शानदार खेल भावना की वजह से हर जगह पसंद किया जाता है।

ये खिलाड़ी ऐसे होते है जिनसे नफरत कर पाना काफी मुश्किल है और यही कारण है कि इन्हें दुनिया भर के क्रिकेट फैंस के द्वारा भरपूर प्यार मिलता है।

कई क्रिकेटर ऐसे भी देखने को मिले है, जिन्हें दुनिया भर में नापसंद भी किया जाता है। खिलाड़ियों को उनके मैदान के अंदर किये गए व्यवहार और खेल की वजह से लोगों का समर्थन मिलता है।

कुछ खिलाड़ी इसी तरह सभी की पसंद बन जाते हैं और वो जहां भी खेलने जाते हैं, दर्शक उन्हें पूरी तरह से अपना समर्थन देते है। तो इसी चीज को लेकर आज हम आपको उन 5 खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे है, जिन्हें हर कोई पसंद करता है।

5. आशीष नेहरा

2017 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने वाले पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज आशीष नेहरा को एक टीम मैन के तौर पर जानते है और उनका मजाकिया स्वाभाव साथी खिलाड़ियों के साथ-साथ दर्शकों को भी काफी पसंद आता है।

नेहरा जब गौरव चोपड़ा के शो में गए थे तो वह अपने बहुत ही कूल अवतार में दिखाई दिए थे और उन्होंने कई मजेदार किस्सों को शेयर भी किया था।

आखिरी के कुछ सालों में नेहरा के प्रशंसकों में काफी इजाफा देखने को मिला है और यह खिलाड़ी जिस तरह के मजाक करने के लिए जाना जाता है, शायद ही कोई होगा जो इन्हें पसंद नहीं करता होगा।

4. एडम गिलक्रिस्ट

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट भले ही मैदान के अंदर आक्रामक बल्लेबाजी अंदाज के लिए जानें जाते थे लेकिन मैदान के बाहर वो बहुत ही शांत और आदर्श व्यक्ति के तौर पर नजर आते है।

गिलक्रिस्ट ने अपनी बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग के जरिये दुनिया भर में अपने प्रशंसक बनाये है। गिलक्रिस्ट मैदान के अंदर कई बार खेल भावना का परिचय दे चुके हैं। गिलक्रिस्ट को भारत में भी पसंद करते है और यह खिलाड़ी कई विकेटकीपर बल्लेबाजों के लिए आदर्श भी है।

3. क्रिस गेल

वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल के मजाकिया और कूल स्वाभाव से हर कोई परिचित है। गेल मैदान के अंदर बड़े-बड़े छक्के लगाने के साथ-साथ किसी ना किसी तरह से साथी खिलाड़ियों और कई बार विरोधी खिलाड़ियों के साथ भी मस्ती मजाक करते रहते हैं।

मैदान के बाहर भी गेल मस्ती भरे अंदाज में दिखाई देते है और यही वजह है कि इस खिलाड़ी को पसंद करने वालों की संख्या काफी ज्यादा है।

2. केन विलियमसन

न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने क्रिकेट जगत में अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी के दम पर काफी प्रशंसक बनाये हैं लेकिन उन्होंने हमेशा ही खुद से पहले टीम के हित को आगे रखा है।

उसी के हित में किसी ना किसी तरह से अपना योगदान देते रहते हैं। विलियमसन को भारत में भी काफी पसंद करते है और आईपीएल में खेलने की वजह से उनके प्रशंसको की संख्या में काफी ज्यादा इजाफा हुआ है। उनके शांत स्वभाव के सभी दिवाने है।

1. एबी डीविलियर्स

साउथ अफ्रीका के पूर्व बल्लेलबाज एबी डीविलियर्स को दुनिया भर के लोगों द्वारा बहुत पसंद किया जाता है। मैदान के अंदर डीविलियर्स की बल्लेबाजी सभी को पसंद आती है।

वह जिस तरह से रचनात्मक शॉट खेलते हुए दिखाई देते है, उनके इस अंदाज को दर्शक बहुत पसंद किया करते हैं। डीविलियर्स भारत में सबसे पसंद किये जाने वाले खिलाड़ियों में शामिल है।

डीविलियर्स ने हमेशा ही खेल की गरिमा को बनाये रखा है और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करके दर्शकों का दिल जीता है।

Previous Post

5 खिलाड़ी जो आईपीएल इतिहास में सबसे महंगे बिकने के बावजूद हो गए फ्लॉप

Next Post

साल 2021 के 5 सबसे ज्यादा रोमांचक टी20 मैचों पर एक नजर, दर्शकों को कर दिया मंत्रमुग्ध

Nitesh Pratap

Nitesh Pratap

Next Post
साल 2021 के 5 सबसे ज्यादा रोमांचक टी20 मैचों पर एक नजर, दर्शकों को कर दिया मंत्रमुग्ध

साल 2021 के 5 सबसे ज्यादा रोमांचक टी20 मैचों पर एक नजर, दर्शकों को कर दिया मंत्रमुग्ध

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Categories

  • Home
  • News
  • Stats
  • Feature
  • Featured
  • Video
  • Trending

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV

No Result
View All Result
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV