• About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy
Wednesday, May 21, 2025
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result
Cricket Jagran
No Result
View All Result

3 बल्लेबाज जिन्होंने आईपीएल में लगाया शतक, पर टी20 अंतरराष्ट्रीय में प्रभावित करने में रहे नाकाम

Nitesh Pratap by Nitesh Pratap
March 14, 2022
in Feature
0
3 बल्लेबाज जिन्होंने आईपीएल में लगाया शतक, पर टी20 अंतरराष्ट्रीय में प्रभावित करने में रहे नाकाम

इस बात में कोई शक है कि आईपीएल दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग है। इसमें वर्ल्ड क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी खेलते हुए नजर आते है।

जब आईपीएल का आयोजन होता है तो उस वक्त लगभग सभी देशों में क्रिकेट का आयोजन कम ही होता और सबका पूरा फोकस आईपीएल पर ही रहता है।

आईपीएल कई सालों से दर्शकों को एंटरटेन करता हुआ आ रहा है। इस टूर्नामेंट में फैंस को कम समय में चौको-छक्कों की बारिश देखने को मिलती है जिसे देखने में काफी मजा आता है।

टी20 के आने से पहले वनडे में शतक लगाना काफी बड़ी बात मानी जाती लेकिन अब खिलाड़ी टी20 में भी शतक जड़ने लगे है।

आईपीएल में कई खिलाड़ी शतक लगा चुके हैं। हालांकि इनमें से कुछ खिलाड़ी ऐसे भी है जिन्होंने इंटरनेशनल लेवल पर टी20 में शतक नहीं लगाया है।

तो आज हम आपको उन 3 खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे है जिन्होंने आईपीएल में तो दो-दो शतक जड़े हैं लेकिन टी20 इंटरनेशनल में ऐसा नहीं कर पाए है।

3. बेन स्टोक्स

बेन स्टोक्स की गिनती दुनिया के दिग्गज ऑलराउंडर्स में की जाती है। 2019 वर्ल्ड कप में उन्होंने इंग्लैंड के लिए बेहतरीन प्रदर्शन करके दिखाया था। स्टोक्स ने 2017 में राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के लिए अपना डेब्यू किया था।

उस सीजन उन्होंने 316 रन बनाने के अलावा 12 विकेट भी अपने नाम किये थे। अपने डेब्यू सीजन में ही स्टोक्स ने गुजरात लॉयंस के खिलाफ शतक लगाया था।

इसके बाद पिछले सीजन राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए मुंबई इंडियंस के खिलाफ शतकीय पारी खेली थी।

स्टोक्स ने आईपीएल में तो दो शतक लगा रखें है लेकिन इंग्लैंड की तरफ से वो टी20 इंटरनेशनल मैचों में अभी तक अर्धशतक भी नहीं लगा सके है।

बेन स्टोक्स ने आईपीएल में 43 मैच खेले है और 134.50 के स्ट्राइक रेट के साथ 920 रन बनाये है। इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 2 अर्धशतक लगाए है। वहीं गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 8.55 के इकॉनमी रेट से 28 विकेट लिए है।

2. मुरली विजय

मुरली विजय कई सीजन तक चेन्नई सुपर किंग्स की टीम की तरफ से खेले है। इस दौरान उन्होंने सीएसके के लिए शानदार प्रदर्शन करके दिखाया था। उन्होंने 2010 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 127 रन की पारी खेली थी।

वहीं 2012 में उन्होंने दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) के खिलाफ क्वालीफायर 2 में 58 गेंद पर 113 रन की पारी खेली थी।

आईपीएल में दो शतक जड़ने के बावजूद मुरली टी20 इंटरनेशनल में शतक तो छोड़ो एक भी अर्धशतक नहीं जड़ पाए है।

उन्होंने भारत के लिए 9 मैच खेले है और 109.74 के स्ट्राइक रेट की मदद से 169 रन बनाये है। इस दौरान उनका हाई स्कोर 48 रन है।

मुरली विजय के आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने 106 मैच खेले है और 121.87 की स्ट्राइक रेट की मदद से 2619 बनाये है। इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 13 अर्धशतक लगाए है।

1. संजू सैमसन

संजू सैमसन एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी है। इस समय वो आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी कर रहे है। हालांकि इससे पहले वो दिल्ली कैपिटल्स की टीम का भी हिस्सा रह चुके हैं।

2017 में दिल्ली की तरफ से खेलते हुए शानदार शतक जड़ा था। इसके दो साल बाद राजस्थान रॉयल्स की तरफ से उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एक और शतक लगा दिया था।

आईपीएल में शानदार प्रदर्शन की बदौलत ही उन्हें भारतीय टीम में जगह मिली थी। उन्होंने भारत के लिए 13 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले है और 121.68 की स्ट्राइक रेट की मदद से 174 रन बनाये है और उनका हाई स्कोर 39 रन है।

संजू के आईपीएल करियर की बात की जाए तो उन्होंने 121 मैच खेले है और 134.21 के स्ट्राइक रेट के साथ 3068 रन बनाये है। इस दौरान उनके बल्ले से 3 शतक और 15 अर्धशतक निकले है।

Previous Post

5 चीजें जो आईपीएल 2021 में पहली बार देखने को मिली थी

Next Post

तीसरे दिन रविचंद्रन अश्विन ने बुना स्पिन का जाल, भारत ने श्रीलंका का किया सूपड़ा साफ

Nitesh Pratap

Nitesh Pratap

Next Post
तीसरे दिन रविचंद्रन अश्विन ने बुना स्पिन का जाल, भारत ने श्रीलंका का किया सूपड़ा साफ

तीसरे दिन रविचंद्रन अश्विन ने बुना स्पिन का जाल, भारत ने श्रीलंका का किया सूपड़ा साफ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Pages

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Categories

  • Home
  • News
  • Stats
  • Feature
  • Featured
  • Video
  • Trending

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV

No Result
View All Result
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
  • Privacy Policy

Copyright © 2021 Cricket Jagran Owned by : VDV