• About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy
Saturday, July 12, 2025
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result

5 खिलाड़ी जिन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने साइन किया था लेकिन कभी खेलने का मौका नहीं दिया

Nitesh Pratap by Nitesh Pratap
January 27, 2022
in Feature
0
5 खिलाड़ी जिन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने साइन किया था लेकिन कभी खेलने का मौका नहीं दिया

दिल्ली कैपिटल्स ने पिछले तीन आईपीएल सीजन से बेहतरीन प्रदर्शन किया है। दिल्ली का नाम 2008 से लेकर 2018 तक दिल्ली डेयरडेविल्स था लेकिन 2019 के सीजन से पहले टीम का नाम दिल्ली कैपिटल्स कर दिया गया।

श्रेयस अय्यर ने 2019 में डीसी की कप्तानी की और टीम को तीसरे स्थान पर पहुंचाया। अगले साल डीसी ने पहली बार आईपीएल फाइनल में जगह बनाई लेकिन मुंबई इंडियंस के हाथों उन्हें हार झेलनी पड़ी।

2021 में ऋषभ पंत ने टीम की बागडोर संभाली और टीम फिर तीसरे स्थान पर रही। आईपीएल 2022 मेगा नीलामी से पहले डीसी ने पंत, एनरिक नॉर्खिया, पृथ्वी शॉ और अक्षर पटेल को रिटेन किया है।

ये चारों ही खिलाड़ी दिल्ली कैपिटल्स के लिए काफी मैच खेल चुके हैं। वहीं आज हम आपको उन 5 खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे है जिन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा लेकिन उन्हें कभी खेलने का मौका नहीं मिल पाया।

1. बेन ड्वारशुइस

दिल्ली कैपिटल्स ने ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज बेन ड्वारशुइस को क्रिस वोक्स के रिप्लेसमेंट के रूप में शामिल किया था।

वोक्स ने आईपीएल 2021 के दूसरे चरण से अपना नाम वापस ले लिया था। हालांकि डीसी ने बेन को एक भी मैच में नहीं खिलाया।

ड्वारशुइस बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं जिन्होंने बिग बैश लीग में शानदार प्रदर्शन करके दिखाया है। 2018 में पंजाब किंग्स ने उन्हें साइन किया था लेकिन वहां पर भी उन्हें खेलने का मौका नहीं मिल सका।

2. नाथू सिंह

अनकैप्ड भारतीय तेज गेंदबाज नाथू सिंह को 2019 में दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी टीम में शामिल किया था। डीसी ने 2019 में एक बार भी उन्हें अपनी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं बनाया था।

सिंह को अगले साल टीम ने रिलीज कर दिया था। दाएं हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज 2017 में गुजरात लायंस (जीएल) टीम का हिस्सा थे। उन्होंने गुजरात के लिए दो मैच खेले और एक बल्लेबाज को पवेलियन का रास्ता दिखाया।

3. बंडारू अयप्पा

आंध्र प्रदेश के तेज गेंदबाज बंडारू अयप्पा ने 2019 में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से अपना पहला आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया था।

जहां उन्हें श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, रिकी पोंटिंग और सौरव गांगुली के साथ ड्रेसिंग रूम साझा किया था। अयप्पा के घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया है।

लेकिन वह डीसी की प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने में नाकाम रहे। दिल्ली ने उन्हें आईपीएल 2020 से पहले रिलीज कर दिया था। उसके बाद से उन्हें किसी ने नहीं खरीदा है।

4. कुलवंत खेजरोलिया

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पूर्व तेज गेंदबाज कुलवंत खेजरोलिया को दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2021 में रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के रूप में अपनी टीम में शामिल किया था।

दिल्ली की तरफ से उन्हें खेलने का मौका नहीं मिल पाया। अनकैप्ड भारतीय पेसर ने 2018 और 2019 के सीजन में बैंगलोर के लिए 5 मैच खेले थे और 3 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया था।

उन्होंने अपना आईपीएल डेब्यू 4 अप्रैल 2018 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ किया था। वहीं आखिरी मैच उन्होंने 4 मई 2019 को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेला था।

5. विष्णु विनोद

इस लिस्ट में एक और पूर्व रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बल्लेबाज विष्णु विनोद भी अपना नाम दर्ज करवाने में सफल हो गए है।

अनकैप्ड भारतीय विकेटकीपर ने आईपीएल 2021 की नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स से अपना कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया था। विनोद ने 2017 में आरसीबी के लिए तीन मैचों में केवल 19 रन बनाए।

इसके बाद टीम ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया था। विष्णु 2018, 2019 और 2020 में अनसोल्ड रहे थे। आईपीएल 2021 में उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी टीम में शामिल किया।

हालांकि उन्हें प्लेइंग इलेवन का हिस्सा कभी नहीं बनाया गया क्योंकि उनके पास ऋषभ पंत थे जो विकेटकीपिंग कर सकते थे। इसके बाद दिल्ली ने आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी से पहले उन्हें रिलीज कर दिया है।

Previous Post

भारत का नया टेस्ट कप्तान चुनने पर मांजरेकर ने कहा रवि शास्त्री की इज्जत करता हूं पर वो मूर्खों जैसी बात करते हैं

Next Post

रविचंद्रन अश्विन को दोबारा भारत की टीम से बाहर किए जाने का कारण आया सामने

Nitesh Pratap

Nitesh Pratap

Next Post
रविचंद्रन अश्विन को दोबारा भारत की टीम से बाहर किए जाने का कारण आया सामने

रविचंद्रन अश्विन को दोबारा भारत की टीम से बाहर किए जाने का कारण आया सामने

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Categories

  • Home
  • News
  • Stats
  • Feature
  • Featured
  • Video
  • Trending

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV

No Result
View All Result
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV