• About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy
Friday, August 22, 2025
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result

जोस बटलर ने ताबड़तोड़ शतक लगाकर बांधा बैंगलोर का बोरिया-बिस्तर, राजस्थान पहुंचा फाइनल में

Nitesh Pratap by Nitesh Pratap
May 27, 2022
in Feature
0
जोस बटलर ने ताबड़तोड़ शतक लगाकर बांधा बैंगलोर का बोरिया-बिस्तर, राजस्थान पहुंचा फाइनल में

आईपीएल 2022 के क्वालीफायर 2 में संजू सैमसन की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स की टीम ने फाफ डु प्लेसिस की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 7 विकेट से हराते हुए फाइनल में जगह बना ली।

अब राजस्थान टीम का मुकाबला 29 मई को इसी मैदान पर (अहमदाबाद) गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेला जाएगा।

राजस्थान और बैंगलोर की टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया। वहीं इस मैच में आरआर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

उनका ये फैसला सही साबित हुए क्योंकि विराट कोहली दूसरे ही ओवर में 8 गेंद में एक छक्के की मदद से 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये रजत पाटीदार ने फाफ के साथ दूसरे विकेट के लिए 70 रन की साझेदारी की।

इस साझेदारी को ओबेद मैकॉय ने फाफ को आउट करते हुए तोड़ा। फाफ ने 27 गेंद में 3 चौको की मदद से 25 रन की पारी खेली। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये ग्लेन मैक्सवेल ने रजत के साथ तीसरे विकेट के लिए 32 रन जोड़े।

इस साझेदारी को ट्रेन बोल्ट ने मैक्सवेल को आउट करते हुए तोड़ा। मैक्सवेल ने 13 गेंद में 1 चौके और 2 छक्के की मदद से 24 रन की पारी खेली। इसके कुछ देर बाद रजत पाटीदार रविचंद्रन अश्विन की गेंद पर आउट हो गए।

रजत पाटीदार ने 42 गेंद में 4 चौको और 3 छक्कों की मदद से 58 रन की पारी खेली। इसके कुछ देर बाद महिपाल लोमरोर 10 गेंद में 8 रन बनाकर ओबेद मैकॉय की गेंद पर अपना विकेट खो बैठे।

इसके कुछ देर बाद दिनेश कार्तिक भी 7 गेंद में 6 बनाकर प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर आउट हो गए। उनके होने के बाद वानिंदु हसरंगा भी बिना खाता खोले पहली ही गेंद पर आउट हो गए।

हर्षल पटेल इसके कुछ देर बाद 2 गेंद में 1 रन बनाकर मैकॉय की गेंद पर अपना विकेट खो बैठे। अंत में आरसीबी की टीम ने 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 157 रन बनाये।

राजस्थान की तरफ से प्रसिद्ध कृष्णा, ओबेद मैकॉय ने 3-3 विकेट अपने नाम किये। उनके अलावा ट्रेंट बोल्ट और रविचंद्रन अश्विन ने एक-एक विकेट अपने नाम किये।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की शुरुआत अच्छी रही जोस बटलर और यशस्वी जायसवाल ने तेजी से पहले विकेट के लिए 61 रन की साझेदारी की।

इस साझेदारी को जोश हेजलवुड ने जायसवाल को आउट करते हुए तोड़ा। जायसवाल ने 13 गेंद में 1 चौके और 2 छक्के की मदद से 21 रन की पारी खेली।

उनके आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आये कप्तान संजू सैमसन के साथ बटलर ने दूसरे विकेट के लिए 52 रन जोड़े।

इस साझेदारी को वानिंदु हसरंगा ने सैमसन को आउट करते हुए तोड़ा। सैमसन ने 21 गेंद में 1 चौके और 2 छक्के की मदद से 23 रन की पारी खेली।

उनके आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आये देवदत्त पडिक्कल के साथ बटलर ने तीसरे विकेट के लिए 35 रन जोड़े।

इस साझेदारी को जोश हेजलवुड ने पडिक्कल को आउट करते हुए तोड़ा। पडिक्कल ने 12 गेंद में 9 रन बनाये। अंत में राजस्थान को बटलर ने छक्का जड़ते हुए 18.1 ओवरों में टीम को जीत दिला दी।

बटलर ने 60 गेंद में 10 चौको और 6 छक्कों की मदद से नाबाद 106 रन की पारी खेली। ये इस सीजन में उनका चौथा शतक है। इस मामलें में उन्होंने विराट कोहली की बराबरी कर ली है। विराट ने 2016 में 4 शतक जड़े थे।

बैंगलोर की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट हेजलवुड ने लिए। उन्होंने 4 ओवर में 23 रन देते हुए 2 विकेट लिए। वहीं हसरंगा एक विकेट चटकाने में कामयाब रहे।

Previous Post

5 भारतीय खिलाड़ी जिनकी सफलता में कप्तान सौरव गांगुली का रहा काफी बड़ा योगदान

Next Post

4 खिलाड़ी जिन्हे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम आईपीएल 2023 से पहले कर सकती हैं रिलीज

Nitesh Pratap

Nitesh Pratap

Next Post
4 खिलाड़ी जिन्हे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम आईपीएल 2023 से पहले कर सकती हैं रिलीज

4 खिलाड़ी जिन्हे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम आईपीएल 2023 से पहले कर सकती हैं रिलीज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Categories

  • Home
  • News
  • Stats
  • Feature
  • Featured
  • Video
  • Trending

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV

No Result
View All Result
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV