• About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy
Friday, July 18, 2025
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result

5 खिलाड़ी जिन्हें चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2023 की नीलामी में बना सकती हैं निशाना

Nitesh Pratap by Nitesh Pratap
May 20, 2022
in Feature
0
5 खिलाड़ी जिन्हें चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2023 की नीलामी में बना सकती हैं निशाना

आईपीएल 2022 में 4 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स इस सीजन में अच्छा प्रदर्शन करने में पूरी तरह से फेल हो गयी। वो इस सीजन में प्लेऑफ में क्वालीफाई नहीं कर पाए है।

यह तीन साल में दूसरी बार है जब सीएसके प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने में नाकाम रही है। अब ये बात तय है कि टीम मैनेजमेंट अगले सीजन के लिए टीम में कुछ बदलाव करेगा।

वह इस सीजन में खराब प्रदर्शन करने वाले को बाहर का रास्ता दिखा सकती है वहीं चेन्नई कुछ नए खिलाड़ियों को अगली नीलामी में अपने साथ जोड़ सकती हैं।

तो इसी चीज को लेकर आज हम आपको हम उन पांच खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जिन्हें चेन्नई सुपर किंग्स की टीम नीलामी में आईपीएल 2023 के लिए अपना निशाना बना सकती हैं।

1) सैम करन

इंग्लैंड के इस खिलाड़ी ने चोट के चलते इस सीजन से हालांकि वो अगले साल आईपीएल में हिस्सा ले सकता हैं। वो 2020 और 2021 में चेन्नई टीम का हिस्सा थे और इस दौरान उन्होंने टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करके दिखाया है।

करन को इसी कारण टीम दोबारा अपनी टीम में शामिल करने की पूरी कोशिश करेगी। ब्रावो की उम्र इस समय 38 साल की है तो वह चेन्नई के साथ लंबे समय के लिए नहीं रह पाएंगे।

ऐसे में भी चेन्नई उन्हें ब्रावो के रिप्लेसमेंट के रूप में अपने साथ दोबारा जोड़ सकती हैं। इस ऑलराउंडर ने अभी तक 32 मैच खेले है और 9.21 के इकॉनमी रेट की मदद से 32 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है।

वहीं बललेबाजी की बात करें तो उनके नाम 149.78 के स्ट्राइक रेट की मदद से 337 रन दर्ज है.इस दौरान सैम करन के बल्ले से 2 अर्धशतक देखने को मिले है।

2) बेन स्टोक्स

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने बेन स्टोक्स को नया टेस्ट कप्तान बना दिया है और इस वजह से वो आईपीएल 2022 की तरह अगले सीजन से अपना नाम वापस ले सकते हैं।

वहीं अगर वो अगले साल खेलते हैं तो चेन्नै इस अनुभवी ऑलराउंडर को निशाना बना सकती हैं। इस सीजन में चेन्नई का मिडिल आर्डर काफी स्ट्रगल करता हुआ दिखाई दिया है।

स्टोक्स ऐसे खिलाड़ी है जो उनकी इस समस्या को हल कर सकते हैं और साथ ही साथ वो गेंदबाजी में जरुरत पड़ने पर टीम को विकेट भी निकालकर दे सकते हैं।

उन्होंने आईपीएल में अभी तक कुल 43 मैच खेले है और 134.5 के स्ट्राइक रेट की मदद से 920 रन बनाये है। इस दौरान उनके बल्ले से 2 शतक और 2 अर्धशतक लगाए है। वहीं गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 8.56 के इकॉनमी रेट के साथ 28 विकेट लिए है।

3) काइल जेमिसन

काइल जेमिसन भी इस लिस्ट में अपना नाम दर्ज करवाने में सफल हो गए है। सीएसके कीवी ऑलराउंडर को अगली नीलामी में अपनी टीम में शामिल कर सकती हैं।

जेमिसन को आईपीएल में खेलने का अनुभव है और उन्होंने अच्छा प्रदर्शन भी करके दिखाया है। वह आरसीबी के सबसे महंगे खिलाड़ियों में से एक हैं।

4) एडम जंपा

चेन्नई को इस समय एक क्वॉलिटी स्पिनर की कमी खली है। वहीं उनकी इस कमी को ऑस्ट्रलियाई स्पिनर एडम जंपा पूरी कर सकते हैं। इसी कारण सीएसके अगली नीलामी में आईपीएल 2023 के लिए उन्हें निशाना बना सकती हैं।

जंपा के आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने 14 मैच खेले है और 7.74 के इकॉनमी रेट की मदद से 21 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाने में सफलता पायी है।

5) दिनेश बाना

एमएस धोनी हो सकता हैं की अगले सीजन में ना खेले इसी वजह से टीम मैनेजमेंट युवा विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश बाना को टारगेट कर सकते हैं।

वो बड़ी-बड़ी हिट लगा सकते हैं और लंबे समय के लिए चेन्नई के लिए फायदे का सौदा साबित होंगे। वो धोनी का सही रिप्लेसमेंट होंगे। उन्होंने इस साल हुए अंडर-19 वर्ल्ड कप में अच्छा प्रदर्शन किया था।

Previous Post

करो या मरो के मुकाबले में विराट कोहली ने अर्धशतक जड़कर दिलाई बैंगलोर को जीत

Next Post

5 क्रिकेटर जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत देर से की लेकिन अच्छा प्रदर्शन करते हुए छोड़ी छाप

Nitesh Pratap

Nitesh Pratap

Next Post
5 क्रिकेटर जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत देर से की लेकिन अच्छा प्रदर्शन करते हुए छोड़ी छाप

5 क्रिकेटर जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत देर से की लेकिन अच्छा प्रदर्शन करते हुए छोड़ी छाप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Categories

  • Home
  • News
  • Stats
  • Feature
  • Featured
  • Video
  • Trending

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV

No Result
View All Result
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV