• About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy
Sunday, July 6, 2025
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result

आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में खरीदे गए 5 सबसे युवा खिलाड़ी

Nitesh Pratap by Nitesh Pratap
February 15, 2022
in Feature
0
आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में खरीदे गए 5 सबसे युवा खिलाड़ी

आईपीएल 2022 का मेगा नीलामी खत्म हो चुकी है और इस मेगा नीलामी में कई फ्रेंचाइजी ने अनुभवी और युवा खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया है।

इस मेगा नीलामी में पूरी दुनिया के 590 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है लेकिन अंत में सिर्फ 204 खिलाड़ियों को ही टीमें खरीद पायी।

इस मेगा नीलामी में 11 ऐसे खिलाड़ी थे जिन्हें टीम ने 10 करोड़ या उससे ज्यादा की कीमत पर खरीदा। इस दौरान कई टीमों ने युवा खिलाड़ियों को भी अपनी टीम में शामिल किया।

तो चलिए आज हम आपको मेगा नीलामी में बिकने वाले पांच युवा खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे।

5. नूर अहमद- 17 साल

अफगानिस्तान के स्पिनर नूर अहमद को नई टीम गुजरात टाइटंस ने उनकी 30 लाख की बेस प्राइस पर खरीद लिया है।

इसके साथ ही 17 साल के अहमद इस साल की मेगा नीलामी में बिकने वाले सबसे युवा क्रिकेटर बन चुके हैं।

अहमद ने 35 टी20 मैच खेले है और 7.18 के इकॉनमी रेट से 35 विकेट अपने नाम किये है।

4. डेवाल्ड ब्रेविस- 18 साल

दक्षिण अफ्रीका के युवा क्रिकेटर और बेबी एबी के नाम से मशहूर डेवाल्ड ब्रेविस ने इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर अपना कब्जा जमाने में सफल हो गए है।

18 वर्षीय ब्रेविस को मुंबई इंडियंस ने 3 करोड़ में खरीद लिया जबकि उनका बेस प्राइस मात्र 20 लाख था। ब्रेविस दाएं हाथ से बेहतरीन बल्लेबाजी करने के अलावा स्पिन गेंदबाजी भी कर सकते है।

ब्रेविस ने इस साल हुए अंडर-19 वर्ल्ड कप में 6 मैच में 84.33 के औसत के साथ 506 रन अपने नाम किये है है। इस दौरान उन्होंने दो शतक और 3 अर्धशतक लगाए है।

3. अनीश्वर गौतम- 19 साल

अनीश्वर गौतम को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 20 लाख की उनकी बेस प्राइस पर खरीद लिया है। अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे अनीश्वर की उम्र इस समय 19 साल की है।

कर्नाटक के ऑलराउंडर अनीश्वर बाएं हाथ से बल्लेबाजी करने के साथ-साथ स्पिन गेंदबाजी भी करने में माहिर है।

2. राज बावा- 19 साल

हिमाचल प्रदेश के युवा क्रिकेटर राज अंगद बावा ने हाल ही में अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम के लिए बल्ले और गेंद दोनों से अच्छा प्रदर्शन किया था। था।

19 साल के इस ऑलराउंडर को पंजाब किंग्स ने उनकी 20 लाख की बेस प्राइस के बदले दो करोड़ में खरीद लिया है।

बावा ने वर्ल्ड कप में युगांडा के खिलाफ नाबाद 162 रन की बेहतरीन पारी खेली थी और फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ पांच विकेट लिए थे।

राज ने वर्ल्ड कप 2019 में 6 मैच खेले है और 63.00 की औसत के साथ 252 रन बनाये है। इस दौरान उन्होंने एक शतक लगाया है।

बावा ने गेंद के साथ भी अच्छा प्रदर्शन किया था। उन्होंने 6 मैच में 4.50 की इकॉनमी रेट से 9 विकेट अपने नाम किये है।

1. यश ढुल- 19 साल

अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम के कप्तान यश ढुल को दिल्ली कैपिटल्स ने 20 लाख की बेस प्राइस के बदले 50 लाख में खरीद लिया है।

ढुल ने हाल ही में वर्ल्ड कप में शानदार बल्लेबाजी की थी और सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक जड़ा था।

यश ने वर्ल्ड कप में 4 मैच खेले थे और 76.33 के औसत की मदद से 229 रन बनाये है। इस दौरान उन्होंने एक शतक और एक अर्धशतक लगाया है।

Previous Post

चोट के कारण वेस्टइंडीज के खिलाफ कल से शुरू होने वाली T20 श्रृंखला से वाशिंगटन सुंदर हुए बाहर

Next Post

आईपीएल 2022 में खेलने वाले 5 सबसे उम्रदराज खिलाड़ी

Nitesh Pratap

Nitesh Pratap

Next Post
आईपीएल 2022 में खेलने वाले 5 सबसे उम्रदराज खिलाड़ी

आईपीएल 2022 में खेलने वाले 5 सबसे उम्रदराज खिलाड़ी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Categories

  • Home
  • News
  • Stats
  • Feature
  • Featured
  • Video
  • Trending

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV

No Result
View All Result
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV