• About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy
Tuesday, July 29, 2025
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result

जब ड्वेन ब्रावो की दोस्ती ने कायरन पोलार्ड को बनाया आईपीएल का सबसे महंगा विदेशी खिलाड़ी

Nitesh Pratap by Nitesh Pratap
April 30, 2022
in Feature
0
जब ड्वेन ब्रावो की दोस्ती ने कायरन पोलार्ड को बनाया आईपीएल का सबसे महंगा विदेशी खिलाड़ी

वेस्टइंडीज के अनुभवी ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अच्छा प्रदर्शन कर रहे है।

उन्होंने इस सीजन में अभी तक 8 मैच खेले है और 8.73 के इकॉनमी रेट के साथ 14 विकेट अपने नाम किये है। हालांकि उन्हें इस सीजन में बल्लेबाजी का उतना मौका नहीं मिला है।

वहीं उनके देश के साथ कायरन पोलार्ड इस सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे है। वेस्टइंडीज के ये दोनों ही खिलाड़ी बहुत अच्छे दोस्त है।

हाल ही कुछ दिनों पहले जब ये दोनों खिलाड़ी इस सीजन में मिले थे तब ब्रावो पोलार्ड के सम्मान में झुके थे। सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी वायरल हुआ था।

ब्रावो के आईपीएल करियर की बात की जाए तो वो 2008 के सीजन से लगातार आईपीएल खेल रहे है। वहीं पोलार्ड 2010 के सीजन से लगातार खेल रहे है। ब्रावो ने पिछले साल पोलार्ड को लेकर एक दिलचस्प किस्सा सुनाया था।

उन्होंने बताया कि पोलार्ड को मुंबई इंडियंस टीम से जोड़ने में उन्होंने अपनी अहम भूमिका निभाई थी।

ब्रावो 2008 और 2010 में मुंबई इंडियंस के लिए खेले थे थे और 2011 में वो चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के साथ जुड़ गए थे और ऐसे में मुंबई ब्रावो का रिप्लेसमेंट ढ़ूंढ रही थी।

ब्रावो ने बताया कि, “जब मुंबई इंडियंस को मेरे रिप्लेसमेंट के तौर पर एक खिलाड़ी की तलाश कर रही थी, तो मैंने उन्हें पोलार्ड का नाम सुझाया था। जब उन्होंने पोलार्ड से बातचीत की तो उस समय वह किसी क्लब के लिए खेल रहे थे।

इसके बाद मैंने फिर ड्वेन स्मिथ का नाम लिया और बाद में मुंबई ने उन्हें ही मेरे रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल कर लिया गया। मैंने अगले साल चैंपियंस लीग के दौरान राहुल संघवी से बात की और उनसे कहा पोलार्ड यहां है।

उनके पास जाओ और टूर्नामेंट शुरू होने से पहले कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लो।’ उस समय राहुल संघवी और रोबिन सिंह मुंबई छोड़कर पोलार्ड से मिलने के लिए हैदराबाद गए थे।

उन्होंने पोलार्ड को दो लाख यूएस डॉलर का कॉन्ट्रैक्ट दिया। 19 साल के पोलार्ड ने जब वह कॉन्ट्रैक्ट देखा तो वो हैरान हो गए थे। 2010 में मुंबई के लिए डेब्यू करने वाले पोलार्ड मुंबई इंडियंस के लिए ही खेल रहे है।

2010 की नीलामी में, एक से अधिक फ्रैंचाइज़ी ने पोलार्ड और शेन बॉन्ड के लिए अधिकतम ओपन-ऑक्शन बोली – $750,000 – लगाई। टाईब्रेकर के दौरान, मुंबई ने पोलार्ड के लिए विजयी बोली लगाई, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स ने बॉन्ड को खरीदा।

इस दौरान पोलार्ड सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बनकर उभरे। नीलामी में ऊपरी कीमत ज्यादा से ज्यादा 750,000 अमेरिकी डॉलर थी वही पोलार्ड को मिली।

इस दौरान उन्होंने कई बार टीम के लिए बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मैच जितवाया है। इस ऑलराउंडर ने अभी तक आईपीएल में 186 मैच खेले है और 148.90 के स्ट्राइक रेट की मदद से 3383 रन बनाये है। वहीं गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 68 विकेट लिए है।

वहीं ब्रावो के आईपीएल करियर की बात की जाए तो उन्होंने अभी तक 159 मैच खेले है और 8.38 के इकॉनमी रेट की मदद से 181 विकेट अपने नाम किये है। वो इस समय आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज है।

वहीं बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 111 पारियों में 130.22 के इकॉनमी रेट के साथ 1547 रन बनाये है। इस दौरान वो 5 अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे है।

कायरन पोलार्ड की टीम मुंबई इंडियंस जो 5 बार आईपीएल का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। उनका इस सीजन में प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। मुंबई ने अभी तक इस सीजन में 8 मैच खेले है और सभी हारे है।

वहीं ब्रावो की टीम चेन्नई सुपर किंग्स का भी हाल ज्यादा अच्छा नहीं है। उन्होंने इस सीजन में 8 मैच खेले है जिनमें से टीम को 2 में जीत और 4 में हार का सामना करना पड़ा है।

Previous Post

सुरेश रैना करना चाहते थे खुदकुशी : सीनियर करते हॉकी स्टिक से पिटाई और ठंड रात में डाल देते थे पानी

Next Post

विराट कोहली की 53 गेंदों पर 58 रन की पारी आरसीबी को पड़ी महंगी, गुजरात जीता

Nitesh Pratap

Nitesh Pratap

Next Post
विराट कोहली की 53 गेंदों पर 58 रन की पारी आरसीबी को पड़ी महंगी, गुजरात जीता

विराट कोहली की 53 गेंदों पर 58 रन की पारी आरसीबी को पड़ी महंगी, गुजरात जीता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Categories

  • Home
  • News
  • Stats
  • Feature
  • Featured
  • Video
  • Trending

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV

No Result
View All Result
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV