• About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy
Saturday, June 7, 2025
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result

अंबाती रायडू ने किया आईपीएल से संन्यास का ऐलान, फिर डिलीट कर दिया ट्वीट

Utkarsh Mishra by Utkarsh Mishra
May 14, 2022
in Feature
0
अंबाती रायडू ने किया आईपीएल से संन्यास का ऐलान, फिर डिलीट कर दिया ट्वीट

अंबाती रायडू ने शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग 2022 को सोशल मीडिया पर टूर्नामेंट का अपना आखिरी सीजन घोषित किया।

“मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि यह मेरा आखिरी आईपीएल होगा। मैंने इसे खेलते हएबऔर 13 साल तक 2 महान टीमों का हिस्सा बनकर शानदार समय बिताया है।

शानदार यात्रा के लिए मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स को ईमानदारी से धन्यवाद देना पसंद करूंगा,” उन्होंने ट्वीट किया।

आंध्र प्रदेश में जन्मा यह बल्लेबाज वास्तव में किसी भी कप्तान के लिए सबसे बड़ा प्लस पॉइंट है क्योंकि वह क्रम में कहीं भी बल्लेबाजी कर सकता है।

चाहे वह पारी की शुरुआत में एंकरिंग हो या अंत में बड़े शॉट खेलना, रायुडू ने सभी चुनौतियों का सामना किया है और सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों को परेशान किया है।

विशेष रूप से, वह 2017 तक मुंबई इंडियंस से जुड़े रहे और उनके साथ तीन खिताब जीते। चेन्नई के साथ उन्होंने 2 खिताब जीते।

हालांकि कुछ देर बाद ही अंबाती रायडू ने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया, जिसके बाद यह कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्हें मैनेजमेंट ने मना किया होगा।

हाल ही में जडेजा को चोट के कारण टीम से बाहर होना पड़ा था और उनको लेकर भी कई अफवाहें उड़ाई गई थी। आकाश चोपड़ा ने तो कह दिया जडेजा 2023 में भी नहीं खेलेंगे।

रायडू का वर्तमान आईपीएल सीजन अच्छा नहीं रहा है। उन्होंने दो पारियों के अलावा कोई विशेष प्रदर्शन नही किया है।

चेन्नई के साथ रायुडू का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2018 सीजन में रहा था जब उन्होंने पारी की शुरुआत करते हुए बेहद शानदार बल्लेबाजी की थी।

इस प्रदर्शन के बल पर उनको भारतीय टीम में जगह मिली थी हालांकि उनको 3डी खिलाड़ी विजय शंकर ने रिप्लेस कर दिया था।

भारतीय टीम के लिए न्यूज़ीलैंड दौरे पर अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद जब वर्ल्ड कप में उनको जगह नहीं दी गई तो उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।

लेकिन रायडू घरेलू क्रिकेट में और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए लगातार खेलते रहे और शानदार प्रदर्शन किया। हालांकि इस साल उनका प्रदर्शन कुछ ज्यादा ही खराब हो गया है।

रायुडू को इस साल 6 करोड़ से ज्यादा की कीमत देकर टीम में शामिल किया गया था और उनको खरीदने के लिए हैदराबाद भी रेस में थी।

रायुडू ने आईपीएल में उन गेंदबाजो को जबरदस्त तरीके से धुना है जिनको कोई अन्य बल्लेबाज सजग होकर खेलता है। राशिद खान उनको आज तक आउट नहीं कर पाए हैं।

Played cricket with you since our u-19 days. Always admire your batting and energy you give on the field. Wish you well for your journey ahead brother. You have done very well and should be proud of your achievement @RayuduAmbati

— Irfan Pathan (@IrfanPathan) May 14, 2022

भारतीय टीम के लिए न्यूज़ीलैंड दौरे पर अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद जब वर्ल्ड कप में उनको जगह नहीं दी गई तो उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।

लेकिन रायडू घरेलू क्रिकेट में और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए लगातार खेलते रहे और शानदार प्रदर्शन किया। हालांकि इस साल उनका प्रदर्शन कुछ ज्यादा ही खराब हो गया है।

रायुडू को इस साल 6 करोड़ से ज्यादा की कीमत देकर टीम में शामिल किया गया था और उनको खरीदने के लिए हैदराबाद भी रेस में थी।

रायुडू ने आईपीएल में उन गेंदबाजो को जबरदस्त तरीके से धुना है जिनको कोई अन्य बल्लेबाज सजग होकर खेलता है। राशिद खान उनको आज तक आउट नहीं कर पाए हैं।

Previous Post

5 क्रिकेटर जिन्होंने अंडर-19 और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट दो अलग-अलग देशों के लिए खेला

Next Post

5 भारतीय खिलाड़ियों की जोड़ी जिन्होंने एक ही दिन किया डेब्यू लेकिन करियर रहा बिल्कुल विपरीत

Utkarsh Mishra

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Categories

  • Home
  • News
  • Stats
  • Feature
  • Featured
  • Video
  • Trending

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV