• About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy
Sunday, June 1, 2025
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result

जोफ़्रा आर्चर की अनुपस्थिति में 4 विदेशी खिलाड़ी जो बन सकते है मुंबई इंडियंस की प्लेइंग XI का हिस्सा

Nitesh Pratap by Nitesh Pratap
March 15, 2022
in Feature
0
जोफ़्रा आर्चर की अनुपस्थिति में 4 विदेशी खिलाड़ी जो बन सकते है मुंबई इंडियंस की प्लेइंग XI का हिस्सा

पांच बार आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम करने वाली मुंबई इंडियंस की टीम सबसे सफल फ्रेंचाइजी है। इस बार मुंबई ने आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में ईशान किशन को 15.25 करोड़ रुपये की भारी भरकम राशि में खरीदकर दोबारा अपने साथ जोड़ लिया था।

वहीं फ्रेंचाइजी ने मेगा नीलामी से पहले रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव और कीरोन पोलार्ड को अपने साथ बरकरार रखा था।

मुंबई आईपीएल 2022 के लिए 25 खिलाड़ियों का अपना स्क्वॉड पूरा कर चुकी हैं। उन्होंने नीलामी में कुछ विदेशी खिलाड़ियों पर भी पैसा पानी की तरह बहाया है।

उनके पास इस सीजन में केवल सात विदेशी खिलाड़ी ही है क्योंकि जोफ्रा आर्चर जिन्हें उन्होंने 8 करोड़ रुपये में खरीदा था वो अगले सीजन में खेलेंगे। हालांकि उन सात विदेशी खिलाड़ियों में से प्लेइंग इलेवन में चार को चुनाव करना बहुत मुश्किल काम है।

तो आज हम आपको उन चार विदेशी खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे है जो मुंबई इंडियंस के लिए इस साल खेल सकते है।

1. कीरोन पोलार्ड

कीरोन पोलार्ड मुंबई इंडियंस के एकमात्र ऐसे विदेशी खिलाड़ी है जिन्हें रिटेन किया गया था। वो आईपीएल 2022 में मुंबई के लिए चार विदेशी खिलाड़ियों में से एक होंगे और इसमें कोई शक नहीं है।

पोलार्ड 2010 से मुंबई के लिए खेल रहे है और इस दौरान उन्होंने टीम को खिताब जीतने में अहम भूमिका अदा की है। पिछले सीजन में उन्होंने एक मैच में 34 गेंदों में 87 रन की बेहतरीन पारी खेली थी।

उनकी इस पारी की मदद से ही मुंबई ने 210 से ज्यादा का लक्ष्य हासिल कर लिया था। हालांकि उन्होंने इंटरनेशनल लेवल पर पिछले कुछ समय से ज्यादा अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है लेकिन वह इस आईपीएल में अपनी टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे।

2. टिम डेविड

सिंगापुर के टिम डेविड को मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में 8.25 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया है और इसलिए वो मुंबई के लिए चार विदेशी खिलाड़ियों में शामिल हो सकते है।

डेविड बड़ी-बड़ी हिट खेलने के लिए मशहूर है और उन्होंने दुनियाभर की टी20 लीग में अच्छा प्रदर्शन करके दिखाया है। मुंबई ने उन्हें हार्दिक पांड्या की जगह भरने के लिए अपने साथ जोड़ा है।

उन्होंने अभी तक 89 टी20 मैच खेले है और 159.36 के बेहतरीन स्ट्राइक रेट की मदद से 1965 रन अपने खाते में जोड़े है। इस दौरान उन्होंने 9 अर्धशतक भी लगाए है।

ऐसे में टिम डेविड जैसे खिलाड़ी को आईपीएल में बल्लेबाजी करते हुए देखने में क्रिकेट फैंस को काफी मजा आने वाला है।

3. फैबियन एलन

मुंबई इंडियंस के स्क्वॉड में इस बार ज्यादा अच्छे स्पिनर मौजूद नहीं हैं। ऐसे में मुंबई फैबियन एलन को प्लेइंग इलेवन में मौका दे सकती है। हालांकि वो ज्यादा बेहतरीन स्पिन गेंदबाज नहीं है लेकिन उन्हें इंटरनेशनल लेवल पर खेलने का अनुभव प्राप्त है।

एलन एक बेहतरीन फील्डर भी हैं। वह वेस्टइंडीज टीम में अपनी जगह पक्की नहीं कर पाए है। वो टीम से अंदर-बाहर होते रहे है।

इसके अलावा एलन निचलेक्रम में बल्लेबाजी करते हुए और बड़ी-बड़ी हिट लगा सकते है और मुंबई के लिए फिनिशर की भूमिका अच्छी तरह से निभा सकते है।

मुंबई इंडियंस ने वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर को उनके बेस प्राइस 75 लाख में खरीदा है। एलन के आईपीएल करियर की बात की जाए तो उन्होंने अभी तक मात्र 4 मैच खेले है और 1 विकेट लिया है।

4. टाइमल मिल्स

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मुंबई इंडियंस को बहुत भाते है। मुंबई की तरफ से बाएं हाथ के तेज गेंदबाज के रूप में मिचेल जॉनसन, मिचेल मैक्लेनाघन, जेसन बेहरेनडॉर्फ और ट्रेंट बोल्ट जैसे गेंदबाज खेल चुके हैं।

वहीं इस बार मुंबई ने मेगा नीलामी में इंग्लैंड के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज टाइमल मिल्स को अपने साथ जोड़ा है।

मिल्स 2017 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम में शामिल थे लेकिन वो अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाब नहीं हो सके थे। वह पिछले कुछ समय से इंग्लैंड के लिए, टी20 लीग्स में काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे है।

वह इस सीजन में जसप्रीत बुमराह के जोड़ीदार बन सकते है। मुंबई ने उन्हें 1.5 करोड़ में अपने साथ जोड़ लिया था।

Previous Post

सहवाग और सचिन में से किसी एक को चुनने पर रोहित शर्मा ने दिया दिलचस्प जवाब

Next Post

5 बल्लेबाज जो आईपीएल में ओपनिंग के अलावा नंबर 8 पर भी खेल चुके हैं

Nitesh Pratap

Nitesh Pratap

Next Post
5 बल्लेबाज जो आईपीएल में ओपनिंग के अलावा नंबर 8 पर भी खेल चुके हैं

5 बल्लेबाज जो आईपीएल में ओपनिंग के अलावा नंबर 8 पर भी खेल चुके हैं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Categories

  • Home
  • News
  • Stats
  • Feature
  • Featured
  • Video
  • Trending

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV

No Result
View All Result
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV