• About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy
Friday, July 25, 2025
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result

5 खिलाड़ी जो आईपीएल 2022 की नीलामी में महंगे बिके पर मैदान में हुए फ्लॉप

Nitesh Pratap by Nitesh Pratap
April 23, 2022
in Feature
0
5 खिलाड़ी जो आईपीएल 2022 की नीलामी में महंगे बिके पर मैदान में हुए फ्लॉप

आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में सभी 10 खिलड़ियों ने खिलाड़ियों पर जमकर पैसा बहाया है। सभी टीमों ने अपना मजबूत स्क्वॉड बनाने की कोशिश की है जिससे वो इस सीजन में अच्छा प्रदर्शन कर पाए।

इस सीजन में अभी तक कुछ ऐसे खिलाड़ी देखने को मिले है जिन्हें फ्रेंचाइजी ने बड़ी कीमत में अपने साथ जोड़ा और उन्होंने टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करके दिखाया।

वहीं कुछ ऐसे भी खिलाड़ी देखने को मिले है जो भारी कीमत पर तो बिके है लेकिन अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे है। तो आज हम आपको उन 5 खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे है जो मेगा नीलामी में महंगे बिके लेकिन अभी तक अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे है।

1. ईशान किशन

मुंबई इंडियंस ने इस विकेटकीपर बल्लेबाज को 15 करोड़ 25 लाख रुपये में दोबारा अपनी टीम में शामिल किया। हालांकि उनका बेस प्राइस 2 करोड़ का था। वो आईपीएल में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी थे।

मुंबई ने जिस तरह के प्रदर्शन की उम्मीद की थी उसकी झलक उन्होंने शरुआती दो मैचों में अर्धशतक जड़ते हुए दिखा दी थी। हालांकि अगले मैचों में वो रन बनाने में नाकाम रहे है।

उन्होंने इस सीजन में अभी तक 7 मैच खेले है और 116.46 के स्ट्राइक रेट की मदद से 191 रन ही बना पाए है। चेन्नई के खिलाफ खेले गए अपने पिछले मैच में वो खाता भी नहीं खोल पाए थे।

2. शाहरुख खान

पंजाब किंग्स ने शाहरुख खान को 9 करोड़ की बड़ी कीमत में दोबारा अपनी टीम में शामिल किया था। टीम ने उन्हें इतनी बड़ी रकम में इसलिए खरीदा था क्योंकि उन्होंने घेरलू क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन करके दिखाया था।

हालांकि वो आईपीएल 2022 में अपनी घेरलू क्रिकेट की फॉर्म को बरकरार नहीं रख सके। वो इस सीजन में अच्छा प्रदर्शन करने में पूरी तरह से फेल हो गए है।

उन्होंने इस सीजन में अभी तक 7 मैच खेले है और 100.00 के स्ट्राइक रेट के साथ मात्र 98 रन ही बना पाए है। पंजाब ने उन्हें 2021 की नीलामी में भी 5.25 करोड़ में खरीदा था।

शाहरुख अपने डेब्यू सीजन में भी ज्यादा अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। 2021 में उन्होंने 11 मैच खेले थे और 134.21 के स्ट्राइक रेट के साथ 153 रन बनाये थे।

3. शार्दुल ठाकुर

ऑलराउंडर शार्दुल पिछले सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का हिस्सा थे। वहीं 2022 की मेगा नीलामी में उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने 10.75 करोड़ की भारी भरकम राशि में अपने साथ जोड़ लिया था।

हालांकि जिस प्रदर्शन की उम्मीद उनसे की गयी थी वो उस तरह का प्रदर्शन करने में नाकाम रहे है। उन्होंने इस सीजन में 7 मैच खेले है और 9.60 के खराब इकॉनमी रेट के साथ सिर्फ 4 विकेट ही लिए है। वहीं बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 80 रन बनाये है।

4. रोमारियो शेफर्ड

वेस्टइंडीज के इस ऑलराउंडर खिलाड़ी को सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 7.75 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया था। हालांकि दोनों ही विभागों में उन्होंने टीम को निराश किया है।

शेफर्ड को हैदराबाद ने 2 मैचों में खिलाया। उन्होंने इन मैचों में 123.08 के स्ट्राइक रेट की मदद से केवल 32 रन बनाये। वहीं इन दो मैचों में मध्यम गति से गेंदबाजी करते हुए 9.38 के खराब इकॉनमी रेट के साथ 3 विकेट लिए है।

5. टिम डेविड

टिम डेविड दुनियाभर की टी20 लीग में खेलते है और वहां पर उन्होंने बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन करके दिखाया है। वो बड़ी-बड़ी हिट लगाने के लिए जानें जाते है।

इसी वजह से मुंबई इंडियंस की टीम ने उन्हें 8.25 करोड़ की बड़ी कीमत में अपनी टीम में शामिल किया था। हालांकि उन्होंने मुंबई को निराश किया। उन्होंने इस सीजन में 3 मैच खेले और 100.0 के स्ट्राइक रेट से मात्र 14 रन बनाये।

आईपीएल अंक तालिका : दिल्ली को हराते हुए राजस्थान रॉयल्स पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंची

Previous Post

दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत ने की बेहद शर्मनाक हरकत, शेन वाटसन ने बचाई आईपीएल की गरिमा

Next Post

मैदान में घुसने वाले प्रवीण आमरे पर लगा बैन, ऋषभ पंत और शार्दुल ठाकुर को भी सजा

Nitesh Pratap

Nitesh Pratap

Next Post
मैदान में घुसने वाले प्रवीण आमरे पर लगा बैन, ऋषभ पंत और शार्दुल ठाकुर को भी सजा

मैदान में घुसने वाले प्रवीण आमरे पर लगा बैन, ऋषभ पंत और शार्दुल ठाकुर को भी सजा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Categories

  • Home
  • News
  • Stats
  • Feature
  • Featured
  • Video
  • Trending

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV

No Result
View All Result
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV