• About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy
Saturday, May 17, 2025
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result

जानिए कौन हैं सनराइजर्स हैदराबाद के फिनिशर शशांक सिंह, गुजरात के खिलाफ जड़े 3 गेंदों में 3 छक्के

Nitesh Pratap by Nitesh Pratap
April 11, 2022 - Updated on April 27, 2022
in Feature
0
जानिए कौन हैं सनराइजर्स हैदराबाद के फिनिशर शशांक सिंह, गुजरात के खिलाफ जड़े 3 गेंदों में 3 छक्के

आईपीएल 2022 का 17वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया था। इस मैच में हैदराबाद की टीम ने चेन्नई को 8 विकेट से हार का स्वाद चखा दिया।

इस मैच में एसआरएच की तरफ से ऑलराउंडर शशांक सिंह को आईपीएल में अपना डेब्यू करने का मौका मिला। हालांकि उन्हें बल्लेबाजी और गेंदबाजी करने का मौका नहीं मिल सका।

कुछ मैच बाद उनको आखिर बल्लेबाजी का मौका मिला आज गुजरात टाइटन्स के खिलाफ। उन्होंने मौके का फायदा उठाया और केवल 6 गेंदों पर 25 रन जड़ दिए। फाइनल ओवर में लॉकी फर्गुसन को उन्होंने आखिरी 3 गेंदों पर 3 छक्के लगाए।

हैदराबाद ने इस खिलाड़ी को आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में 20 लाख के उनके बेस प्राइस में टीम में शामिल कर लिया था। वहीं फरवरी 2017 में, उन्हें दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) टीम ने 2017 में 10 लाख में खरीदा था।

हालांकि उन्हें इस सीजन में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था और उन्हें अगले साल रिलीज कर दिया गया था। वहीं 2019 में राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें अपनी टीम में शामिल कर लिया था। हालांकि खेलने का मौका उन्हें यहाँ भी नहीं मिला।

शशांक सिंह का जन्म 21 नवंबर 1991 को मुंबई में हुआ था। हालांकि, उनका परिवार मूलरूप से छत्तीसगढ़ के भिलाई का रहने वाला है। उन्होंने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत मुंबई की तरफ से ही की थी।

हालांकि कम मौके मिलने के कारण वो छत्तीसगढ़ चले गए और 2019 में ओडिशा के खिलाफ अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू किया। उन्होंने 9 दिसंबर 2019 में ओडिशा के खिलाफ अपना डेब्यू किया। हालांकि वो अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाब नहीं हो सके।

उस मैच में वो पहली पारी में 8 और दूसरी पारी में खाता भी नहीं खोल पाए थे। हालांकि गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 2 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया था। ओडिशा ने यह मैच पारी और 3 रन से अपने नाम कर लिया था।

शशांक सिंह के आईपीएल करियर की बात की जाए तो उन्होंने अभी तक 9 मैच खेले है। इन मैचों में उन्होंने 43.60 की औसत और 52.34 के स्ट्राइक रेट की मदद से 436 रन अपने नाम किये है।

इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 3 अर्धशतक निकले है। इसके अलावा गेंदबाजी में उन्होंने 56.75 की औसत और 110.2 के स्ट्राइक रेट की मदद से 4 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई है।

वहीं उनके लिस्ट ए करियर की बात करें तो उन्होंने मुंबई की तरफ से 10 दिसंबर 2015 को पंजाब के खिलाफ अपना डेब्यू किया था। इस मैच में शशांक ने 39 गेंद में 39 रन की पारी खेली थी। अपनी इस पारी में उन्होंने 3 चौके और 2 छक्के लगाए।

उन्होंने अभी तक 23 लिस्ट ए मैच खेले है। इन मैचों में उन्होंने 29.77 की औसत और 99.25 के स्ट्राइक रेट की मदद से 536 रन अपने खाते में जोड़े है। इस दौरान वो दो अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे है।

वहीं गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 30.59 की औसत और 33.2 के स्ट्राइक रेट की मदद से 22 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है। इस दौरान उन्होंने 5.52 के इकॉनमी रेट से रन खर्च किये है।

शशांक के टी20 करियर की बात करें तो उन्होंने मुंबई के लिए ओडिशा के खिलाफ 1 अप्रैल 2015 को अपना डेब्यू किया था। उन्होंने अभी तक 33 मैच खेले है।

इन मैचों में उन्होंने 20.19 की औसत और 142.28 की औसत के साथ 424 रन बनाये है। वहीं गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 8.30 के इकॉनमी रेट के साथ 10 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है।

वहीं आईपीएल 2022 में सनराइजर्स हैदराबाद का मुकाबला गुजरात टाइटंस के खिलाफ है और हो सकता है कि शशांक सिंह को आज बल्लेबाजी और गेंदबाजी करते हुए देखने का मौका मिल जाए।

आईपीएल 2022 के लिए सनराइजर्स हैदराबाद की पूरी टीम:

केन विलियमसन (कप्तान), अब्दुल समद, उमरान मलिक, वाशिंगटन सुंदर, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), टी नटराजन, भुवनेश्वर कुमार, प्रियम गर्ग, राहुल त्रिपाठी, अभिषेक शर्मा, कारिक त्यागी

श्रेयस गोपाल, जगदीश सुचिथ, एडेन मार्कराम, मार्को जानसेन, रोमारियो शेफर्ड, सीन एबॉट, आर समर्थ, सौरभ दुबे, शशांक सिंह, विष्णु विनोद, ग्लेन फिलिप्स, फजलहक फारूकी।

Previous Post

रविचंद्रन अश्विन बने आईपीएल में रिटायर आउट होने वाले पहले बल्लेबाज, जानिए कैसे रिटायर्ड हर्ट से अलग है नियम

Next Post

आईपीएल 2021: सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले टॉप 5 गेंदबाज़

Nitesh Pratap

Nitesh Pratap

Next Post
आईपीएल 2021: सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले टॉप 5 गेंदबाज़

आईपीएल 2021: सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले टॉप 5 गेंदबाज़

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Categories

  • Home
  • News
  • Stats
  • Feature
  • Featured
  • Video
  • Trending

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV

No Result
View All Result
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV