• About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy
Sunday, June 1, 2025
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result

120 रन जोड़कर भारत ने गवां दिए 7 विकेट, ताबड़तोड़ शुरुआत से इंग्लैंड की मैच पर पकड़ मजबूत

Nitesh Pratap by Nitesh Pratap
July 4, 2022
in Feature
0
120 रन जोड़कर भारत ने गवां दिए 7 विकेट, ताबड़तोड़ शुरुआत से इंग्लैंड की मैच पर पकड़ मजबूत

भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन, बर्मिंघम में खेले जा रहे 5वें टेस्ट मैच के चौथे दिन दूसरी पारी में 81.5 ओवरों में 245 रन पर ढेर हो गयी। इसी के साथ उनकी लीड 377 रन हो गयी है।

वहीं इंग्लैंड ने टी ब्रेक तक इंग्लैंड ने भी एक विकेट खोकर 107 रन बना लिए है और मैच में वापसी करके दिखाई है। इंग्लैंड को अभी जीत के लिए 271 रन बनाने की जरुरत है।

लंच के बाद बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को झटका लग गया। मोहम्मद शमी बेन स्टोक्स की गेंद पर आउट हो गए। उन्होंने 14 गेंद में 2 चौके की मदद से 13 रन की पारी खेली।

इसके कुछ देर बाद बेन स्टोक्स ने रवींद्र जडेजा को बोल्ड कर दिया। जडेजा ने 58 गेंद में एक चौके की मदद से 23 रन की पारी खेली। वहीं इसके कुछ देर बाद स्टोक्स ने बुमराह को आउट करते हुए भारतीय पारी को 245 रन पर समेट दिया।

जसप्रीत बुमराह ने 20 गेंद में एक छक्के की मदद से 7 रन बनाये। वहीं सिराज 9 गेंद में 2 रन बनाकर नाबाद रहे।

इंग्लैंड की तरफ से दूसरी पारी में सबसे ज्यादा विकेट बेन स्टोक्स ने लिए। उन्होंने 11.5 ओवरों में 33 रन देते हुए 4 विकेट लिए। वहीं स्टुअर्ट ब्रॉड, मैटी पॉट्स ने 2-2 विकेट के लिए। वहीं अब इंग्लैंड को जीत बनाने के लिए 378 रन का लक्ष्य मिला।

दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने आये जैक क्रॉली और एलेक्स लीस आये। लीस पारी का दूसरा ओवर करने आये शमी के ओवर में चौका जड़ा। इसके बाद उन्होंने अगले ओवर में भी एक चौका जड़ा।

इंग्लैंड के दोनों सलामी बल्लेबाजों ने आक्रमक रुख अपनाये रखे और 8 ओवर में 43 रन बना दिए। इसके बाद कप्तान जसप्रीत बुमराह ने 9वें ओवर में रवींद्र जडेजा को गेंद थमाई।

हालांकि लीस ने उनकी पहली ही गेंद पर कदमों का इस्तेमाल करते हुए चौका जड़ दिया। इसके बाद उन्होंने आखिरी गेंद पर रिवर्स स्वीप करते चौका जड़ दिया।

इसी के साथ इंग्लैंड ने 9 ओवर में बिना विकेट खोये 53 रन बना लिए। उसके बाद जब जडेजा 11वां ओवर करने आये तो लीस ने पहली ही गेंद चौका जड़ दिया।

वहीं जब सिराज पारी का 12वां और अपना पहला ओवर करने आये तो लीस ने उनके ओवर में भी चौका लगाया। लीस ने भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ आक्रमक रुख बनाये रखा।

वहीं जब 15वें ओवर में ड्रिंक्स ब्रेक हुआ था तब इंग्लैंड का स्कोर 15 ओवर में बिना विकेट खोये 70 रन है। जैक क्रॉली 22 रन बनाकर और एलेक्स लीस 47 रन बनाकर खेल रहे थे।

ड्रिंक्स के बाद ओवर करने आये सिराज की 5वीं गेंद पर चौका जड़ते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया। वहीं जब सिराज सिराज 18वां ओवर करने आये तो शुरूआती दो गेंदों पर 2 चौके जड़ दिए।

इस बीच इंग्लैंड टीम के सलामी बल्लेबाजों जैक क्रॉली और एलेक्स लीस ने 19.5 ओवरों में 100 रन की साझेदारी की। इसके बाद सिराज के इस ओवर का अंत चौका जड़कर किया।

हालांकि जब इंग्लैंड का स्कोर 107 रन था तभी कप्तान जसप्रीत बुमराह ने क्रॉली को आउट कर दिया। क्रॉली ने 76 गेंद में 7 चौको की मदद से 46 रन की पारी खेली।

उनके आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने ओली पोप आये। इसके एक ओवर बाद दूसरा सेशन खत्म हो गया। उस समय लीस 56 और पोप 0 के स्कोर पर खेल रहे थे।

Previous Post

4 भारतीय खिलाड़ी जो इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में शतक बना सकते हैं

Next Post

6 खिलाड़ी जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 1,000 रन, 100 विकेट और 100 कैच अपने नाम किये है

Nitesh Pratap

Nitesh Pratap

Next Post
6 खिलाड़ी जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 1,000 रन, 100 विकेट और 100 कैच अपने नाम किये है

6 खिलाड़ी जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 1,000 रन, 100 विकेट और 100 कैच अपने नाम किये है

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Categories

  • Home
  • News
  • Stats
  • Feature
  • Featured
  • Video
  • Trending

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV

No Result
View All Result
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV