• About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy
Friday, July 4, 2025
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result

जानिये कौन है आरसीबी के सुयश प्रभुदेसाई, जिन्होंने पदार्पण मैच में चेन्नई के खिलाफ खेली विस्फोटक पारी

Nitesh Pratap by Nitesh Pratap
April 12, 2022
in Feature
0
जानिये कौन है आरसीबी के सुयश प्रभुदेसाई, जिन्होंने पदार्पण मैच में चेन्नई के खिलाफ खेली विस्फोटक पारी

आईपीएल 2022 के 22वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 23 रन से हराते हुए इस सीजन की पहली जीत हासिल की।

वहीं बैंगलोर की तरफ से सुयश प्रभुदेसाई ने बेहतरीन पारी खेलते हुए सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।

उन्होंने इस मैच में 18 गेंद पर 5 चौको और एक छक्के की मदद से 34 रन की अच्छी पारी खेली। आरसीबी ने उन्हें आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में 30 लाख रूपये में अपने साथ जोड़ा था।

इसके अलावा उन्होंने मोईन अली को बेहतरीन फील्डिंग करते हुए रन आउट किया था। अली इस मैच में मात्र 3 रन बनाकर आउट हो गए थे।

सुयश प्रभुदेसाई का जन्म 6 दिसंबर 1997 को हुआ था। उन्होंने 2016-17 विजय हजारे ट्रॉफी में 28 फरवरी 2017 को गोवा के लिए बंगाल के खिलाफ लिस्ट ए में डेब्यू किया था।

ऑलराउंडर सुयश ने अभी तक 34 मैच खेले है। इन मैचों में उन्होंने 23.84 की औसत और 88.52 के स्ट्राइक रेट की मदद से 787 रन अपने खाते में जोड़े है। इस दौरान उनके बल्ले से 5 अर्धशतक देखने को मिले है।

वहीं गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 68.50 की औसत और 67.7 के स्ट्राइक रेट की मदद से 4 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई है। इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 6.06 का रहा है।

वहीं फर्स्ट क्लास में उन्होंने अपना डेब्यू 20 नवंबर 2018 को हरियाणा के खिलाफ किया था। वहीं अब तक वो 19 मैच खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 42.88 की औसत के साथ 1158 रन अपने खाते में जोड़े है।

इस दौरान सुयश प्रभुदेसाई ने एक शतक और 8 अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे है। वहीं गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 31.25 की औसत और 39.2 के स्ट्राइक रेट के साथ 8 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है।

इसके अलावा उन्होंने अभी तक 22 टी20 मैच खेले है। इन मैचों में उन्होंने 31.64 की औसत 148.16 के स्ट्राइक रेट की मदद से 443 रन बनाये है। इस दौरान उनके बल्ले से एक अर्धशतक देखने को मिला है।

वहीं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की बात करें तो उन्होंने इस सीजन में अभी तक 5 मैच खेले है जिनमें से टीम को 3 में जीत और 2 में टीम को हार का स्वाद चखना पड़ा है।

आरसीबी अब अपना अगला मैच दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलेगी।

आईपीएल 2022 के लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की पूरी टीम: फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, मोहम्मद सिराज, हर्षल पटेल, वानिंदु हसरंगा, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), जोश हेजलवुड

शाहबाज अहमद, अनुज रावत, आकाश दीप, महिपाल लोमरोर, फिन एलन, शेरफेन रदरफोर्ड, जेसन बेहरेनडोर्फ, सुयश प्रभुदेसाई, चामा मिलिंद, अनीश्वर गौतम, कर्ण शर्मा, डेविड विली, लवनीथ सिसोदिया, सिद्धार्थ कौल।

आईपीएल 2022 के लिए दिल्ली कैपिटल्स का फुल स्क्वॉड: ऋषभ पंत (कप्तान) (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, पृथ्वी शॉ, एनरिक नॉर्टजे, डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, शार्दुल ठाकुर, मुस्तफिजुर रहमान, कुलदीप यादव, अश्विन हेब्बर

अभिषेक शर्मा, कमलेश नागरकोटी, केएस भरत, मनदीप सिंह, खलील अहमद, चेतन सकारिया, ललित यादव , रिपल पटेल, यश ढुल, रोवमैन पॉवेल, प्रवीण दुबे, लुंगी एनगिडी, विक्की ओस्तवाल, सरफराज खान।

Previous Post

उथप्पा और दुबे की आतिशी पारियों के बाद जडेजा और महेश तीक्ष्णा ने लिए 7 विकेट, आरसीबी की करारी हार

Next Post

आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस की लगातार हार के 3 मुख्य कारण

Nitesh Pratap

Nitesh Pratap

Next Post
आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस की लगातार हार के 3 मुख्य कारण

आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस की लगातार हार के 3 मुख्य कारण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Categories

  • Home
  • News
  • Stats
  • Feature
  • Featured
  • Video
  • Trending

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV

No Result
View All Result
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV