• About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy
Sunday, June 8, 2025
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result

जानिए कौन हैं मुंबई इंडियंस के ऋतिक शौकीन, ऑलराउंडर ने पदार्पण मैच में किया शानदार प्रदर्शन

Nitesh Pratap by Nitesh Pratap
April 22, 2022
in Feature
0
जानिए कौन हैं मुंबई इंडियंस के ऋतिक शौकीन, ऑलराउंडर ने पदार्पण मैच में किया शानदार प्रदर्शन

आईपीएल 2022 के 33वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को तीन विकेट से हरा दिया। इस मैच में मुंबई के लिए डेब्यूटेंट ऑलराउंडर ऋतिक शौकीन ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा।

शौकीन जब बल्लेबाजी करने आये तब मुंबई टीम का स्कोर 7.3 ओवरों में 4 विकेट खोकर 47 रन था और टीम स्ट्रगल कर रही थी।

इसके बाद उन्होंने तिलक वर्मा के साथ 5वें विकेट के लिए 38 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी कर टीम को मैच में वापस लाने की कोशिश की।

हालांकि शौकीन इस साझेदारी को ज्यादा लंबा नहीं बना पाए क्योंकि वो 25 गेंद में 3 चौको की मदद से 25 रन बनाकर ड्वेन ब्रावो की गेंद पर रॉबिन उथप्पा को कैच देकर आउट हो गए।

ऋतिक शौकीन ने दबाव में आकर जिस तरह से छोटी लेकिन अच्छी पारी खेली है उसे देखकर ऐसा लगता हैं कि उन्हें आगे और भी मैच खेलने को मिलेंगे।

वहीं गेंदबाजी में भी उन्होंने सभी को प्रभावित किया। हालांकि वो कोई विकेट नहीं ले पाए। उन्होंने 4 ओवर में 23 रन खर्च किये। इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 5.80 का रहा है।

मुंबई इंडियंस ने उन्हें आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में बेस प्राइस 20 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया था। तो चलिए आज हम आपको इस प्रतिभाशाली ऑलराउंडर के बारे में बताने जा रहे है।

इस युवा ऑलराउंडर का जन्म 14 अगस्त 2000 को दिल्ली में हुआ था। नवंबर 2019 में उन्हें बांग्लादेश में 2019 एसीसी इमर्जिंग टीम एशिया कप के लिए भारत की टीम में शामिल किया गया था।

उन्होंने 14 नवंबर 2019 को इमर्जिंग टीम कप में नेपाल के खिलाफ भारत के लिए लिस्ट ए में अपना डेब्यू किया था। तब से लेकर अब तक उन्होंने 8 लिस्ट ए मैच खेले है और मात्र 24 रन ही बनाये है।

वहीं गेंदबाजी की बात की जाए तो दाएं हाथ के इस स्पिनर ने 8 मैचों में 40.62 की औसत के साथ 8 ही बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई है। इस दौरान उन्होंने 4.92 के इकॉनमी रेट से रन खर्च किये है।

वहीं इस मैच में मुंबई के लिए राइली मेरेडिथ ने भी डेब्यू किया। मुंबई ने उन्हें मेगा नीलामी में 1 करोड़ की बेस प्राइस में ही खरीद लिया। उन्होंने चेन्नई के लिए अच्छी गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने 4 ओवर में 25 रन देते हुए 1 बल्लेबाज को आउट किया।

इससे पहले 2021 में वो पंजाब किंग्स के लिए आईपीएल में अपना डेब्यू कर चुके हैं। पंजाब ने उन्हें 8 करोड़ की बड़ी कीमत पर खरीदा था।

हालांकि उस सीजन में वो अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे। उन्होंने पिछले सीजन में 5 मैच खेले और 9.94 के खराब इकॉनमी रेट के साथ 4 विकेट ही ले पाए थे।

दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने ऑस्ट्रेलिया के लिए भी अभी तक 5 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले है और 9.98 की खराब इकॉनमी रेट के साथ 8 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई थी।

मुंबई इंडियंस अब अपना अगला मैच 24 अप्रैल को केएल राहुल की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेलेगी। 22 अप्रैल को दिल्ली और राजस्थान की टीमें भिड़ेंगी।

आईपीएल 2022 के लिए मुंबई इंडियंस का फुल स्क्वॉड: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), कायरन पोलार्ड, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह, टिम डेविड, जयदेव उनादकट, टायमल मिल्स, जोफ्रा आर्चर (अगले साल खेलेंगे

राइले मेरेडिथ, डेनियल सैम्स, फैबियन एलन, मयंक मार्कंडे, मुरुगन अश्विन, बासिल थंपी, अनमोलप्रीत सिंह, देवाल्ड ब्रेविस, तिलक वर्मा, आर्यन जुयाल (विकेटकीपर), अर्जुन तेंदुलकर, रमनदीप सिंह, राहुल बुद्धि, ऋतिक शौकीन, संजय यादव, अरशद खान।

Previous Post

’20 लाख ने 5 गेंद में किये 30 करोड़ साफ’ रोहित-ईशान के 0 पर आउट होने पर ट्विटर पर प्रतिक्रियाएं

Next Post

आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले बल्लेबाज

Nitesh Pratap

Nitesh Pratap

Next Post
आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले बल्लेबाज

आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले बल्लेबाज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Categories

  • Home
  • News
  • Stats
  • Feature
  • Featured
  • Video
  • Trending

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV

No Result
View All Result
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV