• About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy
Friday, August 22, 2025
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result

अनिल कुंबले से लेकर स्टीफन फ्लेमिंग तक, जानिए कितनी है सभी आईपीएल टीमों के कोच की सैलरी

Nitesh Pratap by Nitesh Pratap
May 4, 2022
in Feature
0
अनिल कुंबले से लेकर स्टीफन फ्लेमिंग तक, जानिए कितनी है सभी आईपीएल टीमों के कोच की सैलरी

आईपीएल 2022 को शुरू हुए एक महीने सभी ज्यादा का समय बीत चुका हैं। इस लीग में खिलाड़ियों पर जमकर पैसों की बारिश होती हैं। इस साल संबसे ज्यादा महंगे बिकने वाले क्रिकेट ईशान किशन थे।

मुंबई इंडियंस ने इस विकेटकीपर बल्लेबाज को आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में 15.25 करोड़ की बड़ी कीमत में अपनी टीम में दोबारा शामिल किया था।

दुनियाभर के खिलाड़ी इस लीग में खेलना चाहते है क्योंकि इसमें खेलने से उन्हें पैसा और फेम दोनों मिल जाता है।

खिलाड़ियों के अलावा आईपीएल में कोच की भी भूमिका अहम रहती हैं क्योंकि वो ही खिलाड़ियों को तराशने का काम करते हैं। इसी वजह से आईपीएल में कोचों को को भी काफी रकम मिलती हैं।

तो आज हम आपको आईपीएल 2022 में खेलने वाली 10 टीमों के हेड कोच की सैलरी के बारे में आपको बताने जा रहे है।

1. अनिल कुंबले (पंजाब किंग्स)

पंजाब किंग्स ने अनिल कुंबले को 2021 में टीम का हेड कोच बनाया था। वहीं आईपीएल 2022 में भी वो पंजाब के हेड कोच की भूमिका निभा रहे है। पंजाब उन्हें कोच की भूमिका के लिए 4 करोड़ रूपये की मोटी रकम दे रही है।

2. आशीष नेहरा (गुजरात टाइटंस)

इस नयी फ्रेंचाइजी ने आईपीएल 2022 के लिए पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज आशीष नेहरा को गुजरात टाइटंस का हेड कोच बनाया है। उन्हें इस भूमिका को निभाने के लिए फीस के तौर पर 4 करोड़ रुपये दिए गए है।

3. रिकी पोंटिंग (दिल्ली कैपिटल्स)

रिकी पोंटिंग 2017 से दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच की भूमिका निभा रहे है। फ्रेंचाइजी पोंटिंग को आईपीएल 2022 में फीस के तौर पर 3.5 करोड़ की रकम दे रही है।

4. स्टीफन फ्लेमिंग (चेन्नई सुपर किंग्स)

फ्लेमिंग 2009से से लेकर 2015 तक चेन्नई के हेड कोच थे और उसके बाद जब टीम पर 2 साल का बैन लगा तो उन्होंने राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स की 2016 और 2017 में हेड कोच की भूमिका निभाई थी।

इसके बाद 2018 में जब चेन्नई इस लीग में वापस आयी और वो दोबारा चेन्नई के हेड कोच बन गए और तबसे लेकर वो इसी टीम के साथ जुड़े हुए है। फ्रेंचाइजी उन्हें 3.5 करोड़ की सैलरी दे रही है।

5. ब्रेंडन मैकुलम (कोलकाता नाइट राइडर्स)

कोलकाता ने मैकुलम को 2020 में अपनी टीम का हेड कोच बनाया था और तब से लेकर वो इसी फ्रेंचाइजी के साथ जुड़े हुए है। कोलकाता उन्हें आईपीएल 2022 में कोचिंग देने के लिए 3.4 करोड़ रूपये की रकम दे रही है।

6. कुमार संगाकारा (राजस्थान रॉयल्स)

जनवरी 2021 में, संगाकारा को राजस्थान रॉयल्स को डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट बनाया था। वहीं इस सीजन में उन्हें टीम का हेड कोच बना दिया गया है जिसके लिए वो 3.4 करोड़ रूपये की रकम दे रहे है।

7. महेला जयवर्धने (मुंबई इंडियंस)

महेला जयवर्धने 2017 में मुंबई के हेड कोच बने थे और तब इसी टीम के साथ जुड़े हुए है। मुंबई इंडियंस जयवर्धने को फीस के तौर पर 2.3 करोड़ रूपये दे रही है।

8. टॉम मूडी (सनराइजर्स हैदराबाद)

आईपीएल 2022 में हैदराबाद के हेड कोच की भूमिका में टॉम मूडी दिखाई दे रहे है और उनके अंडर में टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फ्रेंचाइजी उन्हें 2.25 करोड़ रुपये सैलरी के तौर पर दे रही है।

9. संजय बांगर (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर)

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने इस सीजन में संजय बांगर को अपना हेड कोच नियुक्त किया है। आईपीएल 2022 के लिए बैंगलोर की टीम उन्हें 2.5 करोड़ रूपये की रकम दे रही है।

10. एंडी फ्लावर (लखनऊ सुपर जायंट्स)

इस सीजन में एक और नयी फ्रेंचाइजी खेलती हुई नजर आ रही है। लखनऊ ने इस सीजन के लिए एंडी फ्लावर को अपना हेड कोच नियुक्त किया है।

हालांकि हेड कोच के रूप में उन्हें कितनी फीस मिल रही है इसको लेकर अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन उनके अनुभव को देखते हुए उम्मीद है कि उनको भी कम से कम 3 करोड़ तक की फीस मिल रही होगी।

Previous Post

जानिए क्यों भारतीय टीम में खेलने के बाद भी संजू सैमसन बल्ला फेंक कर छोड़ने जा रहे थे क्रिकेट

Next Post

7 कप्तान जिन्होंने एक आईपीएल टीम के लिए सबसे ज्यादा बार जीता है टॉस

Nitesh Pratap

Nitesh Pratap

Next Post
7 कप्तान जिन्होंने एक आईपीएल टीम के लिए सबसे ज्यादा बार जीता है टॉस

7 कप्तान जिन्होंने एक आईपीएल टीम के लिए सबसे ज्यादा बार जीता है टॉस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Categories

  • Home
  • News
  • Stats
  • Feature
  • Featured
  • Video
  • Trending

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV

No Result
View All Result
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV