• About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy
Wednesday, May 14, 2025
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result

केएल राहुल के पंजाब किंग्स छोड़ने के बाद ये 5 खिलाड़ी बन सकते है टीम के कप्तान

Nitish by Nitish
November 11, 2021 - Updated on November 15, 2021
in Feature
0
केएल राहुल के पंजाब किंग्स छोड़ने के बाद ये 5 खिलाड़ी बन सकते है टीम के कप्तान

मीडिया में इस बात की चर्चा इस समय बहुत जोरों पर है कि पंजाब किंग्स के कप्तान केएल राहुल फ्रेंचाइजी से अलग हो सकते है। इसलिए, फ्रेंचाइजी को अब एक नए कप्तान की ज़रूरत है।

आईपीएल में अन्य टीमों की तुलना में पंजाब किंग्स ने कप्तानी में सबसे ज़्यादा बदलाव किये है लेकिन फ़िर भी पंजाब टूर्नामेंट नहीं जीत पायी। पिछले कुछ सीज़न में पंजाब किंग्स के प्रदर्शन की बात करें तो टीम प्लेऑफ तक नहीं पहुंच पायी है।

तो चलिए आज हम आपको ऐसे कुछ खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जिन्हें पंजाब किंग्स आईपीएल 2022 में कप्तान तौर पर मेगा ऑक्शन में खरीद सकती है।

मयंक अग्रवाल

पंजाब किंग्स आईपीएल-2022 में मयंक अग्रवाल को कप्तान बना सकती है क्योंकि मयंक पंजाब किंग्स तरफ़ से खेलते है। अगर पंजाब किंग्स उन्हें कप्तान के रूप में आगे बढ़ाना चाहती है तो वह एक अच्छे विकल्प होंगे।

मयंक ने इस सीज़न में 12 मैच खेले और 140.44 के स्ट्राइक रेट के साथ 441 रन बनाये थे। इस दौरान उन्होंने 4 अर्धशतक भी जड़े। 2018 से जब से मयंक पंजाब टीम से जुड़े है।

2018 के सीज़न को छोड़कर 2019 और 2020 के सीज़न में अच्छा प्रदर्शन किया था। तो दो नई आईपीएल फ्रेंचाइजी आने के बाद भी पंजाब के पास मयंक के रूप में बेहतरीन कप्तान और बल्लेबाज़ मौजूद है। बस पंजाब किंग्स को उन्हें रिटेन करने की ज़रूरत है।

डेविड वार्नर

यह पक्का है कि डेविड वार्नर आईपीएल-2022 में सनराइज़र्स हैदराबाद की तरफ़ से नहीं खेलने वाले है वार्नर आईपीएल सीज़न में इस बार अच्छी फॉर्म में नहीं थे।

पहले उनसे बीच सीज़न में कप्तानी छीन ली गयी फिर उन्हें प्लेइंग इलेवन से भी बाहर कर दिया गया। हैदराबाद का प्रदर्शन इस साल बहुत ख़राब था।

टीम अंकतालिका में सबसे निचले पायदान पर रही लेकिन अगर वार्नर टी-20 वर्ल्ड कप में अच्छा प्रदर्शन करते है तो आईपीएल-2022 में उन पर बड़ी बोली लग सकती है। डेविड वॉर्नर अगर फॉर्म में हो तो कभी भी मैच का रुख पलट सकते। है।

अगर पंजाब किंग्स किसी विदेशी खिलाड़ी को कप्तान बनाना चाहती है तो वार्नर बिल्कुल सही खिलाड़ी है और 2016 में हैदराबाद ने उन्हीं की कप्तानी में ख़िताब जीता था। यदि डेविड वॉर्नर मेगा ऑक्शन से पहले फॉर्म में आते हैं तो पंजाब किंग्स को डेविड वॉर्नर को ट्रेड करके उन्हें कप्तान बना देना चाहिए।

श्रेयस अय्यर

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी श्रेयस अय्यर अगर मेगा ऑक्शन में आते है तो पंजाब उन्हें टीम में ज़रूर शामिल करेगी क्योंकि श्रेयस अय्यर की ही कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स 2020 में फाइनल थी।

जब से उन्होंने टीम की कप्तानी करनी शुरू की थी। तब से दिल्ली के प्रदर्शन में बहुत सुधार आया था लेकिन कंधे चोट के चलते वो आईपीएल 2021 के पहले चरण में नहीं खेले थे और उनकी जगह कप्तानी दिल्ली को दे दी गयी थी।

अय्यर ऐसे खिलाड़ी है जिन्हें पंजाब किंग्स आईपीएल-2022 में अपनी टीम में शामिल करने को देख रही है। अय्यर और ऋषभ पंत दोनों में से किसी एक को रिटेन करेंगी और रिटेन करने के चांस पंत के ज़्यादा है।

तो पंजाब किंग्स अपने नए कप्तान के तौर पर अय्यर मिल सकते है।अय्यर के टीम में आने से से मिडिल आर्डर में मजबूती आएगी।

कीरोन पोलार्ड

कीरोन पोलार्ड किस तरीके के खिलाड़ी है। उससे हर कोई वाकिफ है। कीरोन पोलार्ड को कोई भी फ्रेंचाइजी ट्रेड करना चाहेगी क्योंकि मुंबई इंडियंस हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन जसप्रीत बुमराह और रोहित शर्मा को रिटेन कर सकती है।

तो इसलिए पोलार्ड मेगा ऑक्शन में शामिल होंगे। पंजाब किंग्स को पोलॉर्ड के रूप में न केवल एक कप्तान मिलेगा बल्कि, बेहतरीन हिटर और फील्डर भी मिल जाएगा। उन्होंने कई मैचों में रोहित शर्मा की गैरहाज़िरी में कप्तानी की है और वो इस समय वेस्टइंडीज टीम के भी कप्तान है।

जोस बटलर

फिलहाल यह कहा मुश्किल है आईपीएल 2022 से पहले राजस्थान रॉयल्स जोस बटलर को रिटेन करने वाला है या नहीं करने वाला है। हालांकि खबरें ये है कि फ्रेंचाइजी केवल संजू सैमसन को ही रिटेन करेगी और नयी टीम बनाएगी।

अगर ऐसा हो जाता हैतो, पंजाब अपने कप्तान के तौर पर बटलर को टारगेट कर सकती है। बटलर ने आईपीएल 2021 के पहले चरण में शतक भी लगाया था लेकिन वो दूसरे चरण में नहीं खेले थे।

इंग्लैंड का यह प्लेयर बतौर बल्लेबाज़ और विकेटकीपर के रूप में अच्छा प्रदर्शन करता है। साथ ही साथ वह ओपनिंग और मिडिल आर्डर में भी बल्लेबाज़ी कर सकते है। इसलिए पंजाब किंग्स बटलर के आंकड़ों को देखते हुए मेगा ऑक्शन में उन्हें खरीद सकता है।

Previous Post

5 दुर्भाग्यशाली क्रिकेटर जिनके करियर का अंत बेहद दुखद व खराब रहा

Next Post

एमएस धोनी के अलावा ये 5 मौजूदा क्रिकेटर भी मैदान पर पहनते है 7 नंबर की जर्सी

Nitish

Nitish

Next Post
एमएस धोनी के अलावा ये 5 मौजूदा क्रिकेटर भी मैदान पर पहनते है 7 नंबर की जर्सी

एमएस धोनी के अलावा ये 5 मौजूदा क्रिकेटर भी मैदान पर पहनते है 7 नंबर की जर्सी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Categories

  • Home
  • News
  • Stats
  • Feature
  • Featured
  • Video
  • Trending

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV

No Result
View All Result
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV