• About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy
Wednesday, August 20, 2025
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result

जानिये कौन हैं गोरखपुर के विस्फोटक ऑलराउंडर संजय यादव, मुंबई के लिए किया था पदार्पण

दो टीमों ने बेंच पर ही बिठाए रखा, मुंबई इंडियंस ने दिया मौका

Nitesh Pratap by Nitesh Pratap
May 18, 2022
in Feature
0
जानिये कौन हैं गोरखपुर के विस्फोटक ऑलराउंडर संजय यादव, मुंबई के लिए किया था पदार्पण

आईपीएल 2022 के 65वें मैच में मुंबई सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने मुंबई इंडियंस को 3 रन से हरा दिया। इस मैच में मुंबई की तरफ से ऑलराउंडर संजय यादव ने अपना डेब्यू किया था।

हालांकि वो इस मैच में अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाब नहीं हो पाए। उन्होंने 2 ओवर गेंदबाजी की और 11.50 के खराब इकॉनमी रेट से 23 रन दिए लेकिन एक भी विकेट नहीं ले पाए थे।

वहीं बल्लेबाजी में भी उन्होंने निराश किया। वो 2 गेंद खेलकर बिना खाता खोले भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर अपना विकेट खो बैठे।

आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में मुंबई ने 50 लाख में खरीदा

संजय को मुंबई ने आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में 50 लाख में अपनी टीम में शामिल कर लिया था।

इससे पहले आईपीएल 2020 में सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें 20 लाख में अपने साथ जोड़ा था। वहीं 2017 में उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें 10 लाख में खरीदा था।

ऑलराउंडर संजय यादव का जन्म 10 मई 1995 को हुआ था। बाएं हाथ की स्पिन गेंदबाजी करने वाले उत्तर प्रदेश के रहने वाले यादव ने तमिलनाडु के लिए डोमेस्टिकक्रिकेट खेल रहे है। इसके अलावा वो मेघालय के लिए भी डोमेस्टिक क्रिकेट खेल चुके हैं।

इसके बाद वह 2019-20 सीजन से पहले मेघालय क्रिकेट टीम में शामिल हो गए। उन्होंने 2019-20 विजय हजारे ट्रॉफी में मेघालय के लिए अपनी लिस्ट ए की शुरुआत की। उनका फर्स्ट क्लास में डेब्यू 2019-20 रणजी ट्रॉफी में मेघालय के लिए हुआ था।

अपने फर्स्ट क्लास डेब्यू मैच में ही उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए 9 विकेट हासिल किए और 61 रन बनाए थे। संजय ने तब से लेकर अब तक 9 फर्स्ट क्लास मैच खेले है और 12.65 की औसत के साथ 55 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है।

वहीं बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 46.38 की औसत के साथ 603 रन बनाये है। इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 2 अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे है।

संजय यादव ने इसके अलावा अभी तक 13 लिस्ट ए मैच भी खेले है और 16.42 की औसत के साथ 21 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाने में सफलता पायी है।

इसके अलावा उन्होंने बल्लेबाजी करते समय 45.50 की औसत के साथ 364 रन अपने खाते में जोड़े है। इस दौरान संजय 3 अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे है।

वहीं इस समय वो तमिलनाडु टीम का हिस्सा है और टी20 में उन्होंने अपना डेब्यू 2017 में तमिलनाडु की तरफ से केरला के खिलाफ डेब्यू किया था।

तब से लेकर अब तक उन्होंने 27 टी20 मैच खेले है और 6.65 के शानदार इकॉनमी रेट के साथ मात्र 16 विकेट ही लिए है। उनका बेस्ट प्रदर्शन 14 रन देकर 2 विकेट लेना रहा है।

वहीं बल्लेबाजी की बात की जाए तो उन्होंने 124.12 के स्ट्राइक रेट की मदद से 494 रन अपने खाते में जोड़ने में कामयाब रहे है। टी20 में उनके नाम 2 अर्धशतक दर्ज है।

(नोट: इन टी20 मैचों में आईपीएल का मैच शामिल नहीं है)

वहीं मुंबई इंडियंस की बात करें तो उन्होंने इस सीजन में काफी निराश किया है। मुंबई ने इस सीजन में अभी तक 13 मैच खेले है जिनमें से टीम को 3 में जीत मिली है और 10 में हार झेलनी पड़ी है।

मुंबई का अगला मैच

वहीं टीम लीग स्टेज का अपना आखिरी मैच 21 मई को वानखेड़े स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलेगी। अपने आखिरी मैच को जीतने के साथ इस सीजन से वो पॉजिटिव नोट के साथ विदा लेना चाहेगी।

Previous Post

टिम डेविड की पारी गयी बेकार, रोमांचक मैच में हैदराबाद ने मुंबई को 3 रन से हराया

Next Post

5 खिलाड़ी जिनका आईपीएल 2022 साबित हो सकता हैं आखिरी सीजन

Nitesh Pratap

Nitesh Pratap

Next Post
5 खिलाड़ी जिनका आईपीएल 2022 साबित हो सकता हैं आखिरी सीजन

5 खिलाड़ी जिनका आईपीएल 2022 साबित हो सकता हैं आखिरी सीजन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Categories

  • Home
  • News
  • Stats
  • Feature
  • Featured
  • Video
  • Trending

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV

No Result
View All Result
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV