• About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy
Monday, June 9, 2025
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result

मुंबई इंडियंस द्वारा नीलामी में खरीदे गए 6 खिलाड़ी जिन्होंने उम्मीदों से बेहतर प्रदर्शन किया

Nitesh Pratap by Nitesh Pratap
March 25, 2022
in Feature
0
मुंबई इंडियंस द्वारा नीलामी में खरीदे गए 6 खिलाड़ी जिन्होंने उम्मीदों से बेहतर प्रदर्शन किया

इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में मुंबई इंडियंस सबसे सफल फ्रेंचाइजी है। उन्होंने अब तक 5 बार आईपीएल अपने नाम किया है। मुंबई 2008 में टूर्नामेंट के पहले एडिशन से खेलती हुई आ रही है।

मुंबई की टीमसे कुछ बड़े इंटरनेशनल खिलाड़ी खेल चुके हैं। इस लिस्ट में सचिन तेंदुलकर, शॉन पोलक, रिकी पोंटिंग और सनथ जयसूर्या जैसे बड़े नाम शामिल हैं। तेंदुलकर, पोंटिंग और पोलक ने फ्रेंचाइजी की कप्तानी भी कर चुके हैं।

एमआई ने आईपीएल के पहले कुछ सीजन में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था । 2013 में मुंबई की किस्मत बदली जब उन्होंने रोहित शर्मा की कप्तानी में आईपीएल का पहला खिताब जीता।

इसके बाद 2015 , 2017, 2019 और 2020 में ट्रॉफी जीती थी। इन सालों में मुंबई ने MI ने कुछ मैच जीतने वाले खिलाड़ियों को खरीदा है।

इन खिलाड़ियों ने टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। तो आज हम आपको उन 5 खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे है जिन्होंने मुंबई के लिए बेहतरीन प्रदर्शन करके दिखाया है।

6. ईशान किशन

इशान किशन ने गुजरात लायंस के लिए खेलते हुए अपना करियर शुरू किया था। वह 2016 में भारतीय अंडर-19 टीम के कप्तान थे इस टीम में ऋषभ पंत भी खेल रहे थे। ईशान किशन का प्रदर्शन शुरू से ही अच्छा रहा था और गुजरात ने उन्हें 3.5 करोड़ रुपए देकर खरीदा था।

किशन ने गुजरात के लिए कुछ मौकों पर अच्छी पारियां खेली थी पर उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले। गुजरात टीम अपने निर्धारित 2 साल पूरे करने के बाद आईपीएल से बाहर हो गई।

इसके बाद अगली इनामी में मुंबई ने ईशान किशन पर भरोसा जताया और उन्हें 6.2 करोड़ रुपए की राशि में खरीदा। उन्होंने मुंबई के लिए काफी अच्छा प्रदर्शन किया जो सबकी उम्मीदों से बेहतर था। यही वजह रही कि मुंबई ने उन्हें 15.25 करोड़ रुपए देकर दोबारा खरीदा था।

5. कीरोन पोलार्ड

2009 चैंपियंस लीग टी20 और बिग बैश में शानदार प्रदर्शन के बाद, कीरोन पोलार्ड आईपीएल 2010 की नीलामी में डिमांड में थे। चेन्नई सुपर किंग्स कोलकाता नाइट राइडर्स, मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच पोलार्ड को खरीदने की होड़ मची हुई थी।

आखिरकार पोलार्ड अंत में मुंबई ने साढ़े छह करोड़ से कुछ ज्यादा पैसे खर्च किये।

हालांकि पोलार्ड को केवल साढ़े तीन करोड़ रुपये ही दिए गए क्योंकि टाईब्रेकर के नियम के हिसाब से पर्स में मौजूद रकम ही खिलाड़ी को दी जानी थी और उससे ऊपर के सारे पैसे आईपीएल के खाते में चले गए।

तब से लेकर अब तक वेस्टइंडीज का यह ऑलराउंडर मुंबई टीम का मुख्य सदस्य बन चुका हैं। पोलार्ड ने आईपीएल में अभी तक 178 मैच खेले है और 149.77 के स्ट्राइक रेट की मदद से 3268 रन अपने नाम किये है।

इस दौरान उनके बल्ले से 16 अर्धशतक निकले है। वहीं गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 65 विकेट लिए है।

4. सूर्यकुमार यादव

आईपीएल में सूर्यकुमार यादव का सफर काफी दिलचस्प रहा है। उन्हें 2012 में मुंबई ने खरीदा लेकिन उन्होंने केवल एक मैच ही खेलने को मिला। उस मैच में शून्य पर आउट हो गए थे ,

2014 की आईपीएल नीलामी में, उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा था। वह अगले कुछ सीजन तक इसी फ्रेंचाइजी के लिए खेले और अच्छा प्रदर्शन करके दिखाया।

मुंबई ने उन्हें 2018 की नीलामी में 3.2 करोड़ में अपने साथ जोड़ा और फिर उस सीजन में इस प्रतिभाशाली बल्लेबाज ने 14 मैचों में 133.33 के स्ट्राइक रेट से 512 रन बनाए, जिसमें चार अर्द्धशतक शामिल थे।

यादव ने 2019 और 2020 के सीजन में 424 और 480 रन अपने खाते में जोड़े और इन दोनों सीजन में मुंबई को खिताब जितवाने में अहम भूमिका निभाई थी।

2021 में वो अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे लेकिन फ्रेंचाइजी ने उन्हें 2022 की मेगा नीलामी से पहले 8 करोड़ में रिटेन कर लिया था।

3. जसप्रीत बुमराह

जसप्रीत बुमराह की प्रतिभा को पहचानने का श्रेय भारत के और एमआई के पूर्व कोच जॉन राइट को जाना चाहिए। वो अहमदाबाद में कुछ घरेलू टी20 मैच देखने आए थे और उन्होंने बुमराह को गुजरात के लिए दो मैचों में गेंदबाजी करते देखा था। इसके बाद बुमराह की जिंदगी ही बदल गयी।

जसप्रीत बुमराह इस समय भारत के और मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाजी आक्रमण को लीड करते है। उनके आईपीएल करियर की बात की जाए तो उन्होंने
अभी तक 106 मैच खेले है और 7.42 के इकॉनमी रेट के साथ 130 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई है।

2. लसिथ मलिंगा

श्रीलंका के दिग्गज लसिथ मलिंगा आईपीएल 2022 में राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाजी कोच के रूप में नजर आएंगे।

2008 में आईपीएल के पहले सीजन में एमआई ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया था लेकिन चोट के कारण वो खेल नहीं पाए थे। उन्होंने 2009 में आईपीएल में डेब्यू किया।

वो अपनी खतरनाक यॉर्कर्स के लिए जानें जाते थे। उन्होंने आईपीएल में 122 मैच खेले है और 7.14 के इकॉनमी रेट से सबसे ज्यादा 170 विकेट अपने नाम किये है।

1. रोहित शर्मा

रोहित शर्मा 2013 में मुंबई की टीम में शामिल हुए थे और उनके आते ही मुंबई की किस्मत बदल गयी।

2013 में रोहित ने अपनी कप्तानी में मुंबई को आईपीएल का पहली बार खिताब जितवाया और अब तक कुल मिलाकर मुंबई को 5 बार आईपीएल का चैंपियन बना चुके हैं।

कप्तानी के अलावा उन्होंने बल्ले से भी अपना योगदान दिया है। रोहित ने अभी तक आईपीएल में 213 मैच खेले है और 130.4 के स्ट्राइक रेट की मदद से 5611 रन अपने नाम किये है। इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 40 अर्धशतक देखने को मिले है।

Previous Post

3 खिलाड़ी जिनको साथियों की गलती वजह से टेस्ट मैचों में 199 और 299 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटना पड़ा

Next Post

IPL 2021 रिवाइंड : क्वालीफायर में एमएस धोनी के शॉट देखकर विराट कोहली कुर्सी से उछलने पर हो गए थे मजबूर

Nitesh Pratap

Nitesh Pratap

Next Post
IPL 2021 रिवाइंड : क्वालीफायर में एमएस धोनी के शॉट देखकर विराट कोहली कुर्सी से उछलने पर हो गए थे मजबूर

IPL 2021 रिवाइंड : क्वालीफायर में एमएस धोनी के शॉट देखकर विराट कोहली कुर्सी से उछलने पर हो गए थे मजबूर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Categories

  • Home
  • News
  • Stats
  • Feature
  • Featured
  • Video
  • Trending

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV

No Result
View All Result
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV