• About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy
Sunday, June 8, 2025
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result

पिछले सीजन के 5 खिलाड़ी जिनकी कमी मुंबई इंडियंस को खल रही है

Nitesh Pratap by Nitesh Pratap
April 21, 2022
in Feature
0
पिछले सीजन के 5 खिलाड़ी जिनकी कमी मुंबई इंडियंस को खल रही है

आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन बहुत ज्यादा खराब रहा है। मुंबई ने अभी तक इस सीजन में 6 मैच खेले है और सभी में टीम को हार का स्वाद चखना पड़ा है।

5 बार की आईपीएल चैंपियन इस सीजन में इस तरह का प्रदर्शन करेगी इसकी उम्मीद किसी ने भी नहीं की होगी। रोहित की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस की टीम पॉइंट्स टेबल में निचले (10) स्थान पर है।

मुंबई के खराब प्रदर्शन का कारण इस सीजन में उनके मुख्य खिलाड़ियों का किसी और टीम से खेलना है। फरवरी में हुई आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में फ्रेंचाइजी ने कुछ प्रमुख खिलाड़ियों को दोबारा अपने साथ जोड़ने में सफल नहीं हो पायी।

तो आज हम आपको उन 5 खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जो पिछले सीजन में मुंबई इंडियंस टीम में शामिल थे जिन्हें फ्रेंचाइजी इस सीजन में मिस कर रही है।

1. हार्दिक पांड्या

भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने मुंबई इंडियंस के लिए 2015 में डेब्यू किया था। इस दौरान उन्होंने टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है।

हार्दिक ने 2019 के सीजन में 16 मैच में हार्दिक ने 191.42 के बेहतरीन स्ट्राइक रेट से 402 रन बनाने के अलावा 14 विकेट भी लिए थे।

उन्होंने इस सीजन में टीम को खिताब जितवाने में अहम भूमिका निभाई थी। 2020 में उन्होंने 14 मैचों में 281 रन, 2021 में 12 मैचों 127 रन बनाये थे। इन दो सीजन में उन्होंने गेंदबाजी नहीं की थी।

हार्दिक आईपीएल 2022 में गुजरात टाइटंस की कमान संभाल रहे है। वो इस सीजन में बल्ले और गेंद दोनों से अच्छा प्रदर्शन कर रहे है। उन्होंने इस सीजन में अभी तक खेले 5 मैचों में 228 रन और गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लिए है।

वहीं उनकी कप्तानी में टीम ने अभी तक 6 मैच खेले है जिनमें से टीम को 5 में जीत और एक में हार मिली है। टीम इस समय पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर काबिज है।

2. क्रुणाल पांड्या

क्रुणाल पांड्या ने 2016 में मुंबई के लिए डेब्यू किया था। हालांकि उनका आईपीएल का बेहतरीन प्रदर्शन 2017 के सीजन में आया। उन्होंने उस सीजन में खेले 13 मैचों में 237 रन बनाए। इसके अलावा गेंदबाजी करते हुए 10 विकेट भी लिए।

राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के खिलाफ फाइनल में उन्होंने 38 गेंदों में 47 रन की शानदार पारी खेलते हुए मुंबई को तीसरा खिताब जीतने में अहम भूमिका निभाई।

पिछले कुछ सीजन से बल्ले से वो अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे है लेकिन गेंदबाजी उन्होंने किफायती करते हुए विकेट लिए है। आईपीएल 2022 में वो क्रुणाल वर्तमान में लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा है।

उन्होंने अब तक 7 मैच खेले है और 150.00 के स्ट्राइक रेट की मदद से 111 रन बनाये है। वहीं गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट अपने नाम किये है।

3. ट्रेंट बोल्ट

कीवी तेज गेंदबाज बोल्ट को मुंबई ने 2020 के सीजन में अपने साथ जोड़ा था। उस सीजन में उन्होंने 15 मैचों में 25 विकेट लिए थे। वहीं 2021 में बोल्ट ने 14 मैचों में 13 बल्लेबाजों को ही अपना शिकार बना पाए थे।

2022 की मेगा नीलामी में बोल्ट को राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 8 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया था। उन्होंने इस सीजन में अभी तक 5 मैच खेले है और सात विकेट लिए हैं।

4. राहुल चाहर

लेग स्पिनर राहुल चाहर आईपीएल 2018 में मुंबई की टीम में शामिल हुए थे। हालांकि उस साल उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला लेकिन लेकिन 2019 के में उन्होंने 13 मैच में 13 विकेट लिए।

वहीं 2020 के सीजन में उन्होंने 15 मैच खेले और 15 विकेट अपने नाम किये। वहीं 2021 में उन्होंने 11 मैचों में 13 विकेट लिए। उन्होंने 2019 और 2020 का खिताब मुंबई को जीताने में अहम भूमिका अदा की थी।

वहीं आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में पंजाब किंग्स ने राहुल चाहर को अपने साथ जोड़ लिया। इस सीजन में इस स्पिनर ने अभी तक 7 मैच खेले है और 7.32 के इकॉनमी रेट की मदद से 10 विकेट लिए है।

5. क्विंटन डी कॉक

डी कॉक को मुंबई ने 2019 में अपनी टीम में शामिल किया था। उन्होंने इस सीजन में 16 मैचों में 132.91 के स्ट्राइक रेट से 529 रन बनाते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया था। वो उस सीजन में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए थे।

वहीं 2020 में भी उन्होंने 16 मैच में 140.50 के स्ट्राइक रेट की मदद से 503 रन बनाये थे। उन्होंने मुंबई को 5वां खिताब जितवाने में अहम भूमिका निभाई थी।

2021 में उनके बल्ले से ज्यादा रन नहीं निकले। उन्होंने उस सीजन में 11 मैच खेले और 297 रन अपने नाम किये।

डी कॉक इस सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से खेल रहे है। उन्होंने अभी तक अभी तक 7 मैच खेले है और 134.38 की मदद से 215 रन बनाये है।

Previous Post

जानिए कौन है चेन्नई के मुकेश चौधरी, रोहित शर्मा और ईशान किशन को 0 पर किया आउट

Next Post

5 टीमें जिन्होंने आईपीएल में इस सीजन से पहले तक सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं

Nitesh Pratap

Nitesh Pratap

Next Post
5 टीमें जिन्होंने आईपीएल में इस सीजन से पहले तक सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं

5 टीमें जिन्होंने आईपीएल में इस सीजन से पहले तक सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Categories

  • Home
  • News
  • Stats
  • Feature
  • Featured
  • Video
  • Trending

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV

No Result
View All Result
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV