• About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy
Sunday, June 1, 2025
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result

5 भारतीय मूल के खिलाड़ी जो ऑस्ट्रेलिया के लिए खेल चुके हैं मैच

Nitesh Pratap by Nitesh Pratap
June 14, 2022
in Feature
0
5 भारतीय मूल के खिलाड़ी जो ऑस्ट्रेलिया के लिए खेल चुके हैं मैच

पिछले कई सालों में हमने बहुत से भारतीय मूल के खिलाड़ियों को देखा है, जिन्होंने इंटरनेशनल लेवल पर विभिन्न देशों को रिप्रेजेंट किया है। वह खिलाड़ी या उनके परिवार शैक्षिक, काम या अन्य उद्देश्यों के कारण दूसरे देशों में चले गए हैं।

नासिर हुसैन, केएस रंजीत सिंह जी, ईश सोढ़ी, मोंटी पनेसर और शिवनारायण चंद्रपॉल जैसे कुछ उदाहरण हैं। तो आज हम आपको पांच भारतीय मूल के क्रिकेटरों के बारे में आपको बताएंगे जिन्होंने खेल के किसी भी लेवल पर ऑस्ट्रेलिया को रिप्रेजेंट किया है।

1. लिसा स्टालेकर

जन्म के समय लीजा स्टालेकर का नाम लैला रखा गया था। उनका जन्म 13 अगस्त 1979 को पुणे, महाराष्ट्र में हुआ था। उन्हें हरेन और सू स्टालेकर ने पुणे के एक अनाथालय श्रीवत्स से गोद लिया था।

लिसा को उनके पिता ने बैकयार्ड में क्रिकेट से परिचित कराया था। वह वनडे मैचों में 1,000 रन बनाने और 100 विकेट लेने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनीं।

ऑस्ट्रेलियाई टीम के 2013 महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने के एक दिन बाद लिसा ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की। 2020 में, उन्हें आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया।

2. अर्जुन नायर

अर्जुन नायर एक भारतीय मूल के मिस्ट्री स्पिनर हैं जो न्यू साउथ वेल्स के लिए खेलते हैं। इस स्पिनर का जन्म 12 अप्रैल 1998 को कैनबरा, ऑस्ट्रेलिया में हुआ था।

अर्जुन ने 2016 में साउथ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक फर्स्ट क्लास मैच में अपना डेब्यू किया, जहां उन्होंने दो विकेट अपने नाम किये और निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हुए 37 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया।

अर्जुन अंडर-19 लेवल पर ऑस्ट्रेलियाई टीम को रिप्रेजेंट भी कर चुके हैं। वह बिग बैश लीग में सिडनी थंडर टीम का हिस्सा हैं। अर्जुन को ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट सर्किट में उनकी विभिन्न गेंदबाजी वैरिएशन के लिए जाना जाता हैं।

3. जेसन जसकीरत सिंह संघा

जेसन संघा का जन्म 8 सितंबर 1999 को न्यू साउथ वेल्स में हुआ था। जसकीरत सिंह ने 2018 के आईसीसी अंडर 19 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलियाई टीम को लीड किया था।

वह 229 रन के साथ टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। संघा के पिता कुलदीप पंजाब के भटिंडा के रहने वाले थे। वह 1980 के दशक में हायर एजुकेशन के लिए ऑस्ट्रेलिया चले गए।

जेसन ने 2017 में इंग्लैंड के खिलाफ क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के लिए फर्स्ट क्लास में डेब्यू किया और इंग्लैंड के खिलाफ फर्स्ट क्लास में शतक बनाने वाले दूसरे सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए।

4. गुरिंदर सिंह संधू

गुरिंदर संधू एक इंटरनेशनल टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया को रिप्रेजेंट करने वाले भारतीय मूल के पहले पुरुष क्रिकेटर थे।

उनका जन्म 14 जून 1993 को न्यू साउथ वेल्स के ब्लैकटाउन में हुआ था। उनके माता-पिता पंजाब के फरीदकोट जिले से हैं और फिर ऑस्ट्रेलिया चले गए।

संधू ने 2015 में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में भारत के खिलाफ डेब्यू किया था। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए दो वनडे मैचों में तीन विकेट लिए हैं। संधू इंडियन प्रीमियर लीग 2015 सीज़न में दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) टीम का भी हिस्सा थे।

5. तनवीर संघा

तनवीर संघ ऑस्ट्रेलियाई पुरुष सीनियर क्रिकेट टीम में चुने जाने वाले भारतीय मूल के दूसरे व्यक्ति थे।

वह 2020 के अंडर-19 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के लिए 11.46 की औसत और 3.58 की इकॉनमी रेट की मदद से 15 विकेट लेकर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। तनवीर का जन्म 26 नवंबर 2001 को सिडनी, ऑस्ट्रेलिया में हुआ था।

उनके पिता जोगा संघा, जालंधर के रहने वाले हैं और 1997 में शिक्षा के लिए ऑस्ट्रेलिया चले गए और अंततः वहीं बस गए। तनवीर बिग बैश लीग (बीबीएल) में सिडनी थंडर के लिए खेलते हैं।

Previous Post

4 बदलाव जो भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में कर सकती है

Next Post

ऋतुराज गायकवाड़ और ईशान किशन ने ठोके अर्धशतक, करो या मरो के मैच में भारत जीता

Nitesh Pratap

Nitesh Pratap

Next Post
ऋतुराज गायकवाड़ और ईशान किशन ने ठोके अर्धशतक, करो या मरो के मैच में भारत जीता

ऋतुराज गायकवाड़ और ईशान किशन ने ठोके अर्धशतक, करो या मरो के मैच में भारत जीता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Categories

  • Home
  • News
  • Stats
  • Feature
  • Featured
  • Video
  • Trending

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV

No Result
View All Result
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV