• About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy
Sunday, June 8, 2025
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result

6 बल्लेबाज जिन्होंने बनाया है आईपीएल में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर

Nitesh Pratap by Nitesh Pratap
April 24, 2022
in Feature
0
6 बल्लेबाज जिन्होंने बनाया है आईपीएल में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर

टी20 फॉर्मेट में अगर कोई खिलाड़ी अपनी टीम के लिए शतक बनाता है तो ज्यादातर समय मैच जीतना भी काफी आसान हो जाता हैं। यही बात आईपीएल जैसे टी20 टूर्नामेंट में भी लागू होती हैं।

हालांकि किसी खिलाड़ी को क्रिकेट के इस छोटे फॉर्मेट में शतक लगाते हुए देखना इतना आम नहीं है, लेकिन कुछ क्रिकेटरों ने बड़ी पारियां खेलकर दिखाई है।

तो आज हम आपंको इंडियन प्रीमियर लीग के उन 5 खिलड़ियों के बारे में बताने जा रहे है जिन्होंने हाईएस्ट इंडिविजुअल स्कोर बनाये है। इस लिस्ट में केवल एक भारतीय खिलाड़ी शामिल है जबकि बाकी विदेशी हैं।

1. क्रिस गेल- 175* बनाम पुणे वारियर्स इंडिया, 2013

‘यूनिवर्स बॉस’ क्रिस गेल के नाम इस लीग में एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है।

उन्होंने 2013 के सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलते हुए पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 66 गेंदों पर 13 चौको और 17 छक्कों की मदद से 175* रन की बेहतरीन पारी खेली थी।

गेल ने इस मैच में 30 गेंदों में ही शतक जड़ दिया था। गेल की इस पारी की बदौलत बैंगलोर ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 263 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था।

वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी पुणे की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 133 रन ही बना पायी और 130 रन से मैच हार गयी।

2. ब्रेंडन मैकुलम- 158* बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, 2008

ब्रेंडन मैकुलम ने आईपीएल के पहले सीजन के पहले ही मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 73 गेंद में 10 चौको और 13 छक्कों की मदद से 158* रन की शानदार पारी खेली थी।

उनकी इस पारी की बदौलत कोलकाता ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 222 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की टीम 15.1 ओवरों में 82 रन पर सिमट गयी और 140 रन से ये मैच हार गयी।

3. एबी डिविलियर्स- 133* बनाम मुंबई इंडियंस, 2015

2015 में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मैच खेला गया था। इस मैच में आरसीबी के एबी डिविलियर्स ने 59 गेंदों पर 19 चौके और 4 छक्कों की मदद से 133* रनों की यादगार पारी खेली थी।

उन्होंने उस मैच में आरसीबी के कप्तान विराट कोहली के साथ रिकॉर्ड 215 रन की साझेदारी की थी। विराट ने इस मैच में 50 गेंद में 6 चौको और 4 छक्कों की मदद से 82* रन की पारी खेली थी।

इन दोनों की बदौलत आरसीबी ने 1 विकेट खोकर 235 रन का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 196 रन ही बना पायी और 39 रन से मैच हार गयी।

4. केएल राहुल- 132* बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, 2020

यूएई में 24 सितंबर, 2020 को पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मैच खेला गया था। इस मैच में आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब की टीम ने 20 ओवरों में 3 विकेट खोकर 206 रन बनाये। पंजाब की तरफ से सबसे ज्यादा रन कप्तान केएल राहुल ने बनाये। उन्होंने 69 गेंदों में 14 चौको और 7 छक्कों की मदद से नाबाद 132 रन की पारी खेली।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बैंगलोर की टीम 17 ओवर में 109 रन के स्कोर पर सिमट गयी और 97 रन से मैच हार गयी।

5. एबी डिविलियर्स- 129* बनाम गुजरात लायंस, 2016

इस लिस्ट में एक बार फिर डिविलियर्स अपना नाम दर्ज करवाने में सफल हो गए हैं। उन्होंने गुजरात लायंस के खिलाफ 52 गेंद में 10 चौको और 12 छक्कों की मदद से 129* रन की पारी खेली थी।

वहीं कप्तान कोहली ने भी 55 गेंद में 5 चौको और 8 छक्कों की मदद से 109 रन की पारी खेली थी। इन दोनों खिलाड़ियों की मदद से बैंगलोर ने 3 विकेट खोकर 248 रन का स्कोर खड़ा किया था।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात लायंस की टीम 18.4 ओवरों में 104 रन पर ऑलआउट हो गयी और 144 रन के विशाल अंतर से मैच हार गयी।

6. क्रिस गेल- 128* बनाम दिल्ली डेयरडेविल्स (दिल्ली कैपिटल्स), 2012

2012 में क्रिस गेल ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से खेलते हुए 62 गेंद में नाबाद 128 रन की पारी खेली थी। अपनी इस पारी में उन्होंने 7 चौके और 13 गगनचुंबी छक्के लगाए थे।

उनके अलावा कोहली ने भी 53 गेंद में 9 चौको और एक छक्के की मदद से 73* रन का योगदान दिया था।

इन दोनों खिलाड़ियों की पारियों की मदद से बैंगलोर ने 20 ओवर में 1 विकेट खोकर 215 रन का स्कोर बनाया था। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 194 रन ही बना सकी और 21 रन से मैच हार गयी।

Previous Post

बीसीसीआई अध्यक्ष ने किया एलान, मुंबई नहीं इन दो शहरों में होंगे आईपीएल के प्लेऑफ मुकाबले

Next Post

मुंबई के खिलाफ केएल राहुल ने जड़ा लगातार दूसरा शतक, लखनऊ नहीं बना सकी बड़ा स्कोर

Nitesh Pratap

Nitesh Pratap

Next Post
मुंबई के खिलाफ केएल राहुल ने जड़ा लगातार दूसरा शतक, लखनऊ नहीं बना सकी बड़ा स्कोर

मुंबई के खिलाफ केएल राहुल ने जड़ा लगातार दूसरा शतक, लखनऊ नहीं बना सकी बड़ा स्कोर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Categories

  • Home
  • News
  • Stats
  • Feature
  • Featured
  • Video
  • Trending

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV

No Result
View All Result
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV