• About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy
Sunday, June 8, 2025
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result

5 आईपीएल टीमें जिन्होंने सबसे ज्यादा बार 200 रनों का स्कोर बनाया है

Nitesh Pratap by Nitesh Pratap
April 29, 2022
in Feature
0
5 आईपीएल टीमें जिन्होंने सबसे ज्यादा बार 200 रनों का स्कोर बनाया है

आईपीएल की शुरुआत 2008 में हुई थी और इस समय 15वां सीजन खेला जा रहा है। इस लीग में कई बार हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिले है। टी20 फॉर्मेट में बल्लेबाजों का ज्यादा दबदबा रहता और 200 का स्कोर भी विनिंग स्कोर नहीं होता है।

आईपीएल के पहले सीजन के पहले ही मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स के खिलाफ 3 विकेट खोकर 222 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था।

उस मैच में ब्रेंडन मैकुलम ने केकेआर की ओर से खेलते हुए 73 गेंद में 158 रन की पारी खेली थी। इस मैच में उन्होंने 10 चौके और 13 छक्के लगाए थे।

वहीं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ने 2013 में पुणे वारियर्स के खिलाफ आईपीएल के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बनाया था। उन्होंने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 263 रन का स्कोर खड़ा किया था।

इस मैच में आरसीबी की तरफ से क्रिस गेल ने 66 गेंद में 13 चौके और 17 छक्के की मदद से 175 रन की पारी खेल दी थी। वहीं आईपीएल में आरसीबी ने ही सबसे ज्यादा बार 200 का स्कोर बनाया है।

तो आज हम आपको उन टॉप 5 टीमों के बारे में बताने जा रहे है जिन्होंने आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा बार 200 का स्कोर बनाया है।

1. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर- 21

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अभी तक 21 बार 200 से ज्यादा का स्कोर खड़ा करके दिखाया है। हालांकि वो अभी तक आईपीएल का खिताब अपने नाम नहीं कर पाए है। विराट ने कई सीजन में टीम की कप्तानी की है लेकिन अपनी टीम को खिताब नहीं जितवा पाए है।

वहीं इस सीजन में टीम की कमान फाफ डु प्लेसिस संभाल रहे है। अब देखना ये दिलचस्प रहेगा कि क्या फाफ टीम को उनका पहला आईपीएल खिताब जितवा पाते है या नहीं।

2. चेन्नई सुपर किंग्स- 21

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम ने 2010, 2011, 2018 और 2021 में आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है। वहीं इस सीजन में टीम की कप्तानी रवींद्र जडेजा कर रहे है।

वहीं चेन्नई सुपर किंग्स ने अभी तक 21 बार 200 से ज्यादा का स्कोर खड़ा किया है। चेन्नई ने 2010 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपना सबसे बड़ा स्कोर बनाया था।

चेन्नई ने उस मैच में 5 विकेट खोकर 246 रन का स्कोर खड़ा किया था। इस मैच में चेन्नई की तरफ से सबसे ज्यादा रन मुरली विजय ने बनाये थे। उन्होंने 56 गेंद में 8 चौके और 11 छक्के की मदद से 127 रन की पारी खेली थी। चेन्नई ने यह मैच 23 रन से जीत लिया था।

3. मुंबई इंडियंस- 16

आईपीएल इतिहास में 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने 16 बार 200 से ज्यादा का स्कोर खड़ा किया है। टीम ने पहली बार 200 का आंकड़ा 23 अप्रैल 2008 को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ बनाया था।

उस मैच में मुंबई ने 7 विकेट खोकर 202 रन बनाये थे। इस मैच में चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 208 रन का स्कोर खड़ा किया था। हालांकि इस मैच में मुंबई को 6 रन से हार का सामना करना पड़ा था।

4. पंजाब किंग्स- 16

आईपीएल इतिहास में पंजाब ने 16 बार 200 का आंकड़ा छुआ है। पंजाब ने 2011 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ अपना आईपीएल का सबसे बड़ा स्कोर बनाया था।

पंजाब किंग्स (पहले किंग्स इलेवन पंजाब) ने उस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 2 विकेट खोकर 232 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था। पंजाब की तरफ से सबसे ज्यादा रन एडम गिलक्रिस्ट ने बनाये थे।

एडम गिलक्रिस्ट ने उस मैच में 55 गेंद में 8 चौके और 9 छक्के की मदद से 106 रन की पारी खेली थी। पंजाब ने यह मैच 111 रन के बड़े अंतर से अपने नाम कर लिया था।

5. कोलकाता नाइटराइडर्स- 14

कोलकाता 2012 और 2014 में गौतम गंभीर की कप्तानी में आईपीएल का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। उन्होंने आईपीएल के इतिहास में 200 से ज्यादा का स्कोर 14 बार बनाया था।

आईपीएल इतिहास में उनका सबसे बड़ा स्कोर 2018 में किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) के खिलाफ इंदौर में आया था। केकेआर ने उस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट खोकर 245 रन का खड़ा किया था।

कोलकाता की तरफ से सबसे ज्यादा रन सुनील नरेन ने बनाये थे। नरेन ने 36 गेंद में 9 चौको और 4 छक्कों की मदद से 75 रन की पारी खेली थी। केकेआर ने यह मैच 31 रन से जीता था।

Previous Post

3 बदनसीब भारतीय गेंदबाज जो सिर्फ एक या दो अंतरराष्ट्रीय मैच ही खेल पाए

Next Post

आईपीएल में कमेंट्री कर रहे खिलाड़ी को मुंबई इंडियंस ने किया अपनी टीम में शामिल

Nitesh Pratap

Nitesh Pratap

Next Post
आईपीएल में कमेंट्री कर रहे खिलाड़ी को मुंबई इंडियंस ने किया अपनी टीम में शामिल

आईपीएल में कमेंट्री कर रहे खिलाड़ी को मुंबई इंडियंस ने किया अपनी टीम में शामिल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Categories

  • Home
  • News
  • Stats
  • Feature
  • Featured
  • Video
  • Trending

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV

No Result
View All Result
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV