• About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy
Tuesday, May 13, 2025
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result

4 खिलाड़ी जिनकी सैलरी तो बढ़ी लेकिन आईपीएल 2022 में उनका प्रदर्शन रहा साधारण

Nitesh Pratap by Nitesh Pratap
May 19, 2022
in Feature
0
4 खिलाड़ी जिनकी सैलरी तो बढ़ी लेकिन आईपीएल 2022 में उनका प्रदर्शन रहा साधारण

आईपीएल 2022 के लीग स्टेज मैच खत्म होने की कगार पर है। इस सीजन में दो नयी फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

इस सीजन की शुरुआत से पहले सभी फ्रेंचाइजी ने बड़ी कीमत पर कई खिलाड़ियों को बड़ी कीमत में टीम में शामिल किया लेकिन उनमें से कुछ खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाब नहीं हो सके।

तो आज हम आपको उन 3 खिलाड़ियों के बारे में आपको बताएंगे जो मेगा नीलामी में तो बड़ी रकम में खरीदे गए थे लेकिन वो अच्छा प्रदर्शन करने में फेल हो गए।

1. ईशान किशन

ईशान किशन 2016 से 2017 तक गुजरात लायंस की ओर से खेले थे। वहीं 2018 से लेकर 2021 तक मुंबई इंडियंस के लिए खेले।

किशन को आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में मुंबई ने 15.25 करोड़ की भारी रकम में अपनी टीम में दोबारा शामिल किया था।

आईपीएल 2021 में उन्हें मुंबई ने 6.2 करोड़ रुपये दिए थे। इस साल उनकी सैलरी लगभग 2.5 हो गयी लेकिन किशन का प्रदर्शन खराब रहा।

उन्होंने इस सीजन में अभी तक 13 मैच खेले है और 118.21 के स्ट्राइक रेट की मदद से 370 रन बनाये है। इस दौरान वो 3 अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे है। उनसे जिस तरह के प्रदर्शन की उम्मीद मुंबई ने की थी। वो वैसा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे है।

इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने आईपीएल करियर में अभी तक कुल 174 मैच खेले है और 132.22 के स्ट्राइक रेट की मदद से 1822 रन बनाये है। इस दौरान उन्होंने 12 अर्धशतक लगाए है।

2. शाहरुख खान

पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2021 में शाहरुख खान को 5.25 करोड़ में अपने साथ जोड़ा था। उन्होंने उस सीजन में 11 मैच खेले है और 134.21 की स्ट्राइक रेट से 153 रन अपने खाते में जोड़ने में कामयाब रहे थे।

पंजाब ने उन्हें मेगा नीलामी से पहले रिलीज कर दिया था। घेरलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने के कारण पंजाब ने उन्हें मेगा नीलामी में दोबारा 9 करोड़ की भारी भरकम राशि में खरीदा था।

हालांकि उन्होंने पूरी तरह से निराश किया है। उन्होंने इस सीजन में सात मैच खेले और 100 की स्ट्राइक रेट से केवल 98 रन ही बना पाए है।

3. रियान पराग

रियान को आईपीएल में पहली बार 2019 में राजस्थान रॉयल्स ने 20 लाख में खरीदा था। रियान उसके बाद से वो इसी टीम का हिस्सा है। आरआर ने उन्हें आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में 3.80 करोड़ की कीमत में दोबारा अपनी टीम से जोड़ा था।

हालांकि वो अभी तक इस सीजन में अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाब नहीं रहे है। उन्होंने इस सीजन में अभी तक 13 मैच खेले है और 148.08 के स्ट्राइक रेट से मात्र 154 रन ही बना पाए है। इस दौरान उन्होंने एक ही अर्धशतक लगाया है।

4. अनुज रावत

विकेटकीपर बल्लेबाज अनुज रावत को पहली बार आईपीएल 2020 में राजस्थान रॉयल्स ने 80 लाख में खरीदा था। हालांकि वो उस सीजन में एक भी मैच नहीं खेले थे।

वहीं 2021 में भी वो आरआर की ही टीम में रहे लेकिन उन्हें सिर्फ 2 ही मैच में खेलने का मौका मिला। वहीं आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी से पहले राजस्थान ने उन्हें रिलीज कर दिया।

वहीं मेगा नीलामी में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने उन्हें 3.40 करोड़ में अपने टीम में शामिल किया था। हालांकि जिस प्रदर्शन की उम्मीद उनसे की गयी थी उस तरह का वो प्रदर्शन करने में सफल नहीं हुए।

बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने आईपीएल 2022 में अभी तक 8 मैच खेले है और 109.32 के स्ट्राइक रेट की मदद से मात्र 129 रन ही बनाये है। इस दौरान उनके बल्ले से एक अर्धशतक देखने को मिला है।

Previous Post

जानिये कौन है कोलकाता के ओपनर अभिजीत तोमर, रहाणे की जगह किया था डेब्यू

Next Post

4 खिलाड़ी जो आईपीएल के अगले सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते हुए दिखाई नहीं देंगे

Nitesh Pratap

Nitesh Pratap

Next Post
4 खिलाड़ी जो आईपीएल के अगले सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते हुए दिखाई नहीं देंगे

4 खिलाड़ी जो आईपीएल के अगले सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते हुए दिखाई नहीं देंगे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Categories

  • Home
  • News
  • Stats
  • Feature
  • Featured
  • Video
  • Trending

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV

No Result
View All Result
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV